पौड़ी: पंचायत चुनाव में एक बार फिर महेन्द्र सिंह राणा ने अपने आप को राजनीतिक खिलाड़ी साबित कर दिया। 09 कुल्हाड़ से जिला पंचायत सीट पर जीत दर्ज करने के साथ-साथ द्वारीखाल और कल्जीखाल ब्लॉकों में अपनी टीम को प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों पर विजयी बनाकर उन्होंने साबित कर दिया कि वे एक आलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो हर मोर्चे पर जीत हासिल करने की क्षमता रखते हैं। चाहे रणनीति बनाना हो, टीम को एकजुट रखना हो या अंतिम क्षणों में बाज़ी पलटनी हो—महेंद्र सिंह राणा…
Year: 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक श्री अजय प्रकाश अंशुमान को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। सेवा के आधार पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से श्रीमती श्वेता चौबे, सेनानायक आईआरबी द्धितीय देहरादून, योगेश चन्द्र पुलिस उपाधीक्षक, विपिन चन्द्र पाठक, निरीक्षक नागरिक पुलिस, नरेन्द्र सिंह…
मुख्यमंत्री धामी ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने देश की आज़ादी एवं माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। प्रदेश के धराली और अन्य क्षेत्रों में आपदा से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
मुख्य सचिव ने मिलावटखोरी में संलिप्त व्यक्तियों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की 5वीं बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट को रोकने के लिए राज्य एवं राज्य के बाहर से आने वाले दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के परीक्षण के लिए संबंधित राज्यों के एफडीए के साथ संयुक्त अभियान संचालित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एफडीए से सूचनाएं साझा कर आपसी सहयोग से खाद्य उत्पादों…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा भाव और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण मानवता के सच्चे संरक्षक और मार्गदर्शक हैं। उनके उपदेश गीता के रूप में हमें…
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लिये प्रदान की 14.20 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल एवं कुमाऊं परिक्षेत्रों के नलकूपों पर विभिन्न क्षमता के सर्वाे वोल्टेज स्टैबलाईजर की आपूर्ति एवं अधिष्ठान की योजना हेतु 1.63 करोड की योजना का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ नगर के कुमोर वार्ड में सीवर लाईन विस्तार की योजना 2.77 करोड़, पिथौरागढ़ नगर के ही बजेटी वार्ड में सीवर लाईन विस्तार की योजना हेतु 2.90 करोड़ तथा पिथौरागढ नगर की विवेकानन्द कालोनी एवं खारकोट वार्ड में सीवर लाईन विस्तार की योजना के लिये भी 2.91 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान…
देहरादून परेड ग्राउंड में तैयारियां पूरी, डीएम सविन बंसल ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
देहरादून: आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, उमंग और गर्व के साथ मनाया जाएगा। देहरादून परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि, महानुभाव व गणमान्य आगंतुकों की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, मार्ग संचालन, विद्युत आपूर्ति, स्वागत-सत्कार, स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश…
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। इस पुनीत अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अमर शहीदों, वीर-वीरागंनाओं और राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए, देश और राज्य की प्रगति में अपना योगदान दे रही उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता का भी अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि उत्तराखंड राज्य आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है, इस वर्ष उत्तरकाशी के धराली सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदाओं…
बड़ी खबर: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 7 प्राचार्यों की पदोन्नति
उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विभागान्तर्गत सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों—हल्द्वानी, देहरादून, श्रीनगर, अल्मोड़ा, हरिद्वार, रूद्रपुर एवं पिथौरागढ़—में प्राचार्य के 7 रिक्त नियमित पदों पर योग्य प्रोफेसरों एवं विभागाध्यक्षों को पदोन्नति प्रदान की गई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित विभागीय चयन समिति की 23 जुलाई 2025 को सम्पन्न बैठक में की गई संस्तुति के आधार पर, निम्न वरिष्ठ शिक्षकों को वेतनमान ₹1,44,200-2,18,200 (लेवल-14) में प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया गया— डॉ. अरुण जोशी डॉ. अजय आर्या डॉ. गीता जैन डॉ. चन्द्र प्रकाश डॉ. चन्द्र मोहन सिंह रावत डॉ. गोविन्द सिंह तितियाल…
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली का भ्रमण किया
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली के भ्रमण पर है। घटना के बाद से ही जिलाधिकारी आपदा प्रभावित क्षेत्र में स्वंय उपस्थित रहकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान और राहत सहायता के वितरण से लेकर आधारभूत संरचनाओं को पटरी में लाने के लिए स्वंय सतर्कता से मॉनिटरिंग कर रहे है। फलस्वरूप जहां धराली में सर्च एवं रेस्क्यू तीव्र गति से संचालित है वहीं प्रभावित परिवारों को सहायता राशि समय से प्रदान करने,रसद एवं जरूरतमंद सामान प्रभावित परिवारों को त्वरित मुहैया कराने और सड़क मार्ग की बहाली से लेकर हर्षिल में…
