त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

देहरादून: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने समस्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नोडल अधिकारियों को चुनाव तैयारियों को समय से पूर्ण करते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ निर्वाचन दायित्वों का निवर्हन करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि मतदाता सूची का भली भांति निरीक्षण किया जाए। ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नामांकन…

मुख्यमंत्री ने दिए सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाने के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की तर्ज पर राज्य के प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में उच्चाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश देते हुए कहा है कि इन गांवों में समग्र विकास एवं आजीविका संवर्द्धन की योजनाओं को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने पर विशेष ध्यान दिया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत‘ विजन के अनुरूप ‘विकसित उत्तराखंड‘ की दिशा में तेजी से कार्य करने के लिए सभी अधिकारी…

डीएम का जन दर्शन हिट; एक ही छत के नीचे न्याय, शिक्षा, रोजगार, नाफरमानी पर सख्त एक्शन

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन/जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनता दर्शन में आज 150 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, अवैध कब्जे आपसी विवाद से सम्बन्धित प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त नगर निगम, श्रम विभाग, समाज कल्याण, एमडीडीए, जल संस्थान, सिंचाई, वन आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायतों पर समस्त उप जिलाधिकारी तहसीलदारों को निर्देशित किया इस प्रकार की शिकायतों पर मौका मुआवना की फील्ड स्टॉप से प्राप्त हो रही रिपोर्ट का आंकलन…

25 जून को मुख्यमंत्री आवास में होगा राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन

आपातकाल लागू किये जाने की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आगामी बुधवार 25 जून को मुख्यमंत्री आवास में राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपातकाल के दौरान मीसा एवं डी.आई.आर. में निरुद्ध रहे राज्य के लोकतंत्र सेनानियों एवं दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों की पत्नी अथवा पति को सम्मानित करने के साथ ही आपातकाल के दौर के अनुभवों को साझा किया जाएगा। इस मौके पर राज्य में सभी जिलों में भी व्यापक जनसहभागिता के साथ कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ…

सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया एवं खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन खेल भावना, एकता और शांति के मूल्यों को समर्पित है। ओलंपिक केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समर्पण, साधना और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों…

डीएम का ऋषिकेश में चारधाम यात्रा व्यवस्था का निरीक्षण

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने विगत दिवस चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में यात्रियों की सुविधा और सहायता के लिए सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा से जुड़े अधिकारियो से सुगम व सुरक्षित यात्रा को लेकर आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि फंड के कारण यात्रा व्यवस्थाओं में कोई कमी नही रहनी चाहिए। विभागों को अतिरिक्त फंड की आवश्यकता होगी तो जिला प्रशासन फंड की व्यवस्था भी करेगा। जिलाधिकारी ने चारधाम…

ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज ऑडिटोरियम में सीएम धामी ने की यह घोषण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज ऑडिटोरियम में भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड द्वारा आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संघ के स्वर्णिम सत्तर वर्षों का समापन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषिकुल के इतने बड़े संस्थान में एक बड़ा सेन्टर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, आयुर्वेद ज्योतिष ध्यान के क्षेत्र में एक केन्द्र बने। इसके लिए घोषण की कि मदन मोहन मालवीय राज्य शोध संस्थान की स्थापना इस ऋषिकुल में की जायेगी, जिसमें योग,…

गढ़ कोकिला हेमा नेगी कराशी ने किया सीव्यू सेवा ट्रस्ट की धरमपुर स्थित कार्यालय का शुभारंभ

देहरादून: उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र एवं दूर दराज के जगह पर रह रहे नेत्रहीन लोगों को मदद करने के लिए सीव्यू सेवा ट्रस्ट के द्वारा आज देहरादून के धरमपुर निकट रेवती नर्सिंग होम के पास सी व्यू आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया। इस का शुभारंभ गढ़ कोकिला हेमा नेगी कराशी ने किया। इस सेंटर में विशेष सेवाए जिसमे कम रोशनी, भैंगापन, आलसी आँख, केरेटोकोनस जैसे लाइलाज आंखों की बीमारियों का बिना ऑपरेशन और बिना दवाई के सी व्यू की प्रिशिक्षित टीम द्वारा सुविधा प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम के…

कपकोट में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का सफल आयोजन

बागेश्वर: मा० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 22 जून 2025 को कपकोट में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान उपजिलाधिकारी कपकोट अनिल रावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पंचायत कपकोट, ब्लॉक कार्यालय कपकोट, पीआरडी जवानों सहित विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने सहभागिता की। अभियान के अंतर्गत तहसील परिसर कपकोट से थाना परिसर कपकोट तक स्वच्छता संबंधी कार्यों को क्रियान्वित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में किया 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ करते हुए योग को भारत की चेतना और विरासत का केंद्र कहा तथा इसे भारत की सॉफ्ट पावर का भी सशक्त उदाहरण बताया। महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि योग एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से, एक समुदाय को दूसरे समुदाय से तथा एक देश को दूसरे देश से जोड़ने का काम करता है। दुनिया भर के लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब व्यक्ति स्वस्थ रहता है; तो परिवार स्वस्थ रहता है। और…