खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान, बगुलिया में आयोजित “जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उनका फूल-मालाओं, थारू सांस्कृतिक नृत्य तथा अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से निर्मित पंचमुखी हनुमान की तस्वीर भी मुख्यमंत्री को भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विभिन्न…
Day: June 15, 2026
प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति : मुख्यमंत्री धामी
खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है, जिसके विचार आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि ज्ञान, चेतना और सांस्कृतिक विरासत की भूमि भी है। खटीमा के एक निजी होटल में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, कृषि, साहित्य, उद्योग और अध्यात्म सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से संवाद किया और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय…
मुख्यमंत्री धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण
खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की संस्कृति, परंपरा तथा धार्मिक आस्था प्रदेश की पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। राज्य…
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, हजारों लोगों ने किया उत्साहपूर्ण सहभाग
खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रविवार को खटीमा में भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’ निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में युवा, मातृशक्ति, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति, विकास और जनसमर्थन का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। मुख्य मार्ग से निकली यह यात्रा नगर के प्रमुख स्थानों से होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद यात्रा शहीद स्थल पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने…
