देहरादून, गुरुवार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल, कचहरी परिसर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शहीदों और आन्दोलनकारियों के परिजनों के कल्याण हेतु निरंतर संकल्पित है और उनके हितों व सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।…
Year: 2025
मुख्यमंत्री धामी ने किया शहरी विकास की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 52 नगर निकायों में 115 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर (Urban Health & Wellness Centre) की शुरुआत की गई। इसके साथ ही फेरी व्यवसायियों (Street Vendors) के पंजीकरण का वृहत अभियान एवं अंगीकार 2.0 को भी लॉन्च किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बी.एल.सी. घटक से नवनिर्मित 15 हजार 6 सौ आवासों का लोकार्पण भी किया गया। सीएम द्वारा…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्याग कर जीवन में सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा भी यह पर्व देता है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त…
टिहरी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य शुभारंभ
टिहरी : शहीद स्मारक, नई टिहरी का प्रांगण आज भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंग गया, जब गंगा विश्व सद्भावना समिति, टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा अमृत महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह नौ दिवसीय कथा समारोह भारत माता की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों देवीय आपदा में दिवंगत आत्माओं की आत्म शांति के लिए आयोजित किया जा रहा है यह श्रीमद् देवी भागवत कथा भक्तों के लिए धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति का द्वार खोलेगा। कथा का शुभारंभ सत्येश्वर महादेव मंदिर मैं पूज्य…
CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला, देहरादून में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों को सम्मानित किया तथा वरिष्ठ नागरिक सम्मान संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधा रोपण भी किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों की सेवा के लिए समर्पित निशुल्क एंबुलेंस वैन और वृद्धिजनों की वाकथन रैली को हरी झंडी दिखाकर…
“ग्रीन दून – क्लीन दून” विषय पर विशाल दौड़ एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन
देहरादून: प्रकृति की हरियाली और स्वच्छता का संदेश समेटे हुए, प्रिंसिपल्स प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशन के तत्वावधान में द पेस्टल वीड स्कूल, देहरादून आगामी 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को एक भव्य विशाल दौड़ एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन सुबह 7:30 बजे विद्यालय परिसर से आरम्भ होगा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को नई दिशा देगा। इस अवसर को गरिमामयी बनाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहेंगी| छह वर्गों में विभाजित इस दौड़ में कक्षा 2 से 12 तक के विद्यार्थी अपनी ऊर्जा और…
01 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महानवमी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में सचिव सामान्य प्रशासन द्वारा इसके आदेश जारी कर दिये गए हैं। अब प्रदेश में दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बैंक एवं कोषागारों में भी यह अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महानवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा…
इस बार महिला टीम की प्राइज मनी में 300% का इजाफा, IPL और पुरूष टीम को भी छोड़ा पीछे
एशिया कप 2025 के समापन के ठीक एक दिन बाद महिला क्रिकेट में इतिहास रचने जा रहा है। 30 सितंबर से भारत में आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होगा। यह टूर्नामेंट 13वां एडिशन है और खास इसलिए है क्योंकि इस बार प्राइज मनी में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इतना ही नहीं, महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी अब पुरुषों के वर्ल्ड कप और आईपीएल से भी ज्यादा हो गई है। प्राइज मनी में 300% इजाफा आईसीसी ने घोषणा की है कि इस बार…
स बार महिला टीम की प्राइज मनी में 300% का इजाफा, IPL और पुरूष टीम को भी छोड़ा पीछे
एशिया कप 2025 के समापन के ठीक एक दिन बाद महिला क्रिकेट में इतिहास रचने जा रहा है। 30 सितंबर से भारत में आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होगा। यह टूर्नामेंट 13वां एडिशन है और खास इसलिए है क्योंकि इस बार प्राइज मनी में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इतना ही नहीं, महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी अब पुरुषों के वर्ल्ड कप और आईपीएल से भी ज्यादा हो गई है। प्राइज मनी में 300% इजाफा आईसीसी ने घोषणा की है कि इस बार…
बीमारियों का बोझ घट सकता है एक-तिहाई, ‘हेल्थ बेनिफिट असेसमेंट डैशबोर्ड’ ने खोला राज़
बरसात का मौसम ख़त्म होते ही राजधानी में एक अहम चर्चा हुई। क्लाइमेट ट्रेंड्स और आईआईटी दिल्ली ने मिलकर एक वर्कशॉप का आयोजन किया, जहाँ पहली बार ऐसा टूल लॉन्च हुआ जो हवा की गुणवत्ता और जनता की सेहत के बीच सीधा रिश्ता सामने रखता है। इसका नाम है हेल्थ बेनिफिट असेसमेंट डैशबोर्ड। यह डैशबोर्ड पाँचवीं नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-5) के आँकड़ों पर आधारित है और पूरे देश के 641 ज़िलों का नक्शा सामने रखता है। इसमें दिखाया गया है कि बारीक धूलकण यानी PM2.5 प्रदूषण किस तरह महिलाओं…
