देहरादून – 27 जनवरी 2025: देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने रविवार को अपने मुख्यालय में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। समारोह की शुरुआत पीएनबी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र द्वारा बैंक के कार्यपालक निदेशकों, सीवीओ, सीजीएम और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इस अवसर पर बोलते हुए, पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र ने कहा, “76वें गणतंत्र दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर, मैं प्रत्येक भारतीय को…
Year: 2025
उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में आग लगने से कई घर जले
उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में आग लगने के कारण कई घर जल गए। सूचना मिलने पर राहत और बचाव टीमें पहुंच चुकी है और आग को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है। तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे है और जिलाधिकारी के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग हेतु अतिरिक्त टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा प्रभावितों की सहायता के लिए मोरी और उत्तरकाशी दे राहत सामग्री और खाद्यान्न भेजने की व्यवस्था भी की गई है।…
उत्तराखंड में यूसीसी नियमावली लागू
यूसीसी नियमावली हाईलाइट दायरा – अनुसूचित जनजातियों को छोड़कर, सम्पूर्ण उत्तराखंड राज्य, साथ ही राज्य से बाहर रहने वाले उत्तराखंड के निवासियों पर लागू। प्राधिकार – यूसीसी लागू करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में एसडीएम रजिस्ट्रार और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सब रजिस्ट्रार होंगे। जबकि नगर पंचायत – नगर पालिकाओं में संबंधित एसडीएम रजिस्ट्रार और कार्यकारी अधिकारी सब रजिस्ट्रार होंगे। इसी तरह नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त रजिस्ट्रार और कर निरीक्षक सब रजिस्ट्रार होंगे। छावनी क्षेत्र में संबंधित CEO रजिस्ट्रार और रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर या सीईओ द्वारा अधिकृत अधिकारी…
मुख्यमंत्री धामी ने सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए। प्राप्त सूचना के अनुसार सावणी गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, फायर सर्विस…
उत्तराखंड निकाय चुनाव में निर्दलियों ने दिखाया दम, मेयर से पार्षद तक BJP-कांग्रेस पर भारी पड़े ये नेता
उत्तराखंड में शनिवार का दिन राजनीति में सराबोर रहा। यहां शहरी निकाय चुनाव के आज नतीजे घोषित हो रहे हैं। राज्य में 11 नगर निगम, 46 नगर पालिका और 43 नगर पंचायतों के साथ ही निगम पार्षद के 540, नगर पालिकाओं में सभासद के 444 और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्य के 298 पदों पर चुनाव की मतगणना चल रही है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहा है। लेकिन निगम से लेकर पार्षद तक कई जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी भी झंडा बुलंद कर रहे हैं। उत्तराखंड नगर…
मुख्यमंत्री धामी ने भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ’सामूहिक वन्दे मातरम’ गायन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ’सामूहिक वन्दे मातरम’ गायन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला और अधिक बढ़ जाती है। हमारा राष्ट्र विविध प्रकार के संप्रदायों, जातियों, भाषाओं, परंपराओं एवं संस्कृतियों से परिपूर्ण है। 26…
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया…
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारी कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिवस में देश की सैन्य शक्ति, आर्थिक ताकत, तकनीकी विकास आदि प्रदर्शित करते हैं, जिससे प्रत्यक्ष नागरिक को अपने देश की शक्ति एवं स्वतंत्रता का सुखद अहसास कराती है, इससे जनमानस में प्रेरणा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि हम प्रत्येक गणतंत्र दिवस में अपने देश की उपलब्धियां को प्रदर्शित करते हैं ताकि हमारे देश के बच्चे, नवयुवक सहित संपूर्ण…
उत्तरकाशी जिले में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया
उत्तरकाशी जिले में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाईन ज्ञानसू में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने ध्वजारोहण कर भव्य पुलिस परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के पर्व पर जिलेभर में अनेक स्थानों पर प्रातः काल स्कूली छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई और विभिन्न सरकारी और गैरसरकारी भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं के साथ ही निजी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रध्वज फहराते हुए देश की एकता व अखंडता तथा समग्र विकास के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक…
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया…
देहरादून: मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सचिवालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य सचिव ने कहा कि हमारे संविधान का मूलमंत्र समानता पर आधारित है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के हर प्रकार की स्वतंत्रता एवं सामानता का अधिकार प्रदान किया है। मेरा सभी से अनुरोध है कि गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर हम अपनी बेटियों को समानता…
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी कराता है। यह अवसर हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेने की भी प्रेरणा देता है।…
