देहरादून, 4 मई। पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में जोरदार जश्न मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल के साथ होली और दिवाली एक साथ मनाते हुए जीत का उत्सव मनाया। मुख्यमंत्री धामी ने इस जीत को “गंगोत्री से गंगासागर तक देश को भगवामय करने वाला” बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी संगठन की रणनीति से यह ऐतिहासिक…
Month: May 2026
छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…
देहरादून, 04 मई। पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने उनके नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पत्र को पूरी तरह फर्जी बताते हुए इसे उनकी और पार्टी की छवि खराब करने की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई पत्र उन्होंने न तो प्रधानमंत्री और न ही किसी अन्य व्यक्ति को लिखा है। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पांडेय ने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस फर्जी पत्र के आधार पर लगाए जा रहे आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। उन्होंने…
कुंभ मेला-2027 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज…
हरिद्वार, 04 मई ।राज्य सरकार आगामी कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने मेला नियंत्रण भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ से जुड़े अवस्थापना विकास कार्यों, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, घाटों के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत…
सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी महत्वपूर्ण बैठकों में अधूरी जानकारी के साथ आना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है और भविष्य में अधिकारी पूरी तैयारी के साथ ही उपस्थित हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और जनता से किए गए वादों को हर हाल में समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों से यह भी पूछा कि कितनी…
04 मई से चम्पावत में सजेगा ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’, 10 दिन तक गूंजेगी संस्कृति और आस्था की धुन…
चम्पावत, 03 मई 2026 न्याय के देवता भगवान गोल्ज्यू की पावन भूमि चम्पावत एक बार फिर भव्य सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रही है। नगर पालिका परिषद द्वारा गोरलचौड़ मैदान में आयोजित ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’ का शुभारंभ 04 मई से होगा, जिसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रस्तावित है। 13 मई तक चलने वाले इस 10 दिवसीय महोत्सव में धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव का शुभारंभ प्रथम दिवस प्रातः भव्य कलश यात्रा के साथ होगा,…
डीएम के हस्तक्षेप से महीनों पुरानी समस्या का समाधान…
देहरादून, 03 मई । जिला प्रशासन जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण को लेकर लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में झंडा मोहल्ला तालाब क्षेत्र में जल संयोजन पाइप क्षतिग्रस्त होने और दूषित पानी की समस्या पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराई। बुजुर्ग महिला की शिकायत पर त्वरित एक्शन 80 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक रानी महेंद्रु ने पाइपलाइन लीकेज, दूषित जल आपूर्ति और नालियों में गंदगी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि कई महीनों से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त थी, जिससे…
देवभूमि के मूल्यों की रक्षा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी…
देहरादून, 03 मई । पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति के स्वर्णिम पुनर्जागरण का काल प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण भारत की आस्था, संस्कृति और स्वाभिमान की पुनर्स्थापना का ऐतिहासिक प्रतीक है। मुख्यमंत्री सेलाकुई स्थित आद्यशक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित मां भगवती जागरण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रद्धालुओं के बीच यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर प्रदेश…
मुख्यमंत्री धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन…
अल्मोड़ा, 01 मई । जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने आश्रम पहुंचकर परिसर में स्थापित विशाल श्रीयंत्र और संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यहां स्थापित विश्व के सबसे बड़े श्रीयंत्र को देखकर एक विशेष…
1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…
देहरादून 01 मई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए ₹1252 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन योजनाओं से पर्यटन, आपदा प्रबंधन, पेयजल, बाढ़ सुरक्षा और शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार ने गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं पर विशेष फोकस किया है। त्रिवेणी घाट के पुनरुद्धार के लिए ₹115 करोड़ और हर की पौड़ी के नॉर्थ क्षेत्र के विकास के लिए ₹69.06 करोड़…
