संविधान, कर्तव्य और एकता का संदेश: बागेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

बागेश्वर: राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस जनपद बागेश्वर में हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य समारोह नुमाइशखेत मैदान में आयोजित किया गया, जहां जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान ने हमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ दायित्व भी प्रदान किए हैं, जिनका ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।…

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा गणतंत्र दिवस समारोह

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा गणतंत्र दिवस समारो देहरादून। स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह विश्वविद्यालय परिसर में हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संविधान, लोकतंत्र तथा राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को प्रभावशाली रूप से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लेखक गाँव की निदेशक एवं स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा विदुषी निशंक तथा विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो. आर.सी. सुन्द्रियाल द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया, जिससे समूचा परिसर…