2030 तक भारत में 70% चौबीस घंटे स्वच्छ बिजली संभव, हर साल 9 हज़ार करोड़ की बचत

अगर भारत की कंपनियाँ हर घंटे के हिसाब से कार्बन-फ्री बिजली खरीदने लगें, तो देश 2030 तक 52 गीगावॉट तक चौबीस घंटे मिलने वाली स्वच्छ बिजली जोड़ सकता है। यह भारत की कुल अनुमानित बिजली मांग का 5% हिस्सा होगा — और उसमें से 70% पूरी तरह स्वच्छ स्रोतों से हासिल किया जा सकेगा। इस बदलाव से ग्रिड ऑपरेटरों को हर साल क़रीब 9 हज़ार करोड़ रुपये की बचत हो सकती है, और साथ ही कार्बन एमिशन में भी उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। यह विश्लेषण जलवायु डेटा संस्था…

भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास देहरादून से कुशीनगर जनपद में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ किया। कुशीनगर में सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए देश से लगभग 151 पवित्र नदियों का जल एकत्र किया जा रहा है। इसी क्रम में देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र नदियों से एकत्रित जल की कलश यात्रा को मुख्यमंत्रीने रवाना किया। इस दौरान महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉक्टर स्वामी श्री संतोषानंद देव जी महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय और समिति के…

मीजल्स (खसरा) एवं रुबेला उन्मूलन के विशेष टीकाकरण अभियान की तैयारियों पर बैठक

बागेश्वर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मीजल्स (खसरा) एवं रुबेला उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। जिलाधिकारी ने अभियान की प्रभावी निगरानी, जनजागरूकता, और विभागीय समन्वय पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी सहयोग से यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी आदित्य तिवारी ने अवगत कराया कि जनपद में इस विशेष टीकाकरण अभियान के तहत…

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की गहन जांच के बाद गुरुवार को नाम वापसी का सिलसिला शुरू

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की गहन जांच के बाद गुरुवार को नाम वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कई प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक नामांकन वापस लिया गया है। बागेश्वर विकासखंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 09, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 02 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 06 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं। गरुड़ विकासखंड की बात करें तो यहां ग्राम प्रधान…

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की गहन जांच के बाद गुरुवार को नाम वापसी का सिलसिला शुरू

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की गहन जांच के बाद गुरुवार को नाम वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कई प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक नामांकन वापस लिया गया है। बागेश्वर विकासखंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 09, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 02 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 06 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं। गरुड़ विकासखंड की बात करें तो यहां ग्राम प्रधान…

महानगर व्यापार मंडल की संयुक्त व्यापार एकता मंच की बैठक आयोजित की गई

देहरादून: सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में महानगर व्यापार मंडल की संयुक्त व्यापार एकता मंच की बैठक आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने संयुक्त व्यापारी एकता मंच के माध्यम से सभी व्यापारियों से वार्तालाप करते हुए कहा कि आप लोगों की जो टैक्स को लेकर जो भी विषय हैं वह सभी विषय विचारणीय है मुझे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड के सभी व्यापारियों के सहयोगी सरकार है हमारी सरकार के द्वारा लगातार समय-समय पर व्यापारियों…

रुद्रप्रयाग: राजस्व वसूली, राजस्व पुलिस प्रकरणों से लेकर प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान सहित अनेक मुद्दों पर हुई चर्चा

रुद्रप्रयाग:जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में आज माह जुलाई की मासिक बैठक जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में राजस्व वसूली की प्रगति, राजस्व पुलिस से जुड़े मामलों की समीक्षा, संग्रह अमीन रिपोर्ट वाले प्रकरणों पर कार्यवाही तथा आपदा नियंत्रण व्यवस्था सहित विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे लंबित वसूली मामलों में तेजी लाएं और तय समयसीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने राजस्व पुलिस से संबंधित…

आईएसबीटी कारगी मोड़ पर भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव तैयार, भेजा जा रहा शासन

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में शहरी पुर्नविकास, पार्क योजना के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान एमडीडीए, स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा तैयार किए गए प्लान को प्रजेंनशन के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। बैठक में मौहब्बेवाला से राजपुर रोड एवं धूलकोट से कुंआवाला कॉरिडोर योजना तथा शहर में संचालित नये आढत बाजार एवं इन्दिरा मार्केट रि-डेवलममेंट कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देशित किया कि विभागों में आपसी गैप न रहे इसके लिए एमडीडीए, नगर निगम, लोनिवि, यूपीसीएल, एनएच, पुलिस, परिवहन विभाग…

रिवर्स पलायन के प्रेरणादायक उदाहरण बने गुंज्याल और नेगी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (आई.जी.) बिमला गुंज्याल के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की गुंजी ग्राम पंचायत तथा पूर्व कर्नल यशपाल सिंह नेगी के जनपद पौड़ी की बिरगण ग्राम पंचायत के निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इसे रिवर्स पलायन का एक प्रेरणादायक और सुखद उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों का ग्राम प्रधान चुना जाना पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती देगा और उनके अनुभव से ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि…

राज्य में भू उपयोग उल्लंघन के मामलों में की गई कार्यवाही

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में भू अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रदान की गई भूमि क्रय की अनुमति के सापेक्ष भू उपयोग उल्लंघन के मामलों में तेजी से कार्यवाही गतिमान है। राज्य में उत्तराखंड भूमि अधिनियम की धारा 154 (4) (3) क के अंतर्गत कुल 532 प्रकरणों पर भूमि क्रय की अनुमति प्रदान की गयी है जिसके सापेक्ष भू उपयोग उल्लंघन के 88 मामले सामने आए हैं ऐसे उल्लंघन के 42 प्रकरणों पर धारा 166-167 के तहत वाद दायर किए गये हैं। जबकि अधिनियम की…