देहरादून: गढ़वाल अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को देहरादून सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक हुई। कमेटी द्वारा लैंड फ्रॉड में दर्ज 58 मामलों पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट और शिकायतकर्ताओं की सुनवाई के आधार पर 08 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। अपर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लैंड फ्रॉड के मामलों को गंभीरता से लेते हुए इससे जुड़े वादों का तेजी से निस्तारण करें। भूमि फ्रॉड से जुड़े मामलों पर…
Month: June 2025
नंदा राजजात यात्रा में यात्रा मार्ग पर दूरसंचार की व्यवस्थाओं के साथ डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम बनाया जाए- मुख्यमंत्री
देहरादून: उत्तराखण्ड में 2026 में होने वाली नंदा देवी राजजात यात्रा की सभी तैयारियों में तेजी लाई जाए। भव्य नंदा राजजात यात्रा के आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। यात्रा की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए जनप्रतिनिधियों, नंदा राजजात यात्रा समिति के सदस्यों और हितधारकों के सुझाव लिये जाएं। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वर्चुअल बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिये कि नंदा राजजात यात्रा के सफल संचालन के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन…
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सेवायोजन विभाग युवाओं को टाइपिंग का देगा मुफ्त प्रशिक्षण
रुद्रप्रयाग: जिला सेवायोजन कार्यालय के नियंत्रणाधीन शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क टंकण व्यवसाय हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवायोजन विभाग के शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में निःशुल्क 6 माह का टंकण प्रशिक्षण, सत्र जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को दिया जाएगा।…
टॉपर्स को मिलेगा विशेष सम्मान, सीएम के निर्देश पर बनेंगे एक दिन के डीएम और एसपी
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी टॉपर्स को एक दिन के लिए सांकेतिक जिला मजिस्ट्रेट (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) की भूमिका दी जाएगी। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रशासनिक अनुभव देना, उनमें आत्मविश्वास जगाना और उच्च लक्ष्य की ओर प्रेरित करना है। यह योजना जल्द ही जिलों में लागू की जाएगी और इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘नदी उत्सव’ आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं। राज्य…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पत्रकारों के लिए मंगलवार को लगेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कैम्प
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम में मंगलवार 17 जून को स्वास्थ्य और सूचना विभाग की ओर से पत्रकारों और उनके परिजनों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के लिए, विशेष स्वास्थ्य सुरक्षा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा जांच के साथ ही परामर्श भी प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए गत दिनों अधिकारियों को पत्रकारों के लिए विशेष मेडिकल कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री…
डीएम बंसल के प्रयासों से 14 मूकबधिर अनाथ बालिाओं को अब उनका नया आशियाना मिला
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल एवं उनकी कोर टीम के प्रयासों से 14 मूकबधिर अनाथ बालिाओं को अब उनका नया आशियाना मिल गया है। अब इन बच्चों को सत्य साईं आश्रम से राफेल होम संस्था में शिफ्ट किया गया। ज्ञातब्य है कि सत्य साईं आश्रम अपने निजी एवं आर्थिक कारणों से बन्द हो रहा है तथा बच्चों को संस्था में रखने को असमर्थ था। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से डीएम ने एक ही स्ट्रोक में 14 अनाथ बौद्धिक अक्षम दिव्यांग बालिकाओं को दिलवाया नया उच्च स्तरीय आशियाना दिव्यांग अनाथ बालिकाओं के पुनर्वास…
मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय ऊर्जा व आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की
देहरादून: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय ऊर्जा व आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर जल-विद्युत परियोजनाओं के विकास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत विशेष सहायता हेतु अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से ऋषिकेश-हरिद्वार क्षेत्र में विद्युत लाइनों को भूमिगत और स्वचालित करने का अनुरोध किया। साथ ही, राज्य के कुमाऊं और अपर यमुना क्षेत्र में जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण हेतु रुपये 4000 करोड़ के वाइबिलिटी गैप फंड के लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के दूरदराज और…
Who Will Care for the Caregiver?
Caregiving is one of the most selfless roles, yet it often comes with overwhelming responsibility. Whether you’re looking after your children, elderly parents, or patients, being a caregiver means wearing multiple hats. Nurse, organiser, scheduler, and advocate—all while managing your own life. The obvious truth is often overlooked that caregivers need care too. Between juggling appointments, medications, dietary needs, and health emergencies, the emotional and physical toll on caregivers is immense. Studies show that caregivers often neglect their own health and well-being while focusing on others. The question therefore…
उत्तराखंड में आज बारिश का येलो अलर्ट, कब पहुंचेगा मानसून?
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल पुरे प्रदेश में अधिकतर हिस्सों में बारिश का दौर चल रहा है हालांकि मानसून अभी उत्तराखंड नहीं पहुंचा है बताया जा रहा है कि अगले एक सप्ताह में मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 16 जून के…
सद्भावना सत्संग समारोह में महेंद्र सिंह राणा रहे मुख्य अतिथि
पौड़ी: विकासखंड द्वारीखाल के गुमखाल बाजार में सद्भावना लॉज में आयोजित सद्भावना सत्संग समारोह मे प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया आज सद्भवाना सत्संग स्थल पहुंचने पर प्रमुख महेंद्र राणा का आयोजकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया,सत्संग कार्यक्रम दीप प्रज्वलित से शुरू किया। मुख्य अतिथि एवं बद्रीनाथ धाम के महात्मा संतोषनंद, बाईयो एवं आयोजकों द्वारा दीप प्रज्वलित किया।बिंदेश्वरी बाई,निधि बाई,दीनबंधु बाईं,ललिता बाई,सपना बाई ने अपने भजन से सभी भक्तों को मंत्र मुक्त कर दिया।बद्रीनाथ के महात्मा संतोषानंद ने अपने प्रवचनों से दर्शकों को…
