फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा प्रदेश, नई फिल्म नीति से बढ़ा निवेश और स्थानीय रोजगार के अवसर देहरादून। उत्तराखंड की प्राकृतिक खूबसूरती अब फिल्मों की शूटिंग तक सीमित नहीं रह गई है। नई फिल्म नीति के बाद प्रदेश फिल्म निर्माताओं के लिए प्रमुख शूटिंग स्थल के साथ-साथ फिल्म निर्माण के समग्र केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। पिछले पांच साल से कम अवधि में प्रदेश में फिल्म शूटिंग के दौरान फिल्म निर्माताओं की ओर से…
Day: September 24, 2026
आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग : धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विभिन्न रोगों से बचाव में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की समग्र दृष्टि भी प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़क अवसंरचना, पर्यटन विकास, बाढ़ सुरक्षा, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और जन सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए 306 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत भारत सरकार से स्वीकृत नौ कार्यों के लिए 288.41 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। इन कार्यों के लिए पहली किस्त के रूप में 40 प्रतिशत यानी 115.36 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। बदरीनाथ धाम में…
112 ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ा, 111 और बालिकाओं के दाखिले की तैयारी…
देहरादून। जिले में शिक्षा से वंचित और बीच में पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं को दोबारा विद्यालय से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 444 ड्रॉपआउट छात्राओं का चिन्हीकरण किया गया है। इनमें से पहले चरण में 112 छात्राओं का विद्यालयों में दाखिला कराया जा चुका है, जबकि दूसरे चरण में 111 और बालिकाओं को स्कूल से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग…
