दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, एक महिला गंभीर

देहरादून। दून- मसूरी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास दो कारों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।  इस दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे उपचार के लिए अस्ताल मंे भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार  देहरादून आजाद कॉलोनी टनल रोड निवासी चालक शहजाद कार संख्या यूके 07 टीडी 8543 से देहरादून से सवारी लेकर मसूरी की तरफ आ रहा था और दूसरी ओर से कार यूके 07…

अवैध हथियारों के  सौदागर से पुलिस की मुुठभेड़,बदमाश के पैर में लगी गोली

हरिद्वार। अवैध हथियारों के सौदागर से बीती देर रात रूड़की पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मामले की जानकारी पाकर पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार  उत्तर प्रदेश के मेरठ से उत्तराखण्ड में पिस्टल सप्लाई करने पहुंचे अवैध हथियारों के एक सौदागर से बीती देर रात रुड़की पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसके बाद पुलिस टीम की तरफ से जवाबी फायरिंग…

लहसुन-प्याज से बना खाना खिलाने पर कांवड़ियों ने की ढाबे में तोड़फोड़

हरिद्वार,,  दिल्ली-हरिद्वार बाईपास पर एक ढाबा स्वामी ने कांवड़ यात्रियों को लहसून-प्याज से बना खाना परोस दिया। इसे लेकर ढावे में हंगामा खड़़ा हो गया।  कांवड़ यात्रियों ने कुर्सियां तोड़फोड़ कर दी और मेज को उलट दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने ढाबा स्वामी एवं कारीगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार की सुबह मंगलौर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार बाईपास पर कुछ कांवड़…

बैरियर से लोहा चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने क्रैश बैरियर से लोहे का सामान चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के  कब्जे से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको  जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को सुदर्शन सिंह अपर सहायक अभियंता द्वारा थाने पर प्रार्थना पत्र दिया कि कृषाली रोड़ से सहस्त्रधारा मोटर मार्ग के करीब 2 से 3 किलोमीटर के एरिया में सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को…

 शहीद संजय सिंह पुष्वाण का पार्थिव शरीर पंचतत्वों  में   विलीन

रुद्रप्रयाग। अफ्रीका महाद्वीप के युगांडा देश में शहीद हुए 39 साल के संजय सिंह पुष्वाण का मंगवलार को रुद्रप्रयाग में अंतिम संस्कार किया गया। संजय सिंह पुष्वाण 11 गढ़वाल राफल्स के जवान थे, और भारतीय सेना की तरफ से अंतरराष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल होकर युगांडा गए थे। वहीं पर 10 जुलाई को उनका निधन हो गया था, जिनका पार्थिक शरीर बीते रोज ही उनके पैतृक गांव रुद्रप्रयाग जिले के किमाणा गांव में पहुंचा था, जहां मंगलवार को संजय सिंह पुष्वाण का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।…

नाबालिग के अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से अपहरित की गयी नाबालिग को भी बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं मंे मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती 3 मई को स्थानीय व्यक्ति द्वारा थाना भगवानपुर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से कम्पनी गयी थी जिसके बाद वह वापस नहीं आयी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर…

हरेला पर्व पर मुख्य सचिव ने अमलतास का पौधा रोपित किया

देहरादून। लोकपर्व हरेला पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने अमलतास के पौधा रोपित किया। मंगलवार को यहां उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने देहरादून के भागीरथ पुरम में एमडीडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अमलतास के पौधे का वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रदेशवासियों से विशेषकर युवाओं से वृक्षारोपण की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान सीएस श्रीमती रतूड़ी ने कहा कि देवभूमि…

कीड़ा जड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार

पिथौरागढ़। धारचूला कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुखबिर की सूचना पर धारचूला कोतवाली पुलिस व वन विभाग के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान धामी गांव जाने वाले मार्ग के पास महेंद्र सिंह दानू पुत्र धन सिंह दानू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 406 ग्राम प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी और 45,500 रुपए बरामद हुए। बरामद कीड़ा जड़ी की कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये है।…

हरेला पर्व पर सीएम धामी ने शहीदों के नाम पर किया वृक्षारोपण

देहरादून। हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेश भर में पौधरोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी क्रम में वन विभाग की ओर से शहीदों के नाम पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी में पौधरोपण कर प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि अपने घर या खाली पड़े भूमि पर पौधारोपण कर प्रदेश में हरियाली लाने का काम करें। जिससे ना सिर्फ पर्यावरण का संरक्षण होगा, बल्कि समृद्धि और खुशहाली भी होगी। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के जो पांच…

भद्रकाली मंदिर में शिव महापुराण का दिव्य आयोजन

देहरादून। अनारवाला मंदिर में समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा शिव महापुराण का दिव्य आयोजन किया गया। 108 महिलाओं द्वारा सिर पर कलश लिए पीत वस्त्रों में ढोल दमाऊ की थाप के साथ पुष्प बरसाते हुए मुख्य मार्गों से होते हुए भव्य शोभायात्रा भद्रकाली मंदिर प्रांगण तक पहुंची। जहाँ पर वेद मंत्रों के साथ पुराण पूजन व व्यास जी का पूजन किया गया। इसके बाद हरैला पर्व पर एक वृक्ष मां के नाम’ भक्तों सहित आचार्य ममगांई ने वृक्षारोपण भी किये। आज प्रथम दिवस की कथा प्रवचन करते हुए ज्योतिष्पीठ व्यास आचार्य शिव…