देहरादून। रविवार को सीएम धामी ने शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024 का लोकार्पण किया। साथ ही उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मोबाइल लर्निंग स्कूल की सुविधा हेतु दो बसों का शुभारंभ भी किया।सीएम ने कहा कि निश्चित रूप से यह योजना श्रमिकों के बच्चों को भी शिक्षा का समान अधिकार दिलवाने में सहायक सिद्ध होगी। युवा कल्याण के लिए समर्पित हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।
Year: 2024
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
नैनीताल। पुछड़ी नई बस्ती गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि खेलने जा रहे बच्चों ने शव को देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रामनगर के पुछड़ी नई बस्ती में सुबह-सुबह रामलीला मैदान में खेलने जा रहे बच्चों को रामलीला मैदान पुछड़ी नई बस्ती…
बोल्डर -मलबे की चपेट में आने से तीन की मौत,पांच गंभीर,हालत चिंता जनक
रूद्रप्रयाग। रविवार सुबह गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चिरबासा के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर यात्रियों पर गिर पड़े। इस हादसे में तीन यात्रियों की जान चली गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह करीब 7.30 बजे आपदा कंट्रोल रूम को एक सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा के…
खाई में गिरने से युवक गंभीर घायल
चंपावत। जनपद के सीमांत तल्लादेश क्षेत्र में बीती शाम एक युवक बाइक समेत खाई में गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को रात में ही चंपावत जिला अस्पताल लाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, बीती 20 जुलाई की देर शाम नाथ सिंह (उम्र 26 वर्ष) अपने पिता जगत सिंह को लेने मंच से रमैला जा रहा था। इसी बीच रमैला के पास बंतोला गांव में खस्ताहाल और संकरी सड़क पर नाथ सिंह की…
बोल्डर-मलबा आने से गंगोत्री हाईवे बंद,लगा लंबा जाम
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर विशनपुर के पास मलबा और बोल्डर आने के कारण बंद हो गया। जिससे हाईवे पर आवाजाही ठप हो गयी। हालांकि, बीआरओ यातायात खोलने में जुटा हुआ है। हाईवे की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने यातायात भटवाड़ी और जिला मुख्यालय में रोक दिया ह।. वहीं, जिला मुख्यालय में भी कांवड़ियों को रोका जा रहा है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मलबा ज्यादा आने के कारण हाईवे खोलने में परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह विशनपुर के पास अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े…
गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
हरिद्वार। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाने के लिए घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। बहुत से श्रद्धालु सवेरे से ही घाटों में आना शुरू हो गये थे और उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार हर साल के आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा का महत्व गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध…
बस ने दो पुलिस कर्मियों को कूचला,महिला दारोगा की मौत,एक घायल
देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत अजबपुर फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को बस ने कुचल दिया। जिसमें एक पुलिस महिला दरोगा की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य पुलिस कर्मी घायल है। जिसका अस्पातल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक महिला दारोगा के शंव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना अजबपुर फलाईओवर पर एक निजी बस ने स्कूटी सवार दो महिला पुलिस कर्मियों को कुचल दिया। हादसे में मौके पर एक सब इंस्पेक्टर महिला सब इंस्पैक्टर कांता…
बोलरो खाई में गिरा,दो की मौत
देहरादून। त्यूणी में कथियान- डांगुठा मोटर मार्ग पर एक बोलरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बोलरो वाहन कथियान से ऐठान की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। ऐठान गांव से कुछ दूरी पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन में खाई में जा गिरा। स्थानीय ग्रामीण दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए खाई में उतरे। लेकिन, दोनों की मौत…
ग्रामीण पर हमले के बाद कुछ दूरी पर मृत मिला गुलदार
श्रीनगर। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर ब्लॉक के जाखी गांव निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी उम्र 56 वर्ष पर गुलदार ने हमला कर दिया। बाद में गुलदार घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मृत मिला है। बताया जा रहा है कि गुलदार पहले से ही घायल था। .मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह अपने घर जाखी से खुम्खू जा रहे थे। पुराणी जाखी रास्ते से 50 मीटर नीचे झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग और देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी से संपर्क कर घटनाक्रम की…
घायल महिला कांस्टेबल का हाल जानने पहुंचे एसएसपी
देहरादून। सडक दुघर्टना में घायल महिला कांस्टेबल का हाल जानने के लिए एसएसपी अजय सिंह अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से भी जानकारी ली। शनिवार को एसएसपी अजय सिंह द्वारा कनिष्क अस्पताल पहुंचकर जाना सडक दुर्घटना मे घायल महिला आरक्षी का हाल। डाक्टरों से घायल महिला आरक्षी के स्वास्थय की जानकारी प्राप्त कर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश। घायल महिला कांस्टेबल व उनके परिजनों से मुलाकात कर बेहतर उपचार के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। आज नेहरू कालोनी क्षेत्रान्तर्गत अजबपुर फ्लाई ओवर में हुई…
