गंगा बचाओ अभियान के तहत संतों ने किया गंगा पूजन व दुग्धाभिषेक

हरिद्वार। हिमालय बचाओ एंव गंगा बचाओ अभियान के तहत भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय एवं संत समाज ने श्री चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज के नेतृत्व में हर की पैड़ी ब्रह्म कुंड पर गंगा सभा पदाधिकारियों के साथ गंगा पूजन एवं दुगधाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान समय में हम सभी को गंगा एवं हिमालय के प्रति सजग रहकर इनके अस्तित्व को बचाने के लिए आगे आना होगा। ग्लेशियर लगातार तेजी से पिघल रहे…

अक्षम शिक्षकों पर कार्यवाही की तैयारी,गैरहाजिर रहने वाले शिक्षक होंगे बर्खाश्त

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग अक्षम शिक्षकों पर बड़ी कार्यवाही की तैयारी कर रहा है। इसके तहत राज्य भर में अक्षम शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। इतना ही नहीं लंबे समय से गैर हाजिर शिक्षकों को बर्खास्त करने का भी फैसला लिया गया है। इस दौरान स्कूलों के सुगम और दुर्गम चिन्हीकरण के मानकों का भी पुनरीक्षण किया जाएगा। उत्तराखंड शिक्षा विभाग शैक्षणिक कार्यों में गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए कुछ कठोर कदम उठाने जा रहा है। इसके तहत राज्य भर में ऐसे शिक्षकों के चिन्हीकरण के निर्देश दिए गए…

डाक सेवकों की भर्ती में गड़बड़झाला,छह के खिलाफ मामला दर्ज

देहरादून। उत्तराखंड रीजनल पोस्ट ऑफिस में ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए 1,238 पदों का अधियाचन डायरेक्टर पोस्ट ऑफिस को भेजा गया था। जिस पर अभ्यर्थियों को चयन भी कर लिया गया है, लेकिन चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांच में तमाम गड़बड़ी के मामले सामने आए है। शुरुआती जांच के आधार पर रीजनल पोस्ट ऑफिस उत्तराखंड के दो डिवीजन चमोली और अल्मोड़ा में फर्जी तरीके से भर्ती में पास होने का मामला सामने आया है। जिसके चलते दोनों डिविजन के 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।…

डीएम ने  अस्पताल का किया निरीक्षण

लाइन में लगकर बनाया पर्चा देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल पहुंुच लाइन में लगकर पर्चा बनावाया और उसके बाद अस्पताल का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिये। शुक्रवार को यहां डीएम सविन बंसल सुबह खुद कार चलाकर ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां मरीजों के साथ लाइन पर लगकर पर्चा बनाया। इसके बाद पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम को अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक गैरहाजिर मिले। उन्होंने तत्काल वेतन रोकने के निर्देश दिए। यहां निराश्रित वार्ड में मरीज जमीन पर लेटे हुए दिखने पर…

सीएस ने दिये गर्भवती महिलाओं का मातृ वंदना योजना में पंजीकरण कराने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने महिला एवं बाल विकास विभाग को गर्भवती महिलाओं का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पंजीकरण कराने के निर्देश दिये। आज यहां मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रदेशभर में 4 अक्टूबर से अगले 15 दिन तक अभियान चलाकर असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत गर्भवती महिलाओं, निर्माण स्थलों में काम करने वाली गर्भवती महिला श्रमिकों व घरेलू नौकरों के रूप में कार्यरत तथा शहरी मलिन बस्तियों में निवासरत गर्भवती महिलाओं का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) में पंजीकरण करवाने…

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पल्टन बाजार में पिंक बूथ का विधिवत शुभारंभ

देहरादून। पलटन बाजार में महिलाओं से छेेडछाड व अभद्रता की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने बाजार में पिंक बूथ का विधिवत शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व पलटन बाजार में काम खरीदारी करने आयी युवती के साथ एक सेल्समैन ने अभद्रता कर दी जिससे वहां पर माहौल खराब हो गया था। जिसके बाद हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने युवक की पीटाई कर उसको पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस द्वारा हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी को हिरासत में लेने क ेविरोध में लोगों…

खाई में गिरी आल्टो कार एक ही गांव के दो की मौत

कोटद्वार। पोखड़ा ब्लाक क्षेत्रांतर्गत संगलाकोटी-जयखाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार के खाई में गिरने से उसमें सवार एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजस्व उप निरीक्षक पिंगलापाखा संध्या रावत के अनुसार कोऑपरेटिव सचिव धीरज सिंह (54) पुत्र बलवंत सिंह, ग्राम मरड़ा लगा अंधखिल संगलाकोटी से अल्टो कार से अपने गांव लौट रहे थे। कार में उनके साथ उन्हीं के गांव के मेहरबान सिंह (52) पुत्र…

बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत,एक गंभीर

हरिद्वार। जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली .जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय मोहम्मद सनुब पुत्र नजीर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव का निवासी था। सनुब पिछले करीब 3 साल से क्षेत्र की ही एक प्राइवेट कंपनी की गाड़ी का ड्राइवर था। बताया गया है कि सनुब का निकाह करीब 6 साल पहले…

बस की टक्कर से घायल हथिनी ने तोड़ा दम,वन विभाग में हड़कंप

हल्द्वानी। बुधवार को रुद्रपुर मार्ग के बेलबाबा मंदिर के समीप हरियाणा रोडवेज की बस ने हाथी को जोरदार टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल मादा हाथी ने दम तोड़ दिया है। वन विभाग की टीम ने पूरे दिन हाथी का उपचार किया। लेकिन उसे को बचाया नहीं जा सका। हाथी की मौत के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई करने जा रहा है। डीएफओ तराई केंद्रीय वन प्रभाग उमेश तिवारी ने बताया कि हाथी के उपचार के…

1968 में लापता हुए सैनिक का शव 56 साल घर पहुंचा

चमोली। जिले के थराली तहसील के गांव कोलपुड़ी के लापता सैनिक नारायण सिंह का पार्थिव शरीर 56 साल बाद गुरूवार को अपने घर पहुंचा। छह गनेडियर रुद्रप्रयाग की बटालियन ने पार्थिव शरीर को गौचक हेलीपैड पर सलामी दी। गौचर से पार्थिव शरीर को रुद्रप्रयाग ले जाया गया। जहां से गुरुवार को पार्थिव शरीर की थराली कोलपुड़ी अंत्येष्टि की गई। कोलपुड़ी गांव के प्रधान और नारायण सिंह के भतीजे जयवीर सिंह ने बताया कि बीते सोमवार को सेना के अधिकारियों ने उनकी पहचान होने की सूचना दी थी।सेना के अधिकारियों ने…