भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला जी के नेतृत्व में डोईवाला क्षेत्र के 6 नंबर पुलिया माता वैष्णो देवी मंदिर से जोगीवाला चौक होते हुए कुआं वाला तक साथ ही भारत चौक होते हुए गुजरोंवाली तक विभिन्न वार्डों में भ्रमण व रोड शो किए। भ्रमण कार्यक्रम में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला जी के द्वारा सम्मानित जनता से अपील करते हुए कहा कि हमारे सभी नगर निगम वार्डों में जनता को समर्पित कई कार्य किए गए हैं रोड बनने से लेकर स्ट्रीट लाइट नालियां सफाई व्यवस्था सभी…
Year: 2025
राजभवन में ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ कार्यक्रम हुआ आयोजित…
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) के अवसर पर राजभवन में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वीरता पदक विजेताओं और सराहनीय कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अर्धसैनिक बल के जवानों और अधिकारियों को राज्यपाल प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए गए।(सूची संलग्न) कार्यक्रम में कुमांऊ स्कॉउट्स, 4वीं बटालियन असम रेजिमेंट और 14वीं राजपूताना…
उत्तरकाशी में सुप्रसिद्ध माघ मेला आज से शुरू…
मकर संक्रांति के पर्व पर उत्तरकाशी में सुप्रसिद्ध माघ मेला आज से शुरू हो गया है। इस मेले का उद्घाटन बाड़ाहाट पट्टी के आराध्य कंडार देवता तथा बाड़ागड्डी क्षेत्र के हरि महाराज की डोली के सानिध्य में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के द्वारा किया गया। उत्तरकाशी जिले की विशिष्ट धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का संवाहक बाड़ाहाट का थौलू के नाम से प्रचलित यह मेला सप्ताह भर तक चलेगा। माघ मेला में भाग लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण लोक देवताओं की डोलियों और धार्मिक प्रतीकों…
पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया…
बस हादसे के बाद, पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पौड़ी के जिलाधिकारी से मामले में रिपोर्ट तलब करने के साथ ही, अस्पताल में सभी बुनियादी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतक परिजन को कुल 5-5 लाख और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। बस हादसे के घायलों को पौड़ी अस्पताल में समुचित इलाज देने में अव्यवस्था, संबंधित शिकायत पर…
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों संग मनाई मकर संक्रांति, राष्ट्रीय खेल की तैयारियों का लिया जायजा
देहरादून, 14 जनवरी 2025: 38वें राष्ट्रीय खेल से पहले माननीय खेल और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने मकर संक्रांति के अवसर पर राजकीय शिशु सदन और राजकीय बालिका निकेतन, देहरादून के बच्चों को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आमंत्रित कर उनके साथ हर्षोल्लास से मकर संक्रांति का त्योहार मनाया। खेल मंत्री ने स्वयं बच्चों के लिए मकर संक्रांति की पारंपरिक खिचड़ी पकाई और परोसी। उन्होंने बच्चों के साथ पतंग उड़ाई और पिट्ठू खेला, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और आनंद का माहौल बना। इस कार्यक्रम का उद्देश्य…
पारंपरिक सांस्कृतिक झांकी के साथ हुआ उत्तरायणी मेले का आगाज…
ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का सांस्कृतिक झांकी के साथ आगाज हो गया है। झांकी को कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत व जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झांकी में आर्मी बैंड ने जहां देश भक्ति का जोश भरा तो कलाकारों व स्कूली बच्चों ने स्थानीय पारम्परिक संस्कृति के साथ ही विविध प्रांतों की संस्कृति की छटा बिखेरी।झांकी तहसील परिसर से शुरू होकर नुमाईश मैदान में जाकर समाप्त हुई। तहसील मुख्यालय से झांकी को कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत व जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना…
घेंजा का त्योहार: एक सांस्कृतिक धरोहर…
घेंजा का त्योहार, जो पौष महीने के अंत में मनाया जाता है, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह त्योहार मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया जाता है, लेकिन समय के साथ, शहरी जीवन की व्यस्तता में यह त्योहार धीरे-धीरे भुलाया जाने लगा है। कितने लोगों को इस अद्भुत त्योहार के बारे में ज्ञात है? यह प्रश्न आज के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण है। घेंजा की तैयारी और परंपरा घेंजा का त्योहार मोटे अनाज जैसे कौणी, साठी, चावल और मक्का के मिश्रण से तैयार किया जाता है।…
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न…
देहरादून, 13 जनवरी 2025: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) उत्तराखंड की मिशन निदेशक, स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मिशन निदेशक द्वारा एन.एच.एम. के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों की समीक्षा की गई। मिशन निदेशक द्वारा सीपीएचसी एवं गैर संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत जनपदों में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दी जा रही मूलभूत सेवाओं को बेहतर बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारयों को समय-समय पर मूल्यांकन एवं पर्यवेक्षण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम. द्वारा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्यदेव की उपासना, दान एवं धर्म परायणता का यह पर्व लोगों के जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करता है। यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति और इस अवसर पर किये जाने वाले दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। यह पावन…
राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन दौड़ आयोजित की गई…
देहरादून, 13 जनवरी 2025: स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन,युवा कल्याण विभाग एवं प्रा.र .द. विभाग एवं खेल विभाग के तत्वाधान में प्रातः 9:00 बजे सर्किट हाउस से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार तक मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में ओपन महिला पुरुष एवं अंडर 12 बालक/ बालिकाओं की दौड़ आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर निदेशक खेल व युवा कल्याण उत्तराखंड श्री अजय अग्रवाल जी एवं उप निदेशक खेल श्री शक्ति सिंह जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ…
