मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में आयोजित उत्तरैणी-मकरैंण महोत्सव में प्रतिभाग किया…

गाजियाबाद : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को इंदिरापुरम, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में पर्वतीय प्रवासी जन-कल्याण समिति गाजियाबाद द्वारा आयोजित उत्तरैणी-मकरैंण महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उत्तरैंणी-मकरैंण महोत्सव में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड की संस्कृति वेशभूषा खानपान और अपनेपन का संगम है। उन्होंने कहा आयोजकों द्वारा हमारी समृद्ध विरासत का संरक्षण कर उसे आगे बढ़ाने का कार्य किया जाना, सराहनीय है। इस प्रकार के महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत लोक कला लोक संगीत को बढ़ावा देने के साथ उत्तराखंडी प्रवासियों को प्रेम के…

उत्तराखंड में सोमवार को एक बार फिर हल्की बारिश के आसार, जानिए कैसा रहेगा मौसम

देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार को एक बार फिर हल्की बारिश के आसार हैं। दो दिन की बारिश के बाद को रविवार को मौसम शुष्क रहा, लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार से बारिश और बर्फ़बारी को लेकर अलर्ट जारी किया है खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 03 मार्च और 04 मार्च को 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ़बारी हो सकती है। खासकर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया…

मिलावटखोरी रोकने के लिए डिकॉय आपरेशन, इंफोर्समेंट और सर्विलांस की भी ली जाएगी मदद :- ताजबर जग्गी

देहरादून: होली पर आम जनता तक शुद्ध और सुरक्षित खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। खासतौर पर दूध, मावा, पनीर और खोया जैसे उत्पादों की जांच की जा रही है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। देहरादून के आशारोड़ी बॉर्डर पर बाहर से आने वाले दूध और उसके उत्पादों की सख्त जांच की जा रही है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त डा.…

उत्तराखंड आदि गौरव सम्मान पुरस्कार-2025 से सम्मानित हुए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी एवं किशन महीपाल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव-2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड आदि गौरव सम्मान पुरस्कार-2025 से लोक गायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी एवं किशन महीपाल को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय शोध संस्थान के सफल संचालन हेतु जनजातीय शोध संस्थान के ढांचे को स्वीकृति प्रदान करने एवं जनजातीय युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने तथा रोजगार की दिशा में काम करने हेतु मुख्यमंत्री जनजाति रोजगार उत्कर्ष योजना के संचालन के…

24.25 करोड़ कीमत के मादक पदार्थ बरामद, “ड्रग फ्री उत्तराखण्ड“ की मुहिम ला रही असर…

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गढ़वाल व कुमाऊँ रेंज प्रभारी सहित समस्त SSP/SPs के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान में अब तक 427 अभियोग पंजीकृत करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 591 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 24.25 करोड़ कीमत के 936.56 कि.ग्रा. मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं। अभियान के दौरान 26 अपराधियों को गैंगस्टर एक्ट…

आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे-डीएम

बागेश्वर: मौसम विज्ञान द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पिथौरागढ़ के साथ ही बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा एवं कुछ जगह (3200 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई) भारी बर्फबारी होने के साथ कहीं-कहीं 3500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई बहुत भारी बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गयी है। जिस कारण से पहाड़ी जनपदों में हिमस्खलन होने की संभावना है। जिला मजिस्ट्रेट आशीष भटगांई ने प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरतने के साथ ही किसी भी आपदा/दुर्घटना…

पोखरी रोड पर दो वाहनों की सीधी टक्कर, 08 व्यक्ति घायल…

रुद्रप्रयाग: पोखरी रोड पर कलेक्ट्रेट के समीप आज शुक्रवार दोपहर दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 08 व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने उक्त घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आपदा कंट्रोल रूम को दोपहर 2ः15 बजे इस घटना की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद जिला मुख्यालय से डीडीआरएफ टीम मौके पर पहुँची। घायल व्यक्तियों को…

मुख्यमंत्री ने पुनः माणा हिमस्खलन की घटना का देर रात राज्य आपदा परिचालन केन्द्र पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को देर रात राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की और रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। जोशीमठ में भी की जाए आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सर्च ऑपरेशन तेजी से चलाए जाए। उन्होंने कहा जोशीमठ में भी आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना की…

स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों पर होगी भर्ती: डॉ धन सिंह रावत

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर की चिकित्सा इकाइयों में लंबे समय से रिक्त चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों को शीघ्र भरा जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी औपचारिकता पूरी कर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा विभाग के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों को भी भरने को अधिकारियों को कहा गया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली।…

अनिवार्य सेवानिवृति के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाए: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्मिक को चिह्नित किया जाए जो अपने दायित्वों का निर्वहन भली भांति नहीं करते हैं। ऐसे कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृति के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाए। प्रदेश में सरकारी भूमि और कई मामलों में लोगों की व्यक्तिगत भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। विभिन्न अपराधों में लिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत…