डीएम के तेवर देख कम्पनी के बदले स्वर; वेतन; उपचार; रि-ज्वाईनिंग की दी लिखित अन्डरटेकिंग;

देहरादून: बिरलती मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी राहुल कुमार ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में 2 अगस्त को कलेक्टेªट पंहुचकर जिलाधिकारी सविन बसंल को फरियाद सुनाते हुए बताया कि वह हब फारमेस्यूटिकल्स एण्ड रिसर्च कम्पनी सेलाकुई में मैंटेनेंस आफिसर के पद कार्यरत है नवम्बर 2024 में कम्पनी में आग लग गई तथा आग की पेट में आने से वह बुरी तहर झुलस गए थे। अभी पूर्ण रूप से ठीक नही हो पाए है। कम्पनी ने वेतन देने तथा उपचार कराने से मना कर रही है। जनमन के अधिकारों के हनन पर प्रशासन…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के आपसी स्नेह, विश्वास और कर्त्तव्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक परम्पराओं से जुड़े इस पर्व का ऐतिहासिक महत्व भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बन्धन का पर्व सामाजिक सद्भाव के साथ ही महिलाओं के प्रति आदर एवं सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है। रक्षाबंधन महिलाओं के सम्मान से…

शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्र में बिजली, पानी, संचार नेटवर्क बहाल

धराली आपदा के बाद से सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रभावित क्षेत्र में डटे हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन, आपदा ग्रस्त क्षेत्र में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान की स्थलीय निगरानी की। इस बीच शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्र में बिजली के साथ ही संचार नेटवर्क भी बहाल कर दिया गया है। शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली का दौरा करते हुए, सर्च एवं रेस्क्यू कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री प्रभावित परिवारों…

राखी, राहत और रिश्ता–आपदा के बीच मानवीय संवेदनाओं का मार्मिक दृश्य

धराली: उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने शुक्रवार को एक अत्यंत भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जिसने वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम कर दीं। गुजरात के अहमदाबाद स्थित ईशनपुर निवासी श्रीमती धनगौरी बरौलिया अपने परिवार के साथ गंगोत्री दर्शन के लिए उत्तराखंड आई थीं। 5 अगस्त को आई भीषण आपदा के कारण वे धराली में अपने परिवार सहित फंस गईं। मार्ग अवरुद्ध होने और लगातार मलबा व तेज…

बड़ी खबर: ऋषिकेश और हरिद्वार के औषधि विक्रेताओं पर एफडीए की ताबड़तोड़ छापेमारी

देहरादून: ऋषिकेश हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश सरकार नकली और सब स्टेंडर्ड दवाओं की खरीद और बिक्री करने वाली कंपनियों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की क्विक रिस्पांस टीमों ने ऋषिकेश और हरिद्वार के नौ औषधि विक्रेता फर्मों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को कई औषधि विक्रेताओं के यहां गंभीर अनियमितताएं मिली। इस आधार पर एफडीए ने चार जन औषधि केंद्रों और एक अन्य औषधि विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर…

तस्वीरें: सीएम ने आपदाग्रस्त क्षेत्र सैंजी पहुंचकर, आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली

पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पौड़ी जनपद के आपदाग्रस्त क्षेत्र सैंजी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित ग्रामीणों से उनका हालचाल जाना एवं आपदा से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में प्रभावितों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की कमी न हो। इससे पूर्व उन्होंने हेलीकाप्टर से थलीसैंण तहसील के बांकुड़ा सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे…

मुख्य सचिव ने एसईओसी से की रेस्क्यू अभियान की समीक्षा

देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर धराली में संचालित राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। शासन तथा सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर रेस्क्यू अभियान को और अधिक तीव्र गति से संचालित किए जाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द से जल्द बहाल किए जाने को लेकर सचिव लोक निर्माण विभाग तथा बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन के अधिकारियों के साथ लंबी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सड़कों को खोलने के लिए जो भी संसाधन बीआरओ को चाहिए, वह…

धराली आपदा में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद, 6 सदस्यीय विशेष चिकित्सा टीम धराली-हर्षिल में सक्रिय

उत्तरकाशी: धराली क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से मोर्चा संभालते हुए चिकित्सा राहत कार्यों में अनुकरणीय तत्परता का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट और प्राथमिकता वाले निर्देशों के तहत, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार स्वयं पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वे लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमों से सीधा संवाद बनाकर हर स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नजर रखे हुए हैं। धराली-हर्षिल में 9 सदस्यीय विशेष टीम तैनात स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि…

रुद्रप्रयाग में राशन कार्डों का डोर-टू-डोर सत्यापन शुरू

रुद्रप्रयाग: जनपद के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (अन्त्योदय/प्राथमिक परिवार) और राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत जारी सभी राशन कार्डों / यूनिटों का डोर-टू-डोर सर्वेक्षण एवं सत्यापन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह कार्य गठित सत्यापन टीमों द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत परिवार की मासिक आय 15,000 रुपये से कम और राज्य खाद्य योजना के तहत वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम होने पर ही योजना का लाभ लिया जा सकता है। निर्धारित सीमा से अधिक…

रुद्रपुर में हो रही वेब सीरीज़ “TALASH” की शूटिंग

रुद्रपुर में इन दिनों वेब सीरीज़ “TALASH” की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। आज इस सीरीज़ का एक प्रमुख सीन शहर के जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट CA जयप्रकाश अग्रवाल जी के कार्यालय में फिल्माया गया, जो सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सामने Airon’s plaza मे स्थित है। इस वेब सीरीज़ के लेखक एवं निर्देशक अनुग्रह अग्निहोत्री हैं, अनुग्रह अग्निहोत्री ने कई सारी फिल्मों में अपने लेखन से और अपने निर्देशन से चर्चा प्राप्त की है बहुत ही चर्चित फिल्म ‘दून एक्सप्रेस’में भी अनुग्रह ने अपने लेखन और अपने निर्देशन से…