देहरादून, 2 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल और टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान टिहरी जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी जैसे भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और गढ़वाल मंडल के चिकित्सा ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं और…
Month: August 2026
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी…
देहरादून, 2 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में अब तक 1 लाख 34 हजार 740 लोगों ने भागीदारी की है। पहले और दूसरे चरण को मिलाकर अभियान में कुल जनभागीदारी साढ़े 6 लाख से अधिक हो गई है। प्रदेशभर में जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों में लोगों की शिकायतों का मौके पर समाधान किया जा रहा है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, चिकित्सा एवं कृषि उपकरण…
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त, सरकार और प्रशासन की सराहना…
हरिद्वार, 2 अगस्त। हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की शिवभक्तों ने सराहना की है। विभिन्न राज्यों से जल लेने पहुंचे श्रद्धालुओं ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा और यातायात संबंधी सुविधाओं को बेहतर बताया। दिल्ली से आई संतोष पांचाल ने कहा कि वह दूसरी बार कांवड़ यात्रा पर आई हैं और इस बार श्रद्धालुओं के लिए पहले की तुलना में अधिक बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला…
