नैनीताल। रिश्वत खोरी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हए विजिलेंस विभाग ने कोतवाली रामनगर में स्थित एलआईयू के कार्यालय में छापामारी कर सब इंस्पेक्टर सौरभ राठी को गिरफ्तार कर लिया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन जारी है। इसी क्रम में शनिवार को विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए एलआईयू में तैनात दरोगा सौरभ राठी और हेड कांस्टेबल गुरुप्रीत सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने जानकारी देते हुए बताया है कि शिकायतकर्ता द्वारा विजिलेंस के भ्रष्टाचार…
Year: 2024
मुख्य सचिव ने भारतनेट, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे, देवबंद रुड़की रेलवे लाइन प्रोजेक्ट की समीक्षा की
देहरादून। सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने भारत नेट प्रोजेक्ट के तहत राज्य में 697 ग्राम पंचायत में से अवशेष 227 ग्राम पंचायत भवनों में समयबद्धता से विद्युतीकरण के निर्देश दिए हैं ताकि इनमें जल्द से जल्द ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी दी जा सके। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए कि राज्य की कठिन भौगोलिक स्थिति, सामरिक महत्व और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भारतनेट प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाना चाहिए । मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने बैठक में राज्य में भारतनेट…
कलयुगी बेटे ने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट
पौड़ी। जिले के कोटद्वार में मामूली सी बात पर युवक ने धारदार हथियार से अपनी मां पर हमला कर से मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने चाकू से मां के ऊपर एक के बाद एक कई वार किए थे। मां पर चाकूओं से वार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के आम पड़ाव में 45 साल…
सीएम धामी ने किया जीईपी सूचकांक का शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सकल पर्यावरण उत्पाद(जीईपी) लांच किया। इसके बाद सीएम ने प्रेसवार्ता कर कहा कि उत्तराखंड दुनिया का पहला राज्य है, जहां जीईपी लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों के लिए आज एतिहासिक दिन है। हमारे पूर्वज अच्छी वायु, जल स्रोत देकर गए हैं। पूरा वायुमंडल शुद्ध वायु से आच्छादित है।जिस प्रकार से हम विकास में आगे बढ़ रहे हैं, उसके तहत कैसे हम पर्यावरण को भी संरक्षित कर रहे हैं, ये उसका सूचकांक है। उन्हांेने कहा कि हमारे सामने आने…
लाठी से पीट-पीटकर व्यक्ति को किया अधमरा, आरोपी गिरफ्तार
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक में एक व्यक्ति को लाठी डंडों से पीट कर अधमरा कर दिया। किसी तरह वह होश में आने पर पुलिस के तक पहुंचा और तहरीर देकर आपबीती सुनाई। जिस पर लमगड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 352 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार लमगड़ा थाने में सुरखेत नेपाल के रहने वाले व हाल निवासी जलना लमगड़ा निवासी कमल शर्मा ने 16 जुलाई को लमगड़ा थाने में तहरीर दी। पुलिस को दी तहरीर में…
छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर किया जा रहा था ब्लैकमेल, मामला दर्ज
हल्द्वानी। मुखानी थाना निवासी एक किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और ब्लैकमेलिंग कर प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पति भारतीय सेवा में है। उसकी बेटी एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा…
लद्दाख सीमा पर उत्तराखण्ड का एक और जवान शहीद
देहरादून। उत्तरकाशी जनपद का एक और लाल लद्दाख सीमा पर शहीद हो गया है। सेना के जवान की शहादत की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया है, तथा गांव व क्षेत्र में शोक की लहर ब्याप्त है। भारतीय सेना में लेह-लद्दाख बॉर्डर पर तैनात उत्तरकाशी जिले के तहसील बड़कोट सरनौल गांव का लाल श्रवण की अचानक तबियत से दर्दनाक मौत हो गई है जिससे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। बता दें कि श्रवण कुमार पुत्र शूरवीर सिंह भारतीय सेना की 14वीं बटालियन में लेह -लद्दाख बोर्डर में…
गुलदार ने किशोर को बनाया निवाला,पूरे क्षेत्र में दहशत
श्रीनगर। गुरुवार देर शाम देवप्रयाग में गुलदार ने एक 17 वर्षीय किशोर को अपना निवाला बना लिया। किशोर का क्षत-विक्षत शव कई घंटे की खोजबीन के बाद घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने बरामद किया। देवप्रयाग विधायक ने सुबह चार बजे घटनास्थल पर पहुंचकर गुलदार को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए। किशोर का शव मिलने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुलदार को पिंजरे में कैद करने में सफलता हाथ…
दो ट्रकों की भिडंत के बाद एक ट्रक पलटा,नीचे दबकर कांवड़िये की दर्दनाक मौत
हरिद्वार। रुड़की में दो ट्रकों की भिड़ंत में एक कांवड़िये की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होने के सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों ट्रकों को मौके से हटकार थाने लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक दिल्ली की ओर से आ रहा था, जैसे ही ट्रक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन गांव के पास मंडावली स्थित हाईवे पर पहुंचा तो वहां पर बने एक कट से दूसरी ओर आने का प्रयास कर रहा था, इसी…
प्रदेश सरकार ने दिए फेरी-ठेली वालों के सत्यापन के निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड में ऐसी कई घरों में चोरी या बड़ी लूट की घटनाएं सामने आई हैं। जिनमंे बाहर से आकर छोटे मोटे काम करने के दौरान क्षेत्रों की गयी रेकी कर अपनाधिक धटनाओं को अंजाम दिया गया है। कई मामलों में देखा गया है कि अपराध करने से पहले अपराधी ठेली-फेरी लगाकर क्षेत्र की रैकी करते हैं और फिर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। अब उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के हर जिले में फेरी-ठेली लगाने वालों का सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया है। उत्तराखंड में अन्य प्रदेशों सेे कई…
