अपर मुख्य सचिव ने विभागों को सारा’ के अंतर्गत गतिमान योजनाओं को गंभीरता से लेने दिए निर्देश

देहरादून। अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन प्राधिकरण (सारा), उत्तराखण्ड की जनपद एवं अर्न्तविभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सभी विभागों को सारा के अंतर्गत गतिमान योजनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आगामी 15 दिनों के अंदर जनपदों में लंबित कार्यों का परीक्षण करवा कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, एवं जो कार्य धरातल में पूर्ण हो चुके हैं, उनके आउटकम, आंकड़े सहित पेश किए जाएं। उन्होंने कहा प्रदेश…

देर रात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारकर तीन वाहनों को किया चकनाचूर,एक जख्मी

श्रीनगर। देर रात नेशनल हाइवे 58 पर बांसवाड़ा के समीप एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े तीन वाहनों पर जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से तीनों  वाहन चकनाचूर हो गए। टक्कर मारने वाले वाहन में सवार चार लोगों में से एक व्यक्ति को गम्भीर चोट आई है। उसे बेस अस्पताल श्रीनगर भर्ती किया गया है। कोतवाल होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन में कुल चार लोग सवार थे। जिनमें से एक को चोट आई है। उसे अस्पताल ले जाया गया था। सभी…

औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने कई अनियमितताएं पकड़ी

हरिद्वार। नए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने सोमवार सुबह विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कई अनियमितताएं पकड़ीं। सोमवार की सुबह डीएम ने मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय बेसिक तथा माध्यमिक, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दर्शन सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक वैद्य और प्रधान सहायक दीपक सैनी अनुपस्थित पाए गए। ड्राइवर मनवर सिंह नेगी भी गैरहाजिर थे। इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेसिक/माध्यमिक में…

बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व सीएम हरीश करेंगे 11 को पदयात्रा

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने हरिद्वार में हुई ज्वैलरी लूट घटना पर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। हरिद्वार में बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ हरीश रावत 11 सितंबर को हरिद्वार में पदयात्रा निकाल कर अपना आक्रोश प्रकट करेंगे। हरिद्वार में डकैती की घटना के मामले में कांग्रेस नेता हरीश रावत ने 11 सितंबर को चंद्राचार्य चैराहे से परशुराम रोड तक पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इससे पहले हरीश रावत बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ 15 मिनट का मौन उपवास भी रखेंगे। उन्होंने हरिद्वार में ज्वैलरी शोरूम में…

पेंशन योजना के आवेदन 7 दिन से अधिक लंबित रखने पर होगी कार्यवाहीः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि पेंशन योजना के आवेदन सात दिन से अधिक लम्बित रखने पर सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही होगी। सोमवार को यहां जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला समाज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी प्रातः 10 बजे सर्वे चैक स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय पंहुचे। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही पेंशन ब्लॉक वार आवेदन की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की स्थिति का अवलोकन किया। साथ ही समाज कल्याण विभाग की अन्य योजनाओं के आवेदन की जानकारी तथा…

फोन पर प्रेमी से बातचीत करने से नाराज भाई ने की बहन की गला काटकर हत्या

हरिद्वार। प्रेमी से मोबाइल पर बात करने से नाराज भाई ने अपनी बहन की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार, मंगलौर कस्बे के मोहल्ला मलानपुरा निवासी शाईस्ता उर्फ फिजा (24) का अपने पड़ोस में ही एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक परिजनों को लग गई थी। परिजनों ने उसके युवक…

यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सभी जनपदों में सहायता करें यातायात निदेशालयः शैलेश बगोली

सचिव गृह  ने ली प्रदेश के यातायात प्रबन्धन को लेकर बैठक देहरादून। सचिव गृह शैलेश बगोली ने प्रदेश एवं विशेषकर देहरादून और अन्य बड़े शहरों में यातायात को लेकर पुलिस एवं परिवहन विभाग सहित अन्य सम्बन्धित एजेन्सियों के साथ बैठक की। सचिव गृह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात की समस्या के निराकरण के लिए शीघ्र ही अल्पावधिक एवं दीर्घावधिक योजनाएं तैयार की जाएं। सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा आपसी सामंजस्य से व्यापक कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने निर्देश किए कि यातायात निदेशालय देहरादून सहित सभी जनपदों में…

हिमालय संरक्षण के लिए गठित होगी विशेष कमेटी: सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय के सरोकारों से जुड़े विषयों के लिए महानिदेशक यूकॉस्ट दुर्गेश पंत के संयोजन में एक कमेटी बनाई जायेगी। इस अवसर पर उन्होंने यूकॉस्ट द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय पांचवें देहरादून, अन्तरराष्ट्रीय साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी फैस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया। यह महोत्सव 06 जनपदों देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ स्थित इंजिनियरिंग कॉलेजों में किया जायेगा। मुख्यमंत्री…

Revolutionizing India’s Socio-Economic Landscape Through Bloom

In the heart of India’s burgeoning tech revolution lies a silent yet impactful crusade led by an innovative mobile application. This digital resurgence is not just transforming healthcare accessibility but is also intricately weaving positive changes into the socio-economic fabric of the nation. Let’s delve into how this movement, propelled by a progressive and innovative application called Bloom, is reshaping India’s socio-economic terrain.   Bloom leads the way to:   Demystifying Healthcare Access India’s diverse landscape, marked by stark urban-rural divides, has long grappled with uneven healthcare access. Bloom emerges…

गंगा में बहा पर्यटक, नही लगा कोई सुराग

ऋषिकेश। रविवार सुबह हरियाणा से ऋषिकेश आया एक पर्यटक नहाते समय तेज धारा की चपेट में आकर गंगा में बह गया। एसडीआरएफ पर्यटक की तलाश में जुटी है,किन्तु उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। मिली जानकारी के अनुसार, वरदान राजन(67) पुत्र श्रीनिवासन गोपालन, सिटी फेस 2 गुड़गांव हरियाणा अपने साथियों के साथ दयानंद आश्रम आए थे। रविवार की सुबह वह स्नान के लिए घाट पर चले गए। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर गंगा में गिर गए और कुछ ही देर में तेज बहाव में बह गए। सूचना पर जल…