देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा राज्य एक ओर जहां प्राकृतिक रूप से सुरम्य है वहीं आध्यात्मिक रूप से विशिष्ट भी है। शनिवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजस्थान के माउंट आबू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्विघालय द्वारा आयोजित ’ग्लोबल समिट-2024’ में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने वैश्विक सम्मेलन में उपस्थित सभी विद्धवानजनों का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है, जहां कण-कण में शंकर का वास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा राज्य एक ओर…
Year: 2024
रोजगार मेले में युवा बड़ी तादाद में पहंुचे, पहुंची 32 से अधिक कंपनियां
देहरादून। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शनिवार को जिला प्रशासन ने रोजगार मेले का आयोजन किया। रोजगार के इच्छुक युवा बड़ी संख्या में रोजगार मेले में पहुंचे। इस मेले में करीबन 32 से अधिक विभिन्न कंपनियां भाग ले रही हैं। इसमें हेल्थ,फार्मा, मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर, सेल्स और मार्केटिंग जैसे विभिन्न सेक्टरों की कंपनियां पहुंची हैं। जिला प्रशासन ने सुबह 10 बजे से देहरादून रोजगार कार्यालय में इस मेले का आयोजन किया। इस मेले में करीबन 700 से अधिक पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया…
महिला से छेडछाड के मामले मे सैलून संचालक गिरफ्तार
देहरादून। मसाज करते समय महिला के साथ छेडछाड करने के मामले में पुलिस ने सैलून संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासनगर निवासी महिला ने विकासनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह सिनेमा गली के पास स्थित यूनिसेक्स सैलून में मसाज कराने गयी थी। हेड मसाज के द्वारा उसके साथ मसाज के दौरान गलत हरकतें करते हुए छेडछाड की जब उसने उसका विरोध किया तो उसने उसको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को…
लाखों की स्मैक सहित दो तस्कर गिरफ्तार
उधमसिंहनगर। बरेली से स्मैक की तस्करी कर उत्तराखण्ड पहुंचे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 106.74 ग्राम स्मैक, 13 हजार की नगदी व तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आज एक सूचना के बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा ब्लॉक रोड कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्रांर्तगत चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक बिना नम्बर की संदिग्ध बाइक सवार दो लोग आते हुए दिखायी दिये। टीम ने जब उन्हे रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक…
रिश्वत लेता राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
देहरादून। पिता के नाम दर्ज भूमि का सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के एवज में 15 हजार की रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक को सर्तकता अधिष्ठान की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर की गयी शिकायत जो पैतृक गाँव नौगाँव के खाता संख्या-20 के खातेदारों में अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के एवज में आज पटृी क्षेत्र अगरोड़ा के राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि को शिकायतकर्ता से 15000 रूपये की रिश्वत लेते हुए उसकी तय…
भिक्षावृत्ति रोकने को तैनात किए गए होमगार्ड जवान
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि भिक्षावृत्ति की रोक के लिए शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों पर रोस्टरवार होमगार्ड जवान तैनात कियेे गये हैं। निरंतर रेस्क्यू अभियान हेतु शीघ्र ही डेडिक्ेटेड, पेट्रोलिंग वाहन आने वाले हैं। शनिवार को यहां जिलाधिकारी सविन बंसल ने भिक्षावृति पर रोक हेतु शहर के प्रमुख 17 स्थानों पर होमगार्ड के जवान तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में शहर के प्रमुख जगहों पर रोस्टरवार होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है। डीएम के फरमान के बाद विभाग हरकत में दिख…
चंदन की लकड़ी चोरी का आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने चंदन की लकड़ी चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्नीचर मार्ट से चंदन के पेड़ काटकर चोरी कर ले गया था। शिकायत के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि हरीश चन्द्र बेलवाल, निवासी ग्राम बानना थाना भीमताल, नैनीताल ने हल्द्वानी थाने में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके फर्नीचर मार्ट कालाढूंगी रोड स्थित कम्पस से चंदन के पेड़ को काटकर चोर ले गए। तहरीर के आधार पर…
सीएम धामी ने किया 116वां भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ
पंतनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित गोविन्द वल्लभ कृषि एवं प्रौघो्रगिकी विश्वविघालय में 116वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उघोग प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौघोगिकी विश्वविघालय पंतनगर पहुँचकर 116वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उघोग प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारंम किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी मे लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम मे उन्होंने हरेला उघान का वर्चुअल शुभारम्भ एवं प्रकाशित साहित्य का विमोचन किया। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों…
साइबर अटैकः पूरे राज्य का आईटी सिस्टम फेल, कामकाज ठप
आईटी निदेशक का दावा, डाटा सुरक्षित कोई नुकसान नहीं देहरादून। उत्तराखंड का आईटी सिस्टम फेल हो गया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित 180 से अधिक वेबसाइट बंद होने से केंद्रीय एजेंसियों से लेकर राज्य सरकार के कामकाज पर इसका प्रभाव देखा जा रहा है। खास बात यह है कि तीन दिनों से आईटी विभाग सिस्टम के फेल होने का कारण पता नहीं कर सका है। अधिकारियों का दावा है कि समस्या तीन दिन पहले आई लेकिन राज्य का सारा डाटा सुरक्षित है। जल्द ही सिस्टम के ठीक होने की बात भी…
एसएसपी ने किया पुलिस लाइन में आयोजित परेड का निरीक्षण
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित परेड का निरीक्षण कर जवानों को नियमित रूप से परेड कराने के निर्देश दिये। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को जवानो की नियमित रूप से परेड कराने के निर्देश दिये गये। परेड के उपरान्त पुलिस लाइन के भ्रमण के दौरान एसएसपी अजय सिंह द्वारा पुलिस लाइन परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा नियमित…
