हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि…

हल्द्वानी 20 मार्च। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नैनीताल जनपद के एमबी इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में शनिवार, 21 मार्च को भव्य जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे। जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कुमाऊं मंडल के आयुक्त…

नवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त मंत्रियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा एवं राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे जनहित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ…

देहरादून 20 मार्च। उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल शुक्रवार को विस्तार किया गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पांच नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में शामिल किए गए विधायकों में खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा शामिल हैं। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत…

ऋषिकेश में पहाड़ की नारी देश की शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

ऋषिकेष 20 मार्च । उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश के सभागार में ‘पहाड़ की नारी, देश की शक्ति’ थीम पर भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरू स्वामी राजराजेश्वरम का विशेष सान्निध्य रहा, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं का संघर्ष और समर्पण प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और कानूनी…