आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी…

देहरादून/रुड़की। आंगनबाड़ी केंद्रों पर सप्लाई की जा रही खाद्य सामग्री की खराब गुणवत्ता की लगातार मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने कड़ा रुख अपनाते हुए रुड़की के माड़ी चौक स्थित सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी की। यह गोदाम गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन आपूर्ति करता है। छापेमारी के दौरान गोदाम में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण में खजूर और केले के चिप्स के पैकेटों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी तिथि संदिग्ध पाई गई। कई पैकेटों पर इन तिथियों का उल्लेख नहीं था, जबकि कुछ…

लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण में रिंकू राणा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से थारू समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाई। मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों और उनके प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहन करने…

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, दी होली की शुभकामनाएं…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…

देहरादून 02 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में स्वास्थ्य, कुम्भ मेला तैयारियों, आपदा न्यूनीकरण, बाढ़ सुरक्षा और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए कुल 102 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधम सिंह नगर के उपजिला चिकित्सालय, बाजपुर में छह चिकित्साधिकारियों के लिए आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के तहत जनपद हरिद्वार में प्रस्तावित पुलिस…

काशीपुर में रंगोत्सव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री…

काशीपुर 1 मार्च। पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर नगर निगम परिसर में आयोजित रंगोत्सव होली मिलन समारोह में सहभागिता कर जनसमुदाय के साथ होली पर्व की खुशियाँ साझा कीं। समारोह में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली और भजन गायन में भाग लेते हुए कहा कि यह केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक जड़ों को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम है। उन्होंने…