उधमसिंहनगर। देर रात एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे में खड़े वाहन से टकरा जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में एक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब एक बजे तीन युवक रुद्रपुर से कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मटकोटा…
Year: 2024
नाबालिग का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म,दो गिरफ्तार,एक फरार
चंपावत। अमोड़ी क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। तीन युवकों ने नाबालिग (16) का अपहरण कर ट्रक में सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अमोड़ी क्षेत्र के तीन युवकों ने पहले नाबालिग को बहलाकर अपहरण किया और फिर ट्रक में…
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,छह गंभीर
देहरादून। गुरुवार सुबह मसूरी देहरादून रोड भट्टा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने के बाद मौके पहंुची रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मसूरी पुलिस के एसआई राजकुमार बरमोला ने बताया देहरादून से सुबह करीब 5.30 बजे के समय कार से तीन युवक और तीन युवतियां मसूरी की ओर आ…
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी पांच को मंगलौर में करेगी जनसभा
देहरादून।उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी शैलजा कुमारी ने उपचुनाव के लिए पांच जुलाई को मंगलौर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुनावी जनसभा करेगी। उपचुनाव की घोषणा होने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं सिरसा से सांसद शैलजा कुमारी उत्तराखंड नहीं आईं। हालांकि वे वर्चुअल बैठकों के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस नेताओं को उपचुनाव की रणनीति और तैयारियों को लेकर दिशानिर्देश देती रहीं। 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने समय निकाल लिया है। पांच जुलाई को मंगलौर सीट में पार्टी प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के लिए प्रचार करेगी।…
हाथरस की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय सतर्क, दिये निर्देश
जनपदों में आयोजित कार्यक्रमों को संवेदनशीलता से लेंः अंशुमान देहरादून। हाथरस की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय सर्तक हुआ। अपर पुलिस महानिरीक्षक एपी अंशुमान ने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि जनपदों में आयोजित होने वाले कार्यव्रफमो को संवेदनशीलता से लिया जाये। आज यहां एपी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा समस्त परिक्षेत्र/जनपद प्रभारियों, पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था एवं पुलिस अधीक्षक, रेलवेज के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समय-समय पर आयोजित होने वाले विभिन्न मेले, धार्मिक आयोजन एवं…
जंगली मशरूम खाने सेे आठ लोगों की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में कराया उपचार
देहरादून। पछवादून के चकराता क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोथी गांव में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों की तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीण सभी लोगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने सभी का तत्काल इलाज शुरू किया, जिससे उनकी जान बच गई। मानसून सीजन में देहरादून के जंगलों सहित ऊंचाई वाली क्षेत्र में इन दिनों जंगली मशरूम भी दिखाई देते हैं, ऐसे में पहाड़ के लोग जंगलों से मशरूम लाकर सब्जी के रूप में प्रयोग करते…
सांप के काटने से बुआ और भतीजे की मौत
चंपावत। बरसात के मौसम में सांप भी इंसानों की जान के दुश्मन बन रहे है। टनकपुर के ग्राम नायकगोठ निवासी एक किशोर व उसकी बुआ को सांप ने काट लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा नायकगोठ निवासी 19 वर्षीय सुजल टम्टा पुत्र सुरेश टम्टा और उसकी बुआ रेखा देवी पत्नी भगवान राम उम्र 47 साल को कमरे में…
सीएम धामी ने सचिवालय में आयोजित बैठक में की सिंचाई विभाग की समीक्षा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान तथा फ्लड प्लैन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाई जाए। जल स्तर बढ़ाने के लिए बांधों से सिल्ट निकालने और ड्रेजिंग सिस्टम के लिए 02 माह के अन्दर ठोस प्लान बनाकर प्रस्तुत किये जाने के साथ पिंडर और कोसी नदी को आपस में जोड़ने के लिए राज्य स्तर पर की जाने वाली सभी कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गंगा…
शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान व फ्लड प्लैन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाई जाए : धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान तथा फ्लड प्लैन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाई जाए। जल स्तर बढ़ाने के लिए बांधों से सिल्ट निकालने और ड्रेजिंग सिस्टम के लिए 02 माह के अन्दर ठोस प्लान बनाकर प्रस्तुत किये जाने के साथ पिंडर और कोसी नदी को आपस में जोड़ने के लिए राज्य स्तर पर की जाने वाली सभी कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि…
मकान बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष,एक की मौत
हरिद्वार। बीती रात लक्सर में मकान बनाने को लेकर हुए विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मामला शांत करने के बाद मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर गांव बस स्टैंड के पास बीती रात जमीनी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की जमकर लाठी डंडे व…
