संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

चंपावत। टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि युवक का शव स्पोर्ट्स स्टेडियम के गेट पर लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसार टनकपुर के ग्राम सभा नायकगोठ निवासी विवेक भंडारी पुत्र देवेंद्र भंडारी उम्र 21 साल सुबह 6 बजे खेलने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर जा रहा था। गेट बंद होने के कारण गेट के ऊपर से चढ़कर स्टेडियम के अंदर प्रवेश के…

बुलेट ने मासूम भाई-बहन को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

नैनीताल। जिले के रामनगर के सांवल्दे क्षेत्र में सड़क किनारे नल से पानी भर रहे दो मासूम भाई-बहनों को एक बुलेट सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे भाई की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, उसकी दो साल की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फरार बुलेट चालक की तलाश में जुट गई है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली  जानकारी के अनुसार रामनगर के सांवल्दे पश्चिम निवासी मदन…

रविवार से रावल अमरनाथ नंबूदरी होंगे बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी

देहरादून। बदरीनाथ धाम में नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी अब मुख्य पुजारी होंगे। शनिवार को उनका तिलपात्र हुआ था। जिसके बाद आज उन्होंने धाम में स्थित पंचधाराओं में जाकर वहां के जल से स्नान किया। इसके बाद वह मंदिर पंहुचे और मंदिर परिसर में स्थित हवन कुंड में हवन किया। फिर तप्त कुंड में स्नान के बाद उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया।यहां पहले से मौजूद निवर्तमान रावल के साथ बाल भोग व आरती करने के बाद दोनों रावल स्वर्ण छड़ी के साथ रावल निवास में पंहुचे। अब से मंदिर…

पानी लेने गयी महिला से दुष्कर्म का प्रयास

हरिद्वार। जनपद के लक्सर में एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार घर के बाहर लगे सरकारी नल पर पानी भरने गई महिला को युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया व उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर…

गुलदार  की आहट से ग्रामीणों में दहशत

हरिद्वार। जिले के लक्सर में अलग-अलग जगहों पर गुलदार की आहट से लोगों में दहशत का माहौल है। किसान अकेले खेतों में जाने से घबरा रहे हैं। आबादी से सटे इलाकों में भी गुलदार देखे जाने से डर का माहौल बना हुआ। वहीं, वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे से गुलदार की निगरानी कर रही है। कुछ स्थानों पर ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं, लेकिन टीम को अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। हाल ही में लक्सर के दाबकी गांव में एक ग्रामीण के घेर में बंधे बछड़े…

भारी बारिश के अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा स्थगित

देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा को आने वाले कल  तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अगर मौसम सही रहा तो सोमवार से यात्रा शुरू हो सकती है। मौसम विभाग ने 7 व 8 जुलाई को गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने की सम्भावना जताई है। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने कहा है कि कई जिलों में भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए यह फैसला…

सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत

नैनीताल। नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक महिला ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली  जानकारी के अनुसार एक कार कर्णप्रयाग से आदिबदरी की ओर जा रही थी। चांदपुरगढ़ी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में…

जोशीमठ पहंुचकर सीएम  धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

चमोली। बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पार्टी के नेता जनता को लुभाने का काम कर रहे हैं, ताकि उनका प्रत्याशी जीत हासिल कर सके। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे, जहां उन्होंने तपोवन में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी के पक्ष में जनता से वोट देने का आग्रह किया।बदरीनाथ विधानसभा सीट पर साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी ने चुनाव में जीत हासिल की थी।…

रेलवे स्टेशन के पास व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

हरिद्वार।  लक्सर में एक व्यक्ति का शव मिलने सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान राजेश पुत्र ओटा उम्र 42 साल निवासी गोवर्धनपुर गांव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक रविवार को सुबह 9 बजे राहुल नाम के व्यक्ति ने 112 पर कॉल कर जानकारी दी कि लक्सर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पर तैनात अपर उप निरीक्षक रंजीत…

अमरनाथ होंगे बदरीनाथ धाम के नए रावल

चमोली। बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के त्याग पत्र देने के बाद अब 14 जुलाई से नए रावल बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना शुरू करेंगे। 13 जुलाई को नए रावल का तिलपात्र होगा। बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी ईश्वर प्रसाद नम्बूदरी ने पूर्व मे रावल पद को लेकर अपना त्याग पत्र दिया था। इसके बाद बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने उनका त्याग पत्र स्वीकार कर नए रावल की घोषणा की। वर्तमान मे बदरीनाथ धाम मे नायब रावल के पद पर कार्य कर रहे अमरनाथ नंबूदरी को…