शहीद भूपेंद्र नेगी को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब

श्रीनगर। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में श्योक नदी में टी-72 टैंक हादसे में शहीद हुए भूपेंद्र नेगी का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा लोगों की आंखें नम हो गई। शहीद भूपेंद्र नेगी को क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और शहीद की पत्नी बेसुध हो गई। जिन्हें काबीना मंत्री धन सिंह ने ढांढस बंधाया। जिसके बाद सैन्य सम्मान के साथ शहीद को पाबौ ब्लॉक के बोडोली घाट पर अंतिम…

नगर में उत्पात मचाने वाले चाचा-भतीजा सहित चार गिरफ्तार

अल्मोड़ा। नगर में तमंचे के साथ उत्पात मचाने वाले  चाचा-भतीजा सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं तीन नाबालिग आरोपियों को परिजनों के संरक्षण में दिया गया है। दोनों चाचा-भतीजा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नगर में उत्पात मचाते हुए दहशत फैलाई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। नगर में शनिवार देर रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया था। एक व्यापारी की कनपटी पर तमंचा तानकर उसे बुरी तरह पीट दिया। दो अन्य लोगों…

रेस्क्यू करने गये युवक को जहरीले सांप ले डसा,मौत

रामनगर। ग्राम चिलकिया क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की सांप का रेस्क्यू करने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। रामनगर में चार दिन के भीतर सांप के डसने से यह तीसरी मौत हुई है। चिलकिया गांव में रहने वाला 21 वर्षीय अल्ताफ नाम का युवक किसी के घर में सांप होने की सूचना पर सांप का रेस्क्यू करने के लिए गया था। बताया जाता है कि रेस्क्यू करने के दौरान जहरीले सांप ने अल्ताफ को डस लिया। जहरीले सांप के डसने से उसकी मौत हो गई। सर्पदंश की घटना…

अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा,बाढ़ में वैकल्पिक मार्ग भी बहा

चमोली। भारी बारिश के बाद बदरीनाथ धाम में अलकनंदा का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है।  बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों के लिए बनाया गया वैकल्पिक मार्ग भी बाढ़ में बह गया है। इस कारण रिवर फ्रंट का कार्य बंद हो गया है। बाढ़ में कंपनी की मशीनें भी फंसी हुई हैं। अब कार्यदायी संस्था के पास कार्य शुरू करने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने का रास्ता ही बचा है, जिस पर काम चल रहा है। अलकनंदा नदी में आई बाढ़ का आलम ये है कि श्रद्धालु जिस…

करंट की चपेट में आने से दरोगा की मौत

उधमसिंहनगर। पुलभट्टा थाने में तैनात दरोगा की मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। उनके शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना परिसर में स्थित दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डालने के दौरान पुलभट्टा थाना में तैनात दरोगा सुरेश पसबोला की मंगलवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वह सोलर लाइट के पोल में फैले करंट की चपेट में आ गए। उनके शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वह पौड़ी जिले…

गंगा में बहे वाहनों को निकालने के लिए चलाया अभियान

हरिद्वार। शनिवार को हरिद्वार में सूखी नदी से गंगा में बहकर डूबी दो गाड़ियों को सोमवार को गंगनहर से बाहर निकल गया है। पुलिस, जल पुलिस और एनएचएआई की टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन में डाम कोठी के पास से गंग नहर में डूबी देहरादून नंबर की दोनों गाड़ियों को क्रेन के जरिए बाहर निकाला। वहीं गंगा में बही पांच गाड़ियों को शनिवार शाम ही निकाल लिया गया था, जबकि गंगा के बढ़ते जलस्तर और बारिश के कारण बाकी गाड़ियां गंगा से बाहर नहीं निकली जा सकी, जिसे देखते हुए सोमवार…

तेज बारिश के चलते मसूरी में मलबा आने से मार्ग बंद,लगा लंबा जाम

मसूरी। बीती रात देहरादून मार्ग पर जेपी बैंड के पास भारी मात्रा में मलबा आने से सड़क बंद हो गई। इससे कई वाहन सड़क पर फंस गये। लोग अपने वाहन सड़क पर छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर चले गए। सुबह के समय पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा सड़क पर आए मलबे को जेसीबी के द्वारा हटाकर यातायात को सुचारू किया गया। लोगों ने बताया कि बारिश के साथ जब सड़क पर मलवा आया तो उनको कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। ऐसे में…

चार धामः कपाट खुलने के बाद अब तक 50 दिन में ही पहुँचे लगभग 30 लाख श्रद्धालु

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर इस बार श्रद्धालुओं में अपार उत्साह नजर आ रहा है। इस वर्ष चारधाम यात्रा प्रारंभ हुए लगभग 50 दिन ही हुए हैं और इन 50 दिनों में ही अब तक लगभग 30 लाख श्रद्धालु चारधामों के दर्शन कर चुके हैं। जबकि वर्ष 2023 में 30 जून तक यानि 68 दिनों में लगभग 30 लाख श्रद्धालु दर्शनों के लिए आये थे। सुगम, सुरक्षित व निर्बाध चारधाम यात्रा के संचालन को लेकर उत्तराखंड सरकार निरंतर प्रयासरत रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

 देर रात हुई भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक भी हुआ जलमग्न

हल्द्वानी। देर रात से सुबह तक हुई भारी बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। देर रात हुई भारी बारिश के चलते लालकुआं क्षेत्र के कई घरों में पानी घुस गया है। बारिश का आलम यह था कि रेल लाइन भी जलमग्न हो गई। काशीपुर रेल लाइन की ओर आए पानी के सैलाब ने रेलवे ट्रैक को भी अपने चपेट में ले लिया। भारी मात्रा में पानी रेलवे ट्रैक के ऊपर से बहने लगा। खड्डी मोहल्ले में बड़ी मात्रा में पानी आने से लोगों के घरों में रखा…

नए कानून के तहत हरिद्वार में हुआ पहला मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। नए आपराधिक कानून के तहत सोमवार को धर्मनगरी हरिद्वार में पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं सीएम धामी ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन अंग्रेजों के जमाने के कानूनों से देश को मुक्ति मिल गई है। पूरे देश में नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं।सीएम ने कहा कि इनके क्रियान्वयन के लिए पुलिस को 20 करोड़ रुपए का बजट भी जारी कर दिया गया है। नए कानून दंड के लिए नहीं न्याय को ध्यान में रखते हुए बने हैं। वहीं हरिद्वार में नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज…