महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 सितम्बर 2024 को कोतवाली डोईवाला पर शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि राकेश नाम के युवक द्वारा 26 अगस्त 2024 को उनकी पत्नी के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये, जब उक्त सन्दर्भ मे उनके द्वारा राकेश के परिजनों दीदी व जीजा से बात की गयी तो उनके द्वारा उसके साथ गाली गलौच कर उसे जान से मारने…

प्रेम विवाह से नाराज भाई ने गर्भवती बहन की गोली मारकर की हत्या

रुद्रपुर। प्रेम विवाह से नाराज भाई ने अपनी 7 माह की गर्भवती बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी भाई की तलाश शुरू कर दी है। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को दी तहरीर में पति पवन कुमार निवासी ग्राम महुवा डाली पोस्ट ढंकिया थाना बाजपुर ने बताया कि उसका प्रेम विवाह 4 दिसंबर 2023 सोनम निवासी ग्राम जगतपुरा थाना काशीपुर से हुआ था। सोनम के मायके के लोग शादी से खुश…

विवाद के बाद दो पक्षों में चले लाठी डंडे

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान प्रत्याशी रहे और दूसरे पक्ष के युवकों में बीच तीराहे पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद किसी शख्स पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के इस वीडियो में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडों से वार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल बीच-बचाव किया गया। इसके बाद पुलिस ने बीच बाजार में…

गैस सिलेंडर में आग लगने से दंपति सहित 3 झुलसे

नैनीताल। रामनगर में के ग्राम छोई पड़ाव में अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद घर की रसोई में मौजूद पति-पत्नी सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिन्हें उपचार के लिए परिजनों द्वारा रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां तीनों की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह रामनगर के छोई गांव में रहने वाले ग्रामीण गोधन फर्त्याल ने बताया कि पड़ाव की पूजा आर्या रसोई में काम…

वरुणावत पर्वत पर भूस्खलन से दहशत का माहोल

उत्तरकाशी। एक बार फिर वरुणावत पर्वत पर भूस्खलन लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। लगातार भूस्खलन से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं जिलाधिकारी ने वरुणावत पर्वत से लगे गुफियारा-जल संस्थान कॉलोनी के ऊपर पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन के विस्तृत सर्वेक्षण एवं उपचार के उपाय के लिए टीएचडीसी को विशेषज्ञों की टीम भेजने का आग्रह किया है। जिला प्रशासन के द्वारा भूस्खलन क्षेत्र की निरंतर निगरानी करने के साथ ही खतरे की आशंका वाले भवनों से लोगों को अन्यत्र सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्था की…

मचा हड़कंपःसीएम धामी ने निर्देश पर प्रदेशभर में सौ से अधिक शराब की दुकानों पर छामेमारी

देहरादून। मंगलवार कोे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने पूरे प्रदेश में 100 से ज्यादा शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। अचानक चले इस अभियान से ठेका संचालकों में हड़कंप में मच गया। सुबह से ही शराब की दुकानों में अफरा-तफरी देखने को मिली। लंबे समय से सीएम धामी को प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर सीएम धामी ने प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाते…

सीएम धामी सहित वरिष्ठ नेताओं ने किया भाजपा की सदस्यता का रिन्यूअल

देहरादून। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा संगठन महापर्व ने तहत सदस्यता अभी की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता का रिन्यूअल किया। सीएम धामी के सदस्यता रिन्यूअल के बाद प्रदेश स्तर पर भाजपा के संगठन महापर्व की शुरुआत हो गई है। सदस्यता अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं को पार्टी की सदस्यता रिन्यूअल कराई। सीएम धामी के सदस्यता रिन्यूअल के बाद चार-सितंबर…

शराब तस्करी के मामले में कार्यवाही न करने पर एसओजी देहात भंग

दो दर्जन पुलिस कर्मियों का होगा स्थानातरंण ऋषिकेश। तीथनगरी में शराब तस्करी के मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने समीक्षा की। उन्होंने मामले में कार्रवाई न करने पर एसओजी(स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) देहात को किया भंग कर दिया है। अब पूरे जिले में एक ही एसओजी काम करेगी। वहीं, कोतवाली ऋषिकेश के दो दर्जन पुलिसकर्मियों का भी दूसरी जगह ट्रांसफर होगा।पिछले दिनों ऋषिकेश में अवैध शराब का धंधा करने वाले लोगों ने एक पोर्टल पत्रकार के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने हंगामे प्रदर्शन के बाद एक…

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने के आभूषण लूटे

पीछा करने गए व्यापारी पर किया फायर हरिद्वार। मंगलवार सुबह अवधूत मंडल आश्रम और शंकर आश्रम के बीच मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के गले से सोने का आभूषण लूट लिया। जिसके बाद मौके पर उपस्थित व्यापारी ने लूटरों का पीछा करने का प्रयास किया। जिसपर लूटेरों ने व्यापारी पर फायर कर  दिया और फरार हो गए। लूट सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने लूटेरों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह महिला मॉर्निंग वॉक करने जा रही थी। तभी…

नाबालिग से छेड़छाड़ प्रकरणः नंदानगर बाजार में धारा 163 लागू

अब तक तोड़फोड़ करने पर 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज चमोली। दूसरे समुदाय के युवक द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को नंदानगर बाजार क्षेत्र के 200 मीटर की परिधि में प्रशासन ने धारा 163 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023) लागू कर दी है। साथ ही एक विवादित स्थल पर तोड़फोड़ करने पर 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ नंदानगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि सोमवार को 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे। अभी…