टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

नई टिहरी 06 मार्च ।पर्यटन, साहसिक खेल, पर्यावरण और लोक संस्कृति के संदेश के साथ ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि आने वाले समय में टिहरी झील देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगी। इस अवसर पर उन्होंने कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आए खिलाड़ियों और मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण…

हरिद्वार 6 मार्च। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार 7 मार्च को हरिद्वार में आयोजित ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और गृहमंत्री के स्वागत के लिए कार्यक्रम स्थल बैरागी कैम्प सहित पूरे शहर को सजाया-संवारा जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार का भ्रमण किया और बैरागी कैम्प पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा स्थल,…

रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में माता की चौकी में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

देहरादून 06 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में श्री अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को आपसी सद्भाव के साथ जोड़ने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक…

टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, जेट स्की और बोटिंग का लिया आनंद…

देहरादून 06 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को टिहरी झील में आयोजित टिहरी लेक फेस्टिवल के दौरान अलग ही अंदाज में नजर आए। लाइफ जैकेट पहनकर जब वह झील के किनारे पहुंचे तो उनके सामने दो विकल्प थे—कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बोटिंग करना या फिर गाइड के साथ जेट स्की का रोमांचक अनुभव लेना। मुख्यमंत्री ने जेट स्की का विकल्प चुना और झील की लहरों के बीच रोमांचक सफर पर निकल पड़े। बाद में उन्होंने बोटिंग का भी आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने कोटी कॉलोनी…