डीएम सविन बंसल हमेशा ही असहाय, निर्बल, निर्धन और अनाथ लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते है। एक नही अनेक ऐसे कार्य है जो डीएम ने कमजोर वर्ग के उत्थान हेतु शुरू किए है। इनसे असहाय लोगों को एक बेहतर सहारा भी मिल रहा है। डीएम सविन बंसल ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल असहनीय पीड़ा से छटपटाते हुए अचानक राजू नाम का एक व्यक्ति डीएम दफ्तर पहुंचा। कहा ‘‘साहिब मेरा नाम राजू है। मेरे कोई भी अपना नही है, लावारिस हूॅ। गढ़वाल से…
Year: 2025
नाबार्ड ने मनाया अपना 44वाँ स्थापना दिवस
देहरादून: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक(नाबार्ड) ने चेन्नै में एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से अपना 44वाँ स्थापना दिवस समारोह मनाया यह आयोजन भारत के ग्रामीण विकास में नाबार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है और संस्था की दूरदृष्टि के तहत आने वाले नए युग की शुरुआत को चिन्हित करता है. इस अवसर पर नीतिनिर्माता, राज्य सरकारों के अधिकारी, बैंकिंग क्षेत्र के प्रमुख और आधार स्तर पर काम करने वाले नवप्रवर्तक उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में वित्तीय सेवाएँ विभाग के सचिव एम. नागराजू, तमिलनाडु सरकार के मुख्य सचिव…
मुख्यमंत्री ने दिए शिक्षा में गुणात्मक सुधार के निर्देश
शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए समेकित प्रयास किए जाएं। पहली, छठी तथा नवीं कक्षा में विद्यार्थियों के अधिकाधिक प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए प्रवेशोत्सव पर विशेष ध्यान दिया जाए। विद्यालयों से बालिकाओं के ड्रॉपआउट को कम करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। जो बालिकाएं ड्रॉपआउट हो रही हैं, उनको शिक्षा की धारा से पुनः जोड़ने के प्रयास किए जाएं। इसके लिए व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक भी किया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की वर्चुअल…
पति की मृत्यु उपरान्त मृतक आश्रित कोटे से नौकरी को दर-दर भटक रही 2 बच्चों की मॉ रेनू, डीएम ने लिया संज्ञान
देहरादून: जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जनहित में निरंतर एक के बाद फैसले लिए जा रहे है। जिससे जनमानस में सरकार प्रशासन की नीतियों पर विश्वास बढा है। मा0 मुख्यमंत्री के जनसेवा सर्वोपरि के संकल्प से प्रेरित देहरादून जिले के जिलाधिकारी सविन बसंल अपनी प्रशासन की कोर टीम के साथ निरंतर जनहित त्वरित निर्णय ले रहे हैं, जिससे जनमानस को सुलभ न्याय मिल रहा है वहीं जनमन में सरकार की नीतियों के प्रति विश्वास बढा है। जिलाधिकारी सविन बसंल के जनहित में अडिग, उत्कट प्रयासों से सरकार एवं प्रशासन की न्याय…
ऑपेरशन कालनेमि:दून पुलिस 3 दिनों में 82 ढोगी बाबाओ को भेजा जेल की सलाखों के पीछेऑपेरशन कालनेमि:दून पुलिस 3 दिनों में 82 ढोगी बाबाओ को भेजा जेल की सलाखों के पीछे
देहरादून।एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध दून पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है ,अभियान के तीसरे दिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से साधु संतों के भेष में घूम रहे गैर राज्यों के 23 ढोंगी बाबाओं के साथ कुल 34 ढोंगी बाबाओं को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभियान के तहत पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की एसएसपी द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही है। ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस द्वारा 3 दिनों में 82 ढोंगी बाबाओ को गिरफ्तार किया जा चुका है। लोगो की आस्था…
अब सरकारी सेवाओं में चयन का आधार केवल मेरिट,प्रतिभा व योग्यता: CM…
देहरादून। राजकीय सेवाओं के चयन में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता पर बात करते हुए एवं राज्य के युवाओं का आह्वान करते हुए सीएम धामी ने कहा कि अब राज्य में सरकारी सेवाओं में चयन का आधार केवल और केवल मेरिट, प्रतिभा व योग्यता है, इसलिये राजकीय सेवाओं में आने के इच्छुक युवा पूरे विश्वास एवं लगन से परीक्षाओं की तैयारी करें, उनका भविष्य उज्ज्वल है। सीएम धामी ने कहा कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत अभी तक 60 से अधिक छद्म वेष धारी गिरफ्तार हो चुके हैं, हमारी सरकार देवभूमि के देवत्व…
मसूरी मॉल रोड पर आइसक्रीम शॉप पर लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मॉल रोड पर गढ़वाल टैरेस रेस्टोरेंट के सामने स्थित एक आइसक्रीम की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। मॉल रोड पर धुएं के गुबार और आग की भीषण लपटों से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।…
ग्रामोत्थान परियोजना से प्रदेश के 10 हजार से अधिक परिवारों की आजीविका को मिला सहारा
ग्रामोत्थान परियोजना (ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना) प्रदेश के 10 हजार निर्धनतम परिवारों की आजीविका को सहारा देने में कारगर साबित हुई है। परियोजना के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत कुल 5.60 लाख जरूरतमंद परिवारों की आजीविका में वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम्य विकास विभाग, अंतराष्ट्रीय कृषि विकास निधि की वित्तीय सहायता से इस परियोजना का संचालन कर रहा है। वर्ष 2023 से लागू यह योजना अब प्रदेश के सभी 13 जनपदो के 95 विकासखडों में लागू की जा चुकी है। परियोजना का लक्ष्य कृषि…
दलाई लामा जी के 90वें जन्मदिवस पूर्ण होने के शुभ अवसर “कलर्स ऑफ़ तिब्बत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने पुरोला ब्लॉक के मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान स्थलों, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण व उनकी संख्या संबंधित इंतजामों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूरस्थ क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का दौरा किया तथा बिजली, पानी, शौचालय और रैंप जैसी मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये ताकि मतदाताओं…
स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने की सीएम से भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
