देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं, सुशासन मॉडल और राज्य में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड केवल प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित करने वाला राज्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के पत्रकारों का उत्तराखंड भ्रमण राज्य की संस्कृति, इतिहास और विकास यात्रा को…
Month: July 2026
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…
देहरादून, 3 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थियों तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक के पद पर चयनित 5 अभ्यर्थियों सहित कुल 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा में प्रवेश का दस्तावेज नहीं, बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास, अपेक्षाओं और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने…
मसूरी रोपवे परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, सचिव आवास ने किया प्रस्तावित स्टेशनों का निरीक्षण…
देहरादून 3 जुलाई। पर्यटन नगरी मसूरी में प्रस्तावित मेट्रो रोपवे परियोजना को गति देने के लिए सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुक्रवार को सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, जिला प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रोपवे स्टेशनों और संबंधित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना की तकनीकी व्यवहार्यता, पर्यावरणीय संतुलन और यातायात प्रबंधन से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण की शुरुआत लाइब्रेरी चौक से हुई, जहां अधिकारियों…
