मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन देहरादून ने सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी पहल की है। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर जनपद के 168 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में “प्रोजेक्ट उत्कर्ष” के तहत स्मार्ट शिक्षण व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके अंतर्गत सभी विद्यालयों में स्मार्ट टीवी की आपूर्ति हो चुकी है और उनके इंस्टालेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में लार्ज स्केल पर पहल करते हुए 168 विद्यालयों में कुल 884…
Day: March 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म देखी, जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है, जो समाज में समानता और…
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लोक भवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी राज्यपाल को दी। साथ ही प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याण से संबंधित मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। भेंट के दौरान राज्य के विकास को गति देने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
