खटीमा। सितारगंज में एनएच 125 पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार 4 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं बाइक सवार पति-पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज लाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इकरार अहमद निवासी पटिया अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सितारगंज…
Year: 2024
तोताघाटी के पास सड़क पर पलटा पिकअप, 13 घायल
ऋषिकेश। रविवार तड़के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के समीप एक पिकअप वाहन सड़क पर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उसमें सवार 13 लोग घायल हो गए। जिनमें चार को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। शेष 9 घायलों का राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। देवप्रयाग के थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के अनुसार रविवार सुबह करीब 4.45 बजे कंट्रोल रूम पुलिस को सूचना मिली कि कोडियाला से 4 किलोमीटर पहले देवप्रयाग की ओर एक लोडर वहां पलट गया है। सूचना पर पुलिस स्टेशन बछेलीखाल…
रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर, मंच हड़कंप, पुलिस और जीआरपी कर रही जांच
रुड़की। छावनी के पास ढंडेरा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक एलपीजी गैस सिलेंडर मिलने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन ट्रैक से नहीं गुजरी। आनन-फानन में स्टेशन मास्टर ने सिलेंडर को कब्जे में ले लिया और मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी, सूचना पर लक्सर रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर को कब्जे में लिया, फिलहाल जीआरपी और कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। बीसीएन मालगाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे सुरक्षा बल को जानकारी…
मकान के ऊपरी मंजिल में लगी आग,सारा सामान जलकर राख
देहरादून। शनिवार देर रात महंत रोड स्थित एक मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल व पुलिस टीम ने आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात महंत रोड स्थित ज्ञान सिंह गोयल के मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। नमकीन के भरे पैकेटों की पेटियों में आग लगने से आग ने भयानक रूप ले लिया। आनन-फानन में पीड़ित ज्ञान सिंह ने पुलिस…
उत्तराखण्ड को सौगात, 9 परियोजनाओं का रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण
देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सीमा सड़क संगठन की ओर से बनाए गए 75 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। इन सभी परियोजनाओं में कुल नौ परियोजनाएं उत्तराखंड की भी शामिल हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण करने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। उत्तराखंड में जिन नौ परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है, उनमें गढ़वाल क्षेत्र में करछा पुल, मींग गधेरा पुल, घस्तोली पुल,…
दशहरा, असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक पर्व: धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड देहरादून में दशहरा मोहत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में लोगों का अभिनंदन करते हुए हुए दशहरे की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दशहरा, असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक पर्व है।दशहरे हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अमूल्य हिस्सा है। उन्होंने कहा यह पर्व रावण जैसे अहंकारी और अधर्मी के अंत और भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन के गुणों का स्मरण कराता…
जेल से दो कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
हरिद्वार। बीती रात जिला कारागार हरिद्वार से दो कैदियों के भागने से हड़कंप मच गया है। उनके भागने का तब पता चला जब रात को कैदियों की गिनती की गयी। दोनों कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पुलिस दोनों कैदियों की तलाश कर रही है। इसकी जानकारी देते हुए हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि वह अवकाश पर थे। उन्होंने बताया कि जिला कारागार में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे…
तीन सौ से ज्यादा कैदी 3 साल से फरार
पैरोल और जमानत पर छोड़ा था वापस नहीं लौटे देहरादून। तीन साल पहले राज्य की जेल में बंद कैदियों को पैरोल और जमानत पर रिहा तो कर दिया गया लेकिन पैरोल और जमानत पर छोड़े गए यह 300 से भी अधिक कैदी वापस जेल नहीं लौटे। जेल प्रशासन से लेकर जिलों के प्रशासन तक लापरवाही की हद देखिए कि 3 साल तक किसी ने भी इस पर गौर करने की जरूरत नहीं समझी कि यह कैदी क्यों वापस नहीं लौटे हैं और कहां हैं तथा कर क्या रहे हैं। एक…
कांग्रेस ने केदारनाथ विधानसभा चुनाव की तैयारियां की तेज,कापड़ी और विरेन्द्र को बनाया पर्यवेक्षक
देहरादून। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर भले ही तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति को केदारनाथ उपचुनाव का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को लिखे पत्र में कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश के केदारनाथ विधानसभा 2024 के उपचुनाव को देखते हुए उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और विधायक वीरेंद्र…
हाईवे पर पिकअप बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालकुआं-काठगोदाम हाईवे गौलापार में चलते पिकअप वाहन में आग लग गई। पिकअप में आग लगते ही आसपास में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग के चलते पिकअप वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। पिकअप वाहन जिसमें दूध बेचकर चालक वापस आ रहा था तभी अचानक चलते वाहन में आग लग गई। वाहन में बैठे ड्राइवर ने बड़ी मुश्किल से गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस और…