राज्य को इस वित्त वर्ष अनटाइड फंड से 615 करोड़ रुपए की धनराशि मिलनी तय

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में पूंजीगत निवेश हेतु राज्य को विशेष सहायता के लिए योजना (SASCI – स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट) 2025- 26 की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में SASCI स्कीम की टाइड और अनटाइड दोनों तरह के मद से संचालित विकास कार्यों पर व्यापक चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि भारत सरकार द्वारा निर्देशित सुधार कार्यक्रमों को तेजी से लागू करें ताकि इसके अंतर्गत विकास कार्यों के लिए प्राप्त होने वाली धनराशि का राज्य के हित में…

देहरादून में 15 जून,2025 को आयोजित होगा ‘‘रन फॉर योगा’’ कार्यक्रम

देहरादून: आयुष विभाग एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० जीसीएस जंगपांगी के निर्देशों के क्रम में 15 जून को देहरादून में ‘‘रन फॉर योगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी डॉ० डीसी पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि रन फॉर योगा के माध्यम से 21 जून 2025 को होने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए जनसामान्य को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। मीडिया प्रभारी ने रूट प्लान के बारे में जानकारी देते हुए…

स्वास्थ्य विभाग में दूसरे दिन 51 चिकित्सकों के तबादले, डॉ. रश्मि पंत बनीं प्रभारी निदेशक एनएचएम

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर चिकित्सकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। विभाग में दूसरे दिन 51 चिकित्सकों के तबादले किए गए हैं। साथ ही डॉ. रश्मि पंत को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। यह कार्यवाही उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम, 2017 के अंतर्गत की गई है। स्थानांतरण की यह प्रक्रिया शासन स्तर पर गठित स्थानांतरण समिति की संस्तुति और विभागीय समीक्षा के आधार पर की गई, जिसमें समूह-क…

हजारों लोग भीड़ में लगकर राशन लेने को थे मजबूर; डीएम लिया संज्ञान

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल जिला पूर्ति कार्यालय में सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों के लिए प्रस्तावित दबी फाईल को निकालते हुए टैण्डर प्रक्रिया जारी कर दी है। जनमानस को भीड़ में लगकर एक ही दुकान से राशन लेने को मजबूर थे, जिलाधिकारी नई सस्ता गल्ला की राशन दुकानों के लिए टेण्डर करने के निर्देश दिए। विभिन्न नगर निगम/नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत नई सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों के आंवटन हेतु पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। 07 मई से 27 मई तक आवेदन आमंत्रित किए थे जिसे विस्तारित…

एशियाई विकास बैंक सहायतित टिहरी झील एरिया डेवलपमेंट प्रोजेक्ट उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में एशियाई विकास बैंक सहायतित टिहरी झील एरिया डेवलपमेंट प्रोजेक्ट उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना निदेशक द्वारा टिहरी झील एरिया डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से संबंधित चौथी HPC बैठक के निर्देशों की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई, साथ ही वर्तमान में गतिमान 19 उप प्रोजेक्ट की स्टेटस रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। मुख्य सचिव ने गतिमान निविदा प्रक्रिया से संबंधित प्रकरणों एवं उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने टिहरी लेक एरिया डेवलपमेंट के कार्यों…

उत्कर्ष’’ योजना से सँवरते दून के सरकारी स्कूल…

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल सरकारी स्कूलों में संसाधन बढाने को निरंतर प्रयासरत हैं, जिलाधिकारी के प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अन्तर्गत सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं बढाने पर निरंतर जोर दिया जा रहा हैं, जिसके तहत स्कूलों में फर्नीचर, खेल अवस्थापना सुविधाएं, के साथ डिजिटल कक्षा बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए ओएनजीसी एवं हुडको ने भी जिलाधिकारी के प्राजेक्ट में उत्सुकता दिखाते हुए स्कूलों में सुविधाएं स्थापित करने को सहयोग किया है।                              …

स्वास्थ्य विभाग में हुए डॉक्टरों के बम्पर तबादले, निदेशक से लेकर कई JD भी हुए इधर-उधर

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में आज एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ डॉक्टरों के बम्पर तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में निदेशक स्तर से लेकर कई जिला चिकित्साधिकारी (JD) और अन्य वरिष्ठ पदों पर बदलाव किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में यह बदलाव प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने इस बदलाव के संदर्भ में बयान देते हुए कहा यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावशाली और सुचारू बनाने के…

मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद बागेश्वर के विधानसभा कपकोट में शिखर मूल नारायण परिसर, अलखनाथ मंदिर किलपारा, भनार बज्यैण, कांडा सिमकुना घटवरिया, शिव मंदिर सुन्दर गुफा कांडा बज्यैण मंदिर ढाई ईजर, नन्दा देवी मंदिर दोफाड को पर्यटन के रूप विकसित किये जाने हेतु 11.988 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर में गांधी इण्टर कालेज पनुआनौला अशासकीय विद्यालय में 04 कक्षों के निर्माण किये जाने हेतु 99.95 लाख, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत विलासपुर काडली स्थित 11 जी०आर०आर०सी० जूनियर हाईस्कूल के विद्यालय भवन के निर्माण…

एम्स में आउटरीच सेल का बीएलएस ,वर्क प्लेस फ़ास्ट एड और होम हेल्थ एड दक्षता कार्यक्रम

एम्स, ऋषिकेश के सोशल आउटरीच सेल के तत्वावधान में सेंटर ऑफ़ एक्सलेंस इन “सोशल आउटरीच एंड प्राइमरी केयर रिसर्च सेंटर में वर्कप्लेस फ़ास्ट ऐड, बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं होम हेल्थ एड का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह के मार्गदर्शन में सेंटर ऑफ़ एक्सलेंस इन “सोशल आउटरीच एंड प्राइमरी केयर रिसर्च सेंटर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के सदस्यों को बेसिक…

रुद्रप्रयाग में “नमामि गंगे” कार्यक्रम की भव्य शुरुआत, योग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रुद्रप्रयाग: नमामि गंगे परियोजना के तहत राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग की इकाई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ आज कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग, स्वच्छता जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को वैदिक परंपराओं से जोड़ते हुए जनजागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन रुद्रप्रयाग के माननीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी एवं पूज्य महंत श्री शिवानंद जी के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर विधायक श्री चौधरी ने उपस्थित स्वयंसेवकों से उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करने…