देहरादून। औली में चल रहे ‘युद्ध अभ्यास-2026’ के दौरान भारतीय और अमेरिकी सेना के जवानों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों की तैयारियों को लेकर संयुक्त प्रशिक्षण किया। अभ्यास के तहत जवानों ने इमारत में प्रवेश कर उसे सुरक्षित करने और कमरों की तलाशी से जुड़ी विशेष ड्रिल का प्रदर्शन किया। यह प्रशिक्षण आमने-सामने की लड़ाई जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया गया। अभ्यास के दौरान ड्रोन, रोबोटिक डॉग, डॉग स्क्वाड और स्नाइपर जैसी क्षमताओं का इस्तेमाल किया गया। हमलावर टीमों ने आधुनिक तकनीक और विशेष रूप से प्रशिक्षित जवानों…
Day: September 18, 2026
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे सीएम धामी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की युवाओं को प्रदेश के विकास और नीति-निर्धारण में सहभागी बनाने की पहल के तहत ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ अभियान का अंतिम चरण 18 सितंबर को होगा। मुख्यमंत्री इस दिन चयनित 140 छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद करेंगे और उनके विकसित उत्तराखण्ड के विजन को सुनेंगे। मुख्यमंत्री के साथ संवाद से पहले शासन के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष भी विद्यार्थियों से विचार-विमर्श करेंगे। अभियान के तहत प्रदेश के कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड?’…
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार केंद्र सील
देहरादून, 17 सितंबर। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जनपद में संचालित जन सेवा केंद्रों की कार्यप्रणाली, जनसुविधाओं और निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए जिला प्रशासन ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। उप जिलाधिकारी देहरादून के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने विभिन्न जन सेवा केंद्रों का निरीक्षण कर अनियमितताओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर चार जन सेवा केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इनमें शादमान, हनी रमन, करन वर्मा और प्राची कौशिक के केंद्र शामिल हैं। इसके…
हरिपुर कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण…
देहरादून। हरिपुर कालसी में गुरुवार को मां यमुना के पावन तट पर आस्था, संस्कृति और विकास का संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर कालसी पहुंचकर मां यमुना की प्रतिमा का अनावरण किया और हरिघाट का लोकार्पण किया। उन्होंने मां यमुना कृष्ण मंदिर का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम और यमुना आरती में मुख्यमंत्री ने साधु-संतों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ भाग लिया। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान यमुना तट पर 2100…
