देहरादून। चोरों ने उपजिला चिकित्सालय परिसर में खडी एम्बुलेंस (108) चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलपुर निवासी अनुप राही ने विकासनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने उपजिला चिकित्सालय विकासनगर में सरकारी एम्बुलेंस (108) सेवा परिसर में खडी की थी लेकिन मंगलवार सुबह जब वह वहां पर पहुंचा तो उसने देखा कि एम्बुलेंस अपने स्थान से गायब थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Year: 2024
ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार
अल्मोड़ा। ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर व वारदात के समय पहने खून सने कपड़े भी बरामद किये गये है। जानकारी के अनुसार बीती 24 अगस्त को थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गाजा बसकन्या के पास एक अज्ञात व्यक्ति का रक्तरंजित शव सड़क पर पड़ा हुआ हुआ है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त राकेश जोशी के…
Transformative Power of Bloom in India’s Socio-Economic Landscape
In a nation as vast and diverse as India, healthcare challenges are as varied as its cultural tapestry. From remote rural villages to bustling urban centers, access to quality healthcare remains a pivotal concern. Enter the era of mobile healthcare applications, not merely as tools of convenience but as catalysts for profound socio-economic change. Bloom, a progressive and innovative mobile healthcare application, acts as a beacon of transformation, weaving its impact into the very fabric of Indian society. So, how does Bloom impact the healthcare ethos? Empowering Women and…
शहीदों के सपनो को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार कर रही कार्यः धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों ने जो सपने उत्तराखंड के लिए देखे थे, उन्हें पूरा करने का कार्य राज्य सरकार कर रही है। सोमवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 30 वीं बरसी के अवसर पर मसूरी के शहीद स्मारक पहुँचकर शहीद आंदोलनकारियों को नमन किया एवं उनकी प्रतिमा पर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था लागू किये जाने पर राज्य आंदोलनकारियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
मुख्य सचिव ने योजना पूरी करने हेतु एक वर्ष की समय सीमा दी
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूडी ने योजना पूरी करने के लिए एक वर्ष की समय सीमा निर्धारित की। सोमवार को यहां मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नैनीताल के कालाढूंगी के तहत पनचक्की चैराहे से कमलुवागांजा तक 8.2 कि.मी. लम्बी नहर कवरिंग के निर्माण कार्य के प्रस्ताव को सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में अनुमोदन दिया। इस नहर के कवरिंग व सुदृढ़ीकरण से मार्ग की चैड़ाई बढ़ने से चैफला, कठघरिया, कमलुवागांजा, घुनी, भगवानपुर एवं रामणी की आबादी लाभान्वित होगी। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने इस योजना को…
भारी बारिश का कहर, सात से अधिक मकानों को मलबे ने चपेट में लिया
चमोली। जिले में रविवार रात की बारिश कर्णप्रयाग नगर पालिका के सिमली क्षेत्र में कहर बनकर बरसी। बारिश से यहां जोसा और टोटा गदेरे उफान पर आ गए। रात के ढाई बजे अचानक उफनाए गदेरों से आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। जब तक लोग संभलते तब तक यहां सात से अधिक मकानों को मलबे ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान लोग सामान उठाकर अपने घरों से बाहर भागे। लेकिन नरेंद्र सिंह बिष्ट के मकान में किराए पर रह रहा कैलाश चमोली मकान में फंस…
नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला देर रात गिरफ्तार
चमोली। जिले के नंदानगर में नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने वाले युवक आरिफ को पुलिस ने रविवार देर रात बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। उसे चमोली लाया जा रहा है। पहले उसका मेडिकल कराया जाएगा। मामले को लेकर नंदानगर बाजार सोमवार को भी बंद रहेगा। नगर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। उत्तराखंड में चमोली जिले के नंदानगर (घाट) में नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने को लेकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि अश्लील हरकत करने वाला आरोपी दूसरे…
पूछताछ के लिए पूर्व काबीना मंत्री डाॅ हरक ईडी दफ्तर में हुए पेश
देहरादून। सोमवार को पूर्व काबीना मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे। ईडी ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पाखरो प्रकरण पर पूछताछ के लिए हरक सिंह रावत को समन भेजा था। सोमवार सुबह ही पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत देहरादून में ईडी के कार्यालय में पहुंचे। जहां डाॅ हरक सिंह से कॉर्बेट टाइगर के पाखरो प्रकरण पर पूछताछ की गयी। गौर हो कि पाखरो रेंज में टाइगर सफारी बनाने में अनियमितताएं सामने आई थी। इसे लेकर विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बाद…
भारी बारिश से दून के कई इलाके जलमग्न,घरों में घुसा मलबा
देहरादून। बीती रात से शुरू हुई बारिश ने प्रदेश की राजधानी देहरादून में लोगों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। भारी बारिश से कई इलाकों में इतना पानी भर गया। कई घरों के कमरों तक पानी पहुंच गया। इससे लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। राजधानी देहरादून में कई क्षेत्रों में देर रात से बारिश जब हो रही थी, तब लोगों को अंदाजा नहीं था कि यह बारिश इतना नुकसान करेगी। बारिश की वजह से न केवल पानी भर गया है बल्कि पानी के साथ मलबा भी लोगों के घरों में…
लापता सभासद का शव खाली मकान के कमरे से बरामद
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका हरिद्वार। बीते रोज लापता हुए सभासद का शव घर के पड़ोस में ही स्थित खाली मकान से बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जाताई है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। फिलहाल शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार मंगलौर के बाहरी किला निवासी पूर्व सभासद नसीम अहमद रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे से लापता थे। जिनके परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे और मामले…
