देहरादून: माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में दिनांक 30 जून को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ के दौरान प्रभावी तरीके से राहत और बचाव कार्यों को संचालित करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर ओरिएंटेशन तथा कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी जनपदों को मॉक ड्रिल कराने को लेकर विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। सचिव आपदा प्रबंधन…
Year: 2025
बद्री केदार स्टोन क्रेशर पर 21,16,800/- का अर्थदण्ड अधिरोपित
हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में जिला खनन अधिकारी मो.काजिम ने बताया कि जिला हरिद्वार की तहसील भगवानपुर के ग्राम बंजारेवाला ग्रन्ट स्थित मै० बद्री केदार स्टोन केशर के द्वारा केशर परिसर के अन्दर अवैध रूप से खुदान कर 10,080 टन आर०बी०एम० निकाला गया है, जिस पर उक्त नियमावली के प्राविधानानुसार प्रथम बार में रायल्टी का तीन गुना की दर से रू0 21,16,800/- का अर्थदण्ड अधिरोपित किये जाने की संस्तुति की जाती है। उक्त अनियमित्ता के कारण स्टोन केशर को…
मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद देहरादून के पेयजल विभाग के अन्तर्गत सीवरेज कार्यों की 07 योजनाओं हेतु 3147.32 लाख, जनपद उधमसिंह नगर में अमृत 2.0 वॉटर बॉडीज योजनान्तर्गत नगर निकाय दिनेशपुर की 02 योजनाओं के लिए 97 लाख, राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अन्तर्गत जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर में विकासनगर (हल्दापानी) के निकट कॉलेज गोपेश्वर में भू-धंसाव योजना के कार्य हेतु 778.97 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सम्पर्क योजना के अन्तर्गत प्रदेश की 13 नई ग्रामीण सड़क योजनाओं के…
बॉन्ड का उल्लंघन करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाईः डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में लम्बे समय से गैरहाजिर चल रहे बांडधारी चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर गायब चिकित्सकों की सूची स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित चिकित्सकों को नियुक्ति देने तथा विभागान्तर्गत में चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों एवं एएनएम के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिये भी अधिकारियों को कहा गया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य…
रिखणीखाल करंट हादसे में अवर अभियंता, उपखण्ड अधिकारी और अधिशासी अभियंता सस्पेंड
पौड़ी जनपद के रिखणीखाल ब्लॉक स्थित वड्डाखाल क्षेत्र में बिजली की लाइन पर कार्य करते समय संविदा लाइनमैन की करंट लगने से हुई मृत्यु की घटना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। विधायक महंत दलीप सिंह रावत की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित उपखण्ड अधिकारी चंद्रमोहन, अवर अभियंता शुभम कुमार और अधिशासी अभियंता विनीत कुमार सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय…
राष्ट्रपति के राजधानी देहरादून भ्रमण कार्यक्रम के दौरान इन क्षेत्रों में धारा-163 लागू
महामहिम राष्ट्रपति के 19 से 21 जून 2025 तक राजधानी देहरादून का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने बताया कि मा0 राष्ट्रपति के जनपद में निवास के दौरान निवास स्थान के आस पास ध्वनि की तीव्रता को नियंत्रित करते हुए ध्वनि प्रतिसिद्व क्षेत्र घोषित करते हुए ध्वनि की तीव्रता को 40 डेसिबल तक निर्धारित किया जाना आवश्यक है। इसके लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट ने राजपुर रोड पर मसूरी डायवर्जन से राष्ट्रपति निकेतन होते हुए ब्रहम कमल चौक और ब्रहमकमल चौक से कैनाल रोड़ पर एनआईईपीवीडी…
चिकित्सालय में संचालित चन्दन लैब में अव्यवस्थाओं पर भड़क़े डीएम; सीएमएस को 15 दिन में व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के ओपीडी कक्ष, पैथोलॉजी लैब, दवाई वितरण कांउटर, सर्जिकल वार्ड, आपरेशन कक्ष, टीकाकरण कक्ष, टीबी वार्ड, ट्रामा सेन्टर, बाल रोग वार्ड, एक्स-रे कक्ष, आईसीयू का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से उनका हॉलचाल जाना तथा टीकाकरण कक्ष में स्टॉप, महिलाओं, तीमारदारों से चिकित्सालय में व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली। लिफ्ट संचालित न होने तथा आरओ खराब होने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को फटकार…
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारी समिति (SEC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद नैनीताल के रामनगर में स्थित गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले के सुरक्षात्मक कार्याे तथा गोला नदी से सटे आपदा प्रबंधन से संबंधित बाढ़ सुरक्षात्मक व सड़क सुधार कार्यों के दो प्रकरणों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने नैनीताल के रामनगर में स्थित गार्जिया देवी मंदिर के कार्यों की प्रगति प्राप्त करते हुए अवशेष सुरक्षात्मक कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद नैनीताल के लालकुआं के बनभूलपूरा…
हरकोट ग्राम पंचायत में “धरती आधा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत बहुविभागीय शिविर का आयोजन
बागेश्वर: सरकार द्वारा चलाए जा रहे “धरती आधा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देशानुसार विकासखंड कपकोट की हरकोट ग्राम पंचायत में विशेष बहुविभागीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य जनजातीय बहुल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की सीधी पहुंच और लाभ प्रदान करना है। शिविर में जिला स्तरीय समस्त विभागों ने सहभागिता की और अपनी योजनाओं से जनसामान्य को लाभान्वित किया। मंगलवार तक जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा शिविर में 18 नए राशन कार्ड बनवाने हेतु विवरण प्राप्त किया गया। बाल…
मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विधान सभा नैनीताल के विकासखण्ड बेतालघाट में दूनीखाल से रातीघाट (पाडली) तक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 505.71 लाख, जनपद रुद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड अगस्तमुनि में खांकरा छातीखाल मोटर मार्ग के कि०मी० 01 से 05 में डीबीएम व बी०सी० द्वारा सुदृढीकरण एवं सड़क सुरक्षा कार्य हेतु 444.66 लाख, जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के विकासखण्ड हल्द्वानी के अन्तर्गत रामनगर-कालाढुंगी- हल्द्वानी-काठगोदाग-चोरगलिया-सितारगंज-बिजटी राज्य मार्ग सं0 41 किमी 36 में निहाल नदी पर 24 मी० विस्तार…
