पौड़ी सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देंगे धामी…

  देहरादून। पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुए सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने…

सड़क हादसों की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान : धामी

  देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने परिवहन विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन और सड़क निर्माण से जुड़े विभागों को सड़क हादसों की रोकथाम के लिए समन्वय बनाकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल…

गौ संरक्षण से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की समृद्धि : धामी

  मथुरा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से भी है। गौ सेवा को आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, चिकित्सा और प्रशिक्षण से जोड़ने की आवश्यकता है, ताकि प्राचीन परंपराओं और आधुनिक विज्ञान को एक-दूसरे का पूरक बनाया जा सके। मुख्यमंत्री शनिवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के फरह स्थित गऊ-ग्राम, परखम में दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों…

पांच साल में उत्तराखंड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए : धामी

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईएसबीटी स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण, पर्यटन, उद्योग, निवेश, ऊर्जा, सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र व राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से उत्तराखंड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार ने केवल योजनाएं बनाने पर…

पवाणी अग्निकांड: प्रभावित हर परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता देंगे धामी…

  उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को मोरी तहसील के अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने आग से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा किया और नुकसान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के बीच बैठकर प्रत्येक व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी समस्याएं व जरूरतें जानीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान का वास्तविक आकलन कर प्रभावितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई…