अस्पताल प्रशासन को दिए उच्चस्तरीय उपचार के निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर अल्मोड़ा के बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में गम्भीर रूप से घायल प्रांतीय रक्षक दल के जवान कुन्दन सिंह नेगी, दैनिक श्रमिक कैलाश भटृ व वाहन चालक भगवत सिंह भोज की कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने एम्स के निदेशक से घायलों के उपचार के संदर्भ में वार्ता की और घायलों के परिजनों से भी भेंट की। इस दौरान घायलों के परिजनों ने मुख्यमंत्री…
Year: 2024
अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण कार्यवाहीः महिला की मौत पर बस्तीवासियों का हंगामा दोपहर तक नहीं लगाये जा सके थे निशान
देहरादून। काठबंगला व वीर गबर सिंह बस्ती में चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओं अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को बस्तीवासियों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। बीती देर शाम इस अभियान को देखकर बस्ती की एक महिला की मौत हो गयी थी। जिस पर बस्तीवासियों ने मंगलवार सुबह ही रोड जाम कर दिया। जिसके बाद किसी तरह उन्हे वहंा से हटाया गया। हालांकि इस दौरान महिला की मौत पर कोई बड़ा हंगामा न हो जाये इसके चलते एमडीडीए की टीमों द्वारा भी दोपहर तक अतिक्रमणों पर निशान नहीं लगाये जा…
काबीना मंत्री धन सिंह रावत ने किए बदरीनाथ के दर्शन
चमोली। मंगलवार को काबीना मंत्री धन सिंह रावत बदरीनाथ दर्शन करने पहुंचे। भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर आशीवार्द लेने बाद उन्होंने देश के पहले गांव माणा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से संपर्क साधा। राज्य गठन के बाद पहली बार देश के प्रथम गांव माणा में रहने वाले भोटिया जनजाति के ग्रामीण अपने पैतृक गांव में ही मतदान करेंगे। पहली बार गांव में ईवीएम पहुंचेगी। चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है।जिला निर्वाचन कार्यालय ने माणा गांव के प्राथमिक विद्यालय भवन को पोलिंग बूथ बनाया है। यहां…
अस्पताल में भर्ती युवक ने छत से लगाई छलांग,मौत,अस्पताल में हंडकंप
हरिद्वार। एमआरआई के लिए मेला अस्पताल में भर्ती युवक ने अस्पताल की छत से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस मामले मंे जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बिलकेश्वर वाल्मीकि बस्ती निवासी तरुण को मेला अस्पताल में एमआरआई के लिए सोमवार को भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के दौरान युवक ने आत्मघाती कदम…
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला एटीसी इंजार्च,मौत
पंतनगर। एयरपोर्ट में एटीसी इंचार्ज पद पर तैनात कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। जिससे उताकर लोगों ने अस्पताल पहंुचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टीम ने मौके से मोबाइल व कमरे में मिली अन्य वस्तुए कब्जे में ले ली हैं। पंतनगर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक इंचार्ज (एटीसी) आशीष की मौत से हर कोई सकते में आ गया है। जिस…
भिड़ंत के बाद डंपरों में लगी आग,जिंदा जलकर चालक की दर्दनाक मौत
काशीपुर। दो डंपरों की भिड़ंत के दौरान डंपर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर एक डंपर के चालक की की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-74 पर काशीपुर टोल टैक्स पार करने के बाद दो डंपर की जोरदार भिड़ंत होने से दोनों डंपरों में आग लग गई। आग लगने के बाद डंपर में बैठा में चालक आग की चपेट में आ गया और जल गया। जलने के कारण उसकी मौत…
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हाथी की मौत
उधमसिंह नगर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज से सटे जयनगर नंबर तीन में 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई। नर हाथी की उम्र 8 से 10 साल बताई जा रही है। जंगल से खेतों में आए हाथी की पीठ बेहद नीचे से गुजर रही लाइन में छू गई और हाथी की मौत हो गई।सूचना पर ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची । ग्रामीणों का कहना है कि लाइन को ऊंचा करने के लिए ऊर्जा…
जाली प्रमाण-पत्रों के मामलों में करे कड़ी कार्यवाहीःरतूडी
आम जनता के लिए जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया अत्यन्त सरल बनाने के दिए निर्देश देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने जाली प्रमाण पत्रों के मामले में कडी कार्यवाही के साथ ही आम जनता के लिए जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रव्रिफया सरल बनाने के निर्देश दिये। आज यहां मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जाली प्रमाण-पत्रों के मामलों में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। सीएस ने आम जनता के लिए जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया अत्यन्त सरल बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि आमजन को प्रमाण पत्र हेतु इधर उधर न भटकना…
नदियों व जलधाराओं का शीघ्र चिन्हीकरण करेंः बर्द्धन
देहरादून। अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि सूख रहे जलस्रोतों, नदियों एवं जलधाराओं का शीघ्रातिशीघ्र चिन्हीकरण कराते हुए उपचारात्मक कार्य शीघ्र शुरू किए जाएं। आज यहां अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन प्राधिकरण (एसएआरआरए) उत्तराखण्ड की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति (एसएलईसी) की प्रथम बैठक आयोजित हुयी। बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि एसएआरआरए के गठन के उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए सभी सम्बन्धित विभाग आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रस्तावों को…
काठ बंगला बस्ती के अवैध निर्माणों पर चला बुल्डोजर
देहरादून। देहरादून के राजपुर क्षेत्र में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर नगर निगम, एमडीडीए तथा मसूरी नगर पालिका द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में चिन्हित अवैघ कब्जों के भवनों को आज से एक बार फिर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। भारी फोर्स के साथ पहुंची मसूरी विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने राजपुर क्षेत्र के काठ बंगला बस्ती में भवनों के ध्वस्तीकरण का अभियान शुरू किया। हालांकि इस दौरान हल्का फुल्का विरोध तो किया गया लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण हटाना जारी रहा। वहीं खुद को बेघर होता देख कर…
