उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी

देहरादून: राज्य के 12 जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुशील कुमार ने बताया है कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन दो चक्रों में संपन्न कराए जायेंगे। नामांकन की पक्रिया 25 जून 2025 से प्रारंभ होगी और पहले चक्र में आगामी 10 जुलाई 2025 तथा दूसरे चक्र में 15 जुलाई 2025 को मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। मतगणना 19 जुलाई 2025 को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग…

कार्यभार ग्रहण करते ही नवनियुक्त जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने पैदल मार्ग से यात्रा कर लिया बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद

रुद्रप्रयाग: 20 जून को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) बैच 2018 के अधिकारी प्रतीक जैन ने जिला अधिकारी, रुद्रप्रयाग के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के अगले ही दिन, 21 जून को प्रतीक जैन ने गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक की पैदल यात्रा कर यात्रा मार्ग की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान आम श्रद्धालुओं से मुलाकात कर यात्रा अनुभव, कठिनाइयों और सुझावों को गंभीरता से सुना। निरीक्षण के दौरान जैन ने कई महत्त्वपूर्ण सुविधाओं का जायजा लिया, जिनमें शामिल हैं: जल मशीनों की कार्यप्रणाली चिकित्सा…

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली

आगामी पंचायत चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने पंचायत चुनावों में सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं जैसे पेयजल, बिजली, शौचालय, और विकलांग मतदाताओं के लिए रैंप की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया में संलग्न सभी कर्मचारियों की तैनाती, उनके प्रशिक्षण तथा उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया…

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ऋषिकेश, 21-06-2025: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, एक प्रमुख मिनी रत्न, विद्युत उत्पादक उपक्रम के कॉर्पोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में आज 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में कर्मचारियों और उनके परिवारों की सक्रिय भागीदारी रही, जो समग्र कल्याण और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर, टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. विश्नोई ने वर्तमान समय में मनुष्य के व्यस्त जीवन शैली में योग की बढ़ती प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि…

उपलब्धियों भरा रहा डीएम गहरवार का दो साल का कार्यकाल

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में दो वर्ष की सेवाएं देने के बाद जिलाधिकारी सौरभ गहरवार अब सिडकुल के एमडी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई के पद पर अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने श्री केदारनाथ धाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने से पहले जनपद की कमान संभाली थी। पिछले दो वर्षों में उनके नेतृत्व में जनपद को नई दिशा और विकास कार्यों को रफ्तार मिली। जनपद में उनका कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा। खास तौर पर श्री केदारनाथ धाम यात्रा मैनेजमेंट में उनके द्वारा किए गए प्रयासों…

30 जून को होगी बाढ़ से निपटने की मॉक ड्रिल

देहरादून: माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में दिनांक 30 जून को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ के दौरान प्रभावी तरीके से राहत और बचाव कार्यों को संचालित करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर ओरिएंटेशन तथा कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी जनपदों को मॉक ड्रिल कराने को लेकर विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। सचिव आपदा प्रबंधन…

बद्री केदार स्टोन क्रेशर पर 21,16,800/- का अर्थदण्ड अधिरोपित

हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में जिला खनन अधिकारी मो.काजिम ने बताया कि जिला हरिद्वार की तहसील भगवानपुर के ग्राम बंजारेवाला ग्रन्ट स्थित मै० बद्री केदार स्टोन केशर के द्वारा केशर परिसर के अन्दर अवैध रूप से खुदान कर 10,080 टन आर०बी०एम० निकाला गया है, जिस पर उक्त नियमावली के प्राविधानानुसार प्रथम बार में रायल्टी का तीन गुना की दर से रू0 21,16,800/- का अर्थदण्ड अधिरोपित किये जाने की संस्तुति की जाती है। उक्त अनियमित्ता के कारण स्टोन केशर को…

मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद देहरादून के पेयजल विभाग के अन्तर्गत सीवरेज कार्यों की 07 योजनाओं हेतु 3147.32 लाख, जनपद उधमसिंह नगर में अमृत 2.0 वॉटर बॉडीज योजनान्तर्गत नगर निकाय दिनेशपुर की 02 योजनाओं के लिए 97 लाख, राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अन्तर्गत जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में विकासनगर (हल्दापानी) के निकट कॉलेज गोपेश्वर में भू-धंसाव योजना के कार्य हेतु 778.97 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सम्पर्क योजना के अन्तर्गत प्रदेश की 13 नई ग्रामीण सड़क योजनाओं के…

बॉन्ड का उल्लंघन करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाईः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में लम्बे समय से गैरहाजिर चल रहे बांडधारी चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर गायब चिकित्सकों की सूची स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित चिकित्सकों को नियुक्ति देने तथा विभागान्तर्गत में चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों एवं एएनएम के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिये भी अधिकारियों को कहा गया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य…

रिखणीखाल करंट हादसे में अवर अभियंता, उपखण्ड अधिकारी और अधिशासी अभियंता सस्पेंड

पौड़ी जनपद के रिखणीखाल ब्लॉक स्थित वड्डाखाल क्षेत्र में बिजली की लाइन पर कार्य करते समय संविदा लाइनमैन की करंट लगने से हुई मृत्यु की घटना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। विधायक महंत दलीप सिंह रावत की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित उपखण्ड अधिकारी चंद्रमोहन, अवर अभियंता शुभम कुमार और अधिशासी अभियंता विनीत कुमार सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय…