गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का एमडीडीए ने लिया संकल्प…

  देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों महान विभूतियों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि गांधी का जीवन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित था।…

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि…

  देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, उत्तराखंड में दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक केएस चौहान, उप निदेशक रवि बिजारनिया, बद्री चंद सहित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्शों और सिद्धांतों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

नमो क्रिकेट लीग में धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, दिलाई नशामुक्ति की शपथ…

  पंचकूला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में प्रतिभाग कर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला। उन्हें मैदान पर अपने बीच देखकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। खेल के मैदान में उतरकर जीत से विनम्रता और हार से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।…

रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को धामी ने दी श्रद्धांजलि…

  मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर आंदोलनकारियों के बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य आंदोलन में शहीद हुए जिन आंदोलनकारियों की प्रतिमाएं अभी तक स्थापित नहीं हुई हैं, उनकी प्रतिमाएं उनके पैतृक गांव अथवा निवास क्षेत्र में उपयुक्त स्थान पर स्थापित की जाएंगी। रामपुर तिराहा स्थित राज्य अतिथि गृह का उच्चीकरण किया जाएगा। स्मारक परिसर…