देहरादून। राज्य में 131 मार्ग बंद हैं। इसमें सबसे अधिक पिथौरागढ़ और चमोली जिला प्रभावित हैं। पिथौरागढ़ जिले में दो बार्डर रोड और 21 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। चमोली में 23 ग्रामीण मार्ग प्रभावित हैं। बागेश्वर में एक जिला मार्ग, दो मुख्य जिला मार्ग और 13 ग्रामीण मार्ग, उत्तरकाशी में एक राज्य मार्ग, एक मुख्य जिला मार्गरुद्रप्रयाग में आठ, पौड़ी में 11, टिहरी में नौ, नैनीताल में तीन, चंपावत में सात ग्रामीण मोटर मार्ग और अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर में एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण मोटर मार्ग बंद…
Year: 2024
आपदा प्रभावितों के हाल जानने के लिए पहुंचे सीएम धामी
टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। उन्हें आपदा शिविर राजकीय इंटर कॉलेज विनयखाल में रह रहे पीड़ितों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सीएम के सामने इस दौरान कई पीड़ित भावुक हो गए है। खास तौर पर बुजुर्ग महिलाओं के आंसू छलक गए। उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गईं। बीते शनिवार को टिहरी के तिनगढ़ गांव में एक बार फिर भूस्खलन हुआ। इसमें 15 आवासीय…
चमोली कंरट हादसाः पीड़ित परिवारों ने मुआवजे को लेकर किया प्रदर्शन
चमोली। नमामि गंगे ट्रीटमेंट प्लांट में हुए हादसे के पीड़ित परिवारों ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन कर हादसे में मारे गये पीड़ित परिवारों को एक साल गुजरने के बाद भी मुआवजा न दिये जाने को विरोध में प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि बीते वर्ष 19 जुलाई को चमोली कस्बे में नमामि गंगे के सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट दौड़ने से 16 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें से अधिकांश लोग गरीब परिवारों के थे। उस समय सरकार और प्रशासन की ओर से पीड़ित…
एवीबीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प,दोनों ओर से पुलिस को तहरीर
बागेश्वर। एवीबीपी कार्यकर्ताओं द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम कैंपस में किए जाने का एनएसयूआई ने कड़ा विरोध किया। इस दौरान दोनों संगठनों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और नौबत हाथापाई तक आ गई.।इस दौरान एक छात्र ने अर्थशास्त्र के प्राध्यापक पर भी हमला कर दिया। कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक व कोतवाल मौके पर पहुंचे और छात्रों को शांत किया। मामले में दोनों पक्ष थाने में तहरीर दी है। अभाविप की ओर से…
ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत
ऋषिकेश। रेलवे ट्रैक पर वीरभद्र स्टेशन के निकट एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही उज्जैनी एक्सप्रेस जब वीरभद्र स्टेशन से चली तो कुछ दूरी पर एक अज्ञात युवक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही…
दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर,चार की मौत
रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नगला इमरती गांव स्थित बाईपास के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में हादसे में हरियाणा के अमृतसर के गांधीनगर निवासी 27 वर्षीय सागर पुत्र सुभाष, विशाल पुत्र गोपाल निवासी ग्राम पिंजरा हरियाणा, विजेंद्र पुत्र जयपाल निवासी ग्राम बेलड़ा रुड़की की मौके पर ही मौत हो…
कांवड़ मेले की आड़ में नशा तस्करी करने के दो आरोपी स्मैक सहित गिरफ्तार
हरिद्वार। कांवड़ मेले की आड़ में नशा तस्करी करने वाले बरेली के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 151.42 ग्राम स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गयी है। जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना सिडकुल पुलिस को सूचना मिली कि कांवड़ मेंले की आड़ में कुछ नशा तस्कर बरेली से धर्मनगरी हरिद्वार में स्मैक तस्करी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंद्रलोक तिराहा…
कांवडियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए दिल्ली दून हाईवे दो अगस्त तक बंद
हरिद्वार। उत्तराखंड में इस समय कांवड़ मेले की धूम है। सड़कों पर भगवान भोलनाथ का जयकारा लगाते और पैदल जाते कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली देहरादून हाईवे को आने वाले 2 अगस्त तक के लिये बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली-देहरादून हाईवे बंद कर दिया। हाईवे पर दोनों ओर के रास्ते कांवड़ियों के लिये आरक्षित रहेंगे। 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद यूपी और…
कीड़ा जड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार
पिथौरागढ़। धारचूला पुलिस और वन विभाग की टीम ने भारी मात्रा में प्रतिबंधत कीड़ा जड़ी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने तीन लाख से अधिक की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जिले में तस्करी को रोकने के लिए पुलिस अभियान चलाई हुए है। इसी कड़ी में थानाध्यक्ष वीजेंद्र साह, रेंजर दिनेश जोशी, पुलिस उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में…
सावन के दूसरे सोमवार को दक्षेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हरिद्वार। सावन के दूसरे सोमवार धर्मनगरी के तमाम शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। जबकि भगवान शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार में दिखाई दिए और अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। मान्यता है सावन में दक्षेश्वर महादेव की सच्चे मन से उपासना करने से हर मुराद पूरी होती है। दक्षेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी स्वामी विशेश्वर पुरी का कहना है कि सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना का खास महत्व माना जाता है।…
