चारधाम यात्रा के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आज देहरादून में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग औऱ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आज प्रातः 9:00 बजे जिला अधिकारी कार्यालय देहरादून को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रायपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदिग्ध खाद्य पदार्थ —पनीर— को पकड़ा गया है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए जिला अभिहित अधिकारी देहरादून मनीष सयाना तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, थाना रायपुर पहुंचे।…
Day: April 29, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने के लिए 08 जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण के लिए अनुरोध किया है। इन आठ परियोजनाओं में 647 मेगावाट क्षमता की कुल 7 और 114 मेगावाट की एक परियोजना शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मां गंगा एवं अन्य समस्त नदियों की निर्मलता, अविरलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विशेषज्ञों की संस्तुतियों…
नही रूकेगी कृष्णा की पढाई, स्कूल में मिलेगा दाखिला
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल प्रतिदिन अपने कार्यालय कक्ष में जनमानस की समस्या सुनते है जनता दिवस की तर्ज पर ही समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को जारी किये जाते हैं, समस्याओं निंरतर फोलोअप किया जाता है। प्रतिदिन लगभग 40-50 फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात करते है। फरियादियों को इसका समाधान भी मिलता है। इसी क्रम आज एक फरियादी 06 नम्बर पुलिया निवासी विधवा मॉ शांति देवी अपने बच्चें कृष्णा को लेकर डीएम से मिली कृष्णा कानों से कम सुनते हैं उनके पिता की 4…
यात्रा मार्गों पर GPS एवं पर्यटन मित्रों की तैनाती, प्रत्येक घोड़े-खच्चर के लिए अनिवार्य हॉकर
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम की पवित्र यात्रा 2 मई से प्रारंभ होने जा रही है। यात्रा को सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने आज जिला सभागार कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और यात्रा तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि पैदल यात्रा मार्ग पर रात्रि के समय समुचित रोशनी की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि…
घर में और आसपास पानी एकत्रित न होने दें, पानी की टंकी ढक कर रखें
देहरादून: डेंगू रोग नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। जिलाधिकारी सविन बंसल स्वयं डेंगू रोकथाम के लिए संचालित गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहे है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर डेंगू नियंत्रण हेतु प्रभावी गतिविधियां संचालित की जा रही है। आशा कार्यकत्री के माध्यम से घर-घर सर्वेक्षण शुरू हो गया है। अस्पतालों में डेंगू टेस्ट से लेकर इलाज तक समुचित व्यवस्थाएं की गई है। जन मन की जागरूकता एवं सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने डेंगू रोग…