उधमसिंहनगर। धरने के दौरान लोगों को सम्बोधित कर रहे विधायक तिलकराज बेहड़ अचानक बेहोश हो गये। जिससे कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया, जिन्हे अस्पाल ले जाया गया जहंा उनका उपचार जारी है। किच्छा में एसडीएम को हटाने और व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर दिये जा रहे धरने को संबोधित कर रहे विधायक तिलकराज बेहड़ भाषण देने के दौरान अचानक बेहोश हो गए। जिससे कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। आननकृफानन में त्वरित कार्यवाही करते हुए विधायक तिलकराज बेहड़ को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। जहंा उनका उपचार जारी…
Year: 2024
डब्ल्यूआईसी इंडिया ने कारगिल विजय दिवस पर चर्चा सत्र किया आयोजित
देहरादून। वर्ल्ड इंटीग्रिटी सेंटर इंडिया, देहरादून ने आज 25वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष चर्चा सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान लड़ने वाले बहादुर सैनिकों के साहस और बलिदान को सम्मानित किया गया। इस सत्र में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर गोविंद सिंह सिसोदिया वीएसएम, सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन अमित शर्मा और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल करुणा थपलियाल सहित प्रतिष्ठित पैनलिस्ट शामिल हुए, जिन्होंने अपने अनुभव और अंतर्दृष्टि साझा की। सत्र का संचालन डॉ मीनू गोयल चौधरी द्वारा किया गया। 26/11 हमले के दौरान ऑपरेशन का…
देर रात खाई में अटकी कार,पत्नी सुरक्षित पति का पता नही
चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही कस्बे के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई की तरफ लटक गई। बताया जा रहा है कि कार चालक दरवाजा खुलने से जा गिरा और जबकि अनूप की पत्नी तृप्ति गाड़ी में ही सुरक्षित थी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों द्वारा खाई में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली । बताया जा रहा है कि दोनों दंपति बदरीनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के रहने वाले पति-पत्नी बदरीनाथ धाम की दर्शन कर…
छोटी गाड़ियों के लिए खुला गौरीकुंड हाईवे, 2500 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू
रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के चलते सोन प्रयाग स्थित सोन नदी का बहाव इन दिनों बेहद तेज हो गया है। शनिवार को तेज बहाव के चलते सोनप्रयाग स्थित शटल सेवा पार्किंग के समीप सड़क का एक हिस्सा बह गया था। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन ने बाधित मार्ग को खोलते हुए करीब 2500 श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। वहीं यात्रा सुचारू करने के लिए पहाड़ की कटिंग कर छोटी गाड़ियों के लिए रास्ता तैयार कर लिया गया है। वहीं सुरक्षा दीवार का कार्य भी शुरू कर दिया गया…
मलबे में दबकर मॉं-बेटी की मौत
गौचर में वाहन चालक की मौत दो कारें मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त देहरादून। आसमानी आपदा की मार से पहाड़ पर हाहाकार मचा हुआ है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नालों ने ऐसा रौद्र रूप ले लिया है कि वह अपने साथ सब कुछ बहा ले जाने पर आमादा है। वही पहाड़ों के टूटने के कारण सड़कों पर आवाजाही दुबर हो गई है। तथा लोग भय के साए में जीने पर मजबूर हैं। बीती रात टिहरी के बूढ़ेकेदार क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बाल गंगा नदी ने तोली गांव…
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की 4 घोषणाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर चार घोषणाएं करते हुए राज्य में शहीद सैनिकों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि 10 लाख रूपये से बढाकर 50 लाख रूपये करने की घोषणा की है। आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिवार जनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक श्रीमती…
जलाशयों के डिसिल्टिंग को रॉयल्टी फ्री करने की नीति बनायेः मुख्य सचिव
देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जलाशयों के डिसिल्टिंग (सिल्ट या मिटृी उठान) को रॉयल्टी फ्री करने हेतु नीति बनाने के निर्देश दिए हैं। आज यहां सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी नेउत्तराखण्ड के बौर, हरिपुरा, तुमारिया, नानकसागर जैसे जलाशयों में अत्यधिक सिल्ट जमाव की समस्या के समाधान, तथा इन जलाशयों में पर्यटन गतिविधियों एवं मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की दिशा में जलाशयों के डिसिल्टिंग (सिल्ट या मिटृी उठान) को रॉयल्टी फ्री करने हेतु नीति बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य…
महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म,बीस लाख रूपए भी ऐंठे
देहरादून। थाना बसंत विहार क्षेत्र अंतर्गत एक विधवा महिला ने महाराष्ट्र निवासी एक युवक पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप गया है। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए लिए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह मुंबई में अपने पति के साथ रहती थी,लेकिन सितंबर 2020 में पति को हार्ट अटैक आने से मृत्यु हो गई। जिसके बाद वह अपने 7 साल के बच्चे…
अतिवृष्टि से यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर को भारी नुकसान,कई आसपास के क्षेत्रांे को खाली कराया
उत्तरकाशी। भारी बारिश ने जनपद में काफी तबाही मचाई है। यमुनोत्री- जानकीचट्टी में नदी उफान पर आ गई, जिसे देखते हुए एसडीआरएफ ने आसपास का क्षेत्र को खाली कराया। यमुनोत्री क्षेत्र में अधिक बारिश होने के कारण जल स्तर काफी बढ़ गया है जिसके चलते जानकीचट्टी पार्किंग में नदी का पानी आने से कुछ दोपहिया वाहन भी बह गए। एसडीआरएफ की टीम मौके पर तैनात है। दूसरी तरफ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी से आगे स्थान थिरांग के पास पहाड़ी से मलबा पत्थर आने से बाधित हो गया है। मलबे में…
भारी बारिश से कई एकड़ कृषि भूमि आपदा की चपेट में
टिहरी। जिले में भारी बारिश से बालगंगा नदी रौद्र रूप धारण किए हुए हैं। बालगंगा तहसील के विनयखाल क्षेत्र में एक बार फिर से बारिश ने तबाही मचाई है। भारी बारिश के चलते क्षेत्र के तोली, तिंगढ़, जखाना के ग्रामीणों की कई एकड़ कृषि भूमि आपदा की चपेट में आई है। वहीं विनयखाल जखाना मोटर मार्ग के सड़क मार्ग का कई हिस्सा वास आउट होकर नदी में समा चुका है। ग्रामीणों का जिला मुख्यालय सहित मुख्य बाजारों से संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। गौर हो कि टिहरी जिले…
