रुद्रप्रयाग: प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपने एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद रुद्रप्रयाग पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जनपद में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उनके साथ रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी एवं केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रहीं। अपने दौरे के दौरान मंत्री डॉ. रावत ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में जनपद के प्रथम आधुनिक पुस्तकालय का लोकार्पण किया। यहाँ एक लाख पुस्तकों को रखने की क्षमता निर्धारित की गई है। मंत्री रावत ने बताया कि इस पुस्तकालय से…
Year: 2025
शहरी विकास की वजह से कार्बन को सोखने की क्षमता में 34 प्रतिशत की कमी
देहरादून – 23 मई 2025: पुणे ने बीते दस सालों में अपनी कार्बन सीक्वेस्ट्रेशन क्षमता में 34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है, जो मुख्य रूप से तेज़ी से शहरी विकास की वजह से हुआ है। हाल ही में एमआईटी-वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के डॉ. पंकज कोपार्डे तथा सस्टेना ग्रीन्स एलएलपी की प्रतीक्षा चालके द्वारा साथ मिलकर की गई एक स्टडी के नतीजे में शहर की कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) नामक एक प्रमुख ग्रीनहाउस गैस को सोखने की क्षमता में इतनी बड़ी गिरावट की बात सामने आई है। “लूजिंग द कार्बन गेम?…
उत्तराखंड के 12 जिलों में जल्द होंगे चुनाव, तैयार है धामी सरकार
उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार तैयार है। सरकार ने हाईकोर्ट में शपथपत्र के जरिए ये जानकारी दी है। महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने पंचायत चुनाव संबंधी शपथपत्र दाखिल करने की पुष्टि की है। जिला पंचायतों में निवर्तमान अध्यक्ष व ग्राम पंचायतों में निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक बनाने को चुनौती देती कई याचिकाएं हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि पंचायत चुनाव कब तक कराए जा सकते हैं। इस पर राज्य निर्वाचन आयोग की…
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम
एम्स, ऋषिकेश में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में समाज में डेंगू बुखार के प्रति जनजागरूकता फैलाने व इससे बचाव के उपायों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कहा गया कि इस जानलेवा बीमारी के प्रति सजग रहने व प्रारंभिक लक्षणों के सामने आने पर समय पर उपचार लेने से ही जीवन बचाया जा सकता है। अभिघात एवं आपातकालीन विभाग, रक्त और आधान चिकित्सा विभाग एवं सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ…
सीएम धामी ने 112 नवनियुक्त परिवहन आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 112 नवचयनित परिवहन आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग पर सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 2 प्रचार वाहनों को भी रवाना किया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नव चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सफलता न केवल चयनित युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और संकल्प का परिणाम है, बल्कि इसमें उनके परिवारजनों के सहयोग,…
ऑन द स्पॉट की दिव्यांग महिला की पेंशन स्वीकृत, निःशुल्क उपलब्ध कराई व्हीलचेयर
देहरादून: जनता की सेवा के लिए देहरादून डीएम सविन बंसल हर पल समर्पित रहते है। जनता दरबार, बहुउद्देशीय शिविर, क्षेत्र भ्रमण के अलावा हर दिन बडी संख्या में लोग अपनी व्यथा और समस्या लेकर डीएम दफ्तर पहुंचते है। जिलाधिकारी संवेदनशीलता और सहानुभूतिपूर्वक न केवल जनता की समस्या सुनते है, बल्कि प्रभावशाली तरीके से उनका समाधान भी करते है। डीएम सविन बंसल अपनी स्वच्छ ईमानदार छवि, दृढ निश्चय, कडे फैसले और जन सेवा के प्रति संवेदनशील कार्यशैली के लिए खासे लोकप्रिय है। ऑन द स्पॉट समस्या का समाधान होने पर लोगों…
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
ऋषिकेश, 21-05-2025: भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट कार्यालय समेत सभी परियोजना स्थलों, इकाइयों एवं कार्यालयों में 16 मई से 31 मई 2025 तक विभिन्न स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को टीएचडीसी हाईस्कूल, ऋषिकेश में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय चित्रकला, निबंध एवं नारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही, मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,…
भारत में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने वालों की धड़ाधड़ गिरफ्तारी
भारत में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने वालों की धड़ाधड़ गिरफ्तारी के बीच बीएसएफ ने अमृतसर में भारत पाकिस्तान सीमा पर करीमपुरा गांव के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है। वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर रहा था और इसी दौरान मुस्तैद बीएसएफ जवानों ने उसे दबोच लिया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को पाकिस्तानी नागरिक बताया। वह लाहौर का रहने वाला है और उसकी उम्र 65 साल है। तलाशी के दौरान उसके पास से 330…
पंच केदारों में द्वितीय केदार के रूप में विश्वविख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुले
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पंच केदारों में द्वितीय केदार के रूप में विश्वविख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट बुधवार को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार, शिवभक्तों की जयकारों और शुभ लग्नानुसार ग्रीष्मकालीन दर्शन हेतु खोल दिए गए। कपाट खुलने के पावन अवसर पर कुल 667 तीर्थ यात्रियों ने भगवान मदमहेश्वर के प्रथम दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कपाटोद्घाटन की पूर्व संध्या पर मदमहेश्वर मुख्य मंदिर समेत सहायक मंदिरों को छह कुन्तल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कपाट खुलते ही यात्रा मार्गों और पड़ावों…
संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में “एक देश, एक चुनाव” विषय पर संयुक्त संसदीय समिति के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष श्री पी. पी. चौधरी एवं समिति के सभी सदस्यगणों का स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक देश एक चुनाव’ हमारे लोकतंत्र को और अधिक सशक्त, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि हमारी चुनाव प्रणाली विविधताओं के बावजूद प्रभावी और मजबूत…
