उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्तर का फ़िल्म महोत्सव आयोजित करने पर कार्य करें: मुख्य सचिव

उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्तर का फ़िल्म महोत्सव आयोजित करने पर कार्य करें: मुख्य सचिव

उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने मंगलवार को मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन से शिष्टाचार भेंट की और परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में फ़िल्म निर्माण से जुड़े इको सिस्टम को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर का फ़िल्म महोत्सव आयोजित करने हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाए। इसके साथ ही दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में लो-कॉस्ट (कम लागत) सिनेमा हॉल की…

11 अति व्यस्तम जंक्शनों पर नवीन ट्रैफिक लाइट कार्य भी हुआ पूर्णः जल्द होंगी समर्पित

11 अति व्यस्तम जंक्शनों पर नवीन ट्रैफिक लाइट कार्य भी हुआ पूर्णः जल्द होंगी समर्पित

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल के प्रयासों से देहरादून में आज कई योजनाएं धरातल पर उतर रही है और समस्याओं का तत्परता और समय से समाधान होने से आम जनता को राहत मिल रही है। राजधानी देहरादून में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्व है। डीएम के निर्देश पर देहरादून के 11 प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक लाइट लगाने पूर्ण हो गया है, जिसके अन्तर्गत महाराणा प्रताप चौक, नालपानी चौक, मोथोरावाला चौक, आईटी पार्क, टांस्पोर्टनगर, प्रेमनगर चौक, सुधोवाला चौक, रांगड़वाला, सेलाकुई बाजार तिराहा में लाईट लगाने का कार्य…

मैक्स अस्पताल देहरादून के डॉक्टर्स ने एडवांस्ड प्रिसीजन कैंसर ट्रीटमेंट क बारे में किया जागरूक

मैक्स अस्पताल देहरादून के डॉक्टर्स ने एडवांस्ड प्रिसीजन कैंसर ट्रीटमेंट क बारे में किया जागरूक

हरिद्वार: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून ने कैंसर के इलाज में प्रिसीजन कैंसर ट्रीटमेंट को लेकर लोगों को जागरुक किया। यह एक एडवांस्ड तकनीक है जो सीधे कैंसर कोशिकाओं को पहचानकर उन पर ही असर करती है और आसपास की स्वस्थ कोशिकाओं को सुरक्षित रखती है। यह तकनीक पारंपरिक कीमोथेरेपी और रेडिएशन से एकदम अलग है, क्योंकि इसमें इलाज केवल उन जीन और प्रोटीन को निशाना बनाता है जो कैंसर के विकास के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। पारंपरिक कैंसर उपचार के दौरान मरीजों को थकान, उल्टी, बाल झड़ना और कई…

सीएम धामी ने किया देहरादून में अमर उजाला डिजिटल ऑफिस का उद्घाटन

सीएम धामी ने किया देहरादून में अमर उजाला डिजिटल ऑफिस का उद्घाटन

देहरादू: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में अमर उजाला डिजिटल ऑफिस का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अमर उजाला समूह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया आज की बदलती दुनिया में त्वरित, सटीक और व्यापक सूचना प्रसारण का प्रभावी माध्यम बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से राज्य और देश की जनता तक सही एवं सकारात्मक समाचार पहुँचाना लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई…

उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 28 और 29 अगस्त को तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 28 अगस्त राज्य के बागेश्वर, चमोली एवं पिथोरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं नैनीताल जनपदों…

हरिद्वार में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का मामला सामने आया है। हरिद्वार में 26 अगस्त की शाम को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मॉल में स्थित स्पा एंड सैलून सेंटर में छापा मारा। छापेमारी के दौरान 5 महिलाएं और 2 पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। जिन्हें आपत्तिजनक सामग्री के साथ हिरासत में लिया गया। साथ ही सभी को हिरासत में लेकर सिडकुल थाने लाया गया। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने योजना बनाकर छापेमारी…

मुख्य सचिव ने धराली आपदा प्रभावितों के लिए राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने धराली आपदा प्रभावितों के लिए राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश में आपदा प्रभावितों क्षेत्रों, विशेषकर धराली आपदा प्रभावितों के लिए राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सचिव आपदा एवं आयुक्त गढ़वाल से धराली में राहत एवं रेस्टोरेशन कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने सचिव लोक निर्माण विभाग और सचिव सिंचाई को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के अस्थायी झील में डूबे हिस्से के लिए तत्काल वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र…

स्यानाचट्टी आपदा: सीएम ने प्रभावितों से मिल कर सुनी समस्याएं, हर संभव सहायता का आश्वाशन

स्यानाचट्टी आपदा: सीएम ने प्रभावितों से मिल कर सुनी समस्याएं, हर संभव सहायता का आश्वाशन

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया ।इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वाशन दिया। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में गडगाड गदेरे से मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण अस्थाई झील निर्मित हुई थी। मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके त्वरित जल…

रोज़गार मेले में युवाओं को मिला अवसर, 87 प्रतिभागियों का हुआ चयन

रोज़गार मेले में युवाओं को मिला अवसर, 87 प्रतिभागियों का हुआ चयन

बागेश्वर: जिले के आईटीआई कमेडी़ परिसर में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अशीष भटगांई ने प्रतिभाग कर युवाओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि बागेश्वर के युवा भोगौलिक चुनौतियों के बावजूद प्रतिभा और कौशल में किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए उन्हें भविष्य में निरंतर प्रयासरत रहने और नए अवसरों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी ने बताया कि इस मेले में 500 से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन…

सीएम धामी ने पलटन बाजार देहरादून में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का किया नेतृत्व

सीएम धामी ने पलटन बाजार देहरादून में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का किया नेतृत्व

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है।उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तो देश की आर्थिक स्थिति और…