डीएम के हस्तक्षेप से महीनों पुरानी समस्या का समाधान…

देहरादून, 03 मई । जिला प्रशासन जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण को लेकर लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में झंडा मोहल्ला तालाब क्षेत्र में जल संयोजन पाइप क्षतिग्रस्त होने और दूषित पानी की समस्या पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराई।   बुजुर्ग महिला की शिकायत पर त्वरित एक्शन 80 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक रानी महेंद्रु ने पाइपलाइन लीकेज, दूषित जल आपूर्ति और नालियों में गंदगी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि कई महीनों से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त थी, जिससे…

देवभूमि के मूल्यों की रक्षा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी…

देहरादून, 03 मई । पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति के स्वर्णिम पुनर्जागरण का काल प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण भारत की आस्था, संस्कृति और स्वाभिमान की पुनर्स्थापना का ऐतिहासिक प्रतीक है। मुख्यमंत्री सेलाकुई स्थित आद्यशक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित मां भगवती जागरण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रद्धालुओं के बीच यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर प्रदेश…

मुख्यमंत्री धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन…

  अल्मोड़ा, 01 मई । जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।   मुख्यमंत्री ने आश्रम पहुंचकर परिसर में स्थापित विशाल श्रीयंत्र और संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यहां स्थापित विश्व के सबसे बड़े श्रीयंत्र को देखकर एक विशेष…

1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…

देहरादून 01 मई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए ₹1252 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन योजनाओं से पर्यटन, आपदा प्रबंधन, पेयजल, बाढ़ सुरक्षा और शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार ने गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं पर विशेष फोकस किया है। त्रिवेणी घाट के पुनरुद्धार के लिए ₹115 करोड़ और हर की पौड़ी के नॉर्थ क्षेत्र के विकास के लिए ₹69.06 करोड़…

दिल्ली में सीएम धामी से मिलीं सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी…

नई दिल्ली/देहरादून 27 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं हेमा मालिनी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने हेमा मालिनी का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के अम्ब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ हिमालयाज़ के उत्पाद भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ के माध्यम से उत्तराखण्ड के पारंपरिक, जैविक…

सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सीएम धामी की समीक्षा…

देहरादून/नई दिल्ली 27 अप्रैल ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार, आवागमन और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जयंत सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने बनबसा (गुदमी) क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। इस परियोजना को एशियन हाईवे से जोड़ने की योजना है, जिससे अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को…

विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर जिला प्रशासन सख्त…

देहरादून, 26 अप्रैल। सहस्त्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी में कथित गुंडागर्दी और लगातार विवादों को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए गुंडा एक्ट के तहत नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने 7 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जवाब न मिलने की स्थिति में जिला बदर की कार्रवाई शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनसुरक्षा, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और असहाय लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र यह कड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने स्पष्ट…

मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण…

देहरादून 26 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 को लेकर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। भेंट के दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को आयोजित होने वाले हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि…

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…

  देहरादून, 24 अप्रैल। पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के मध्य राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा वर्तमान परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया गया।   यह शिष्टाचार भेंट राजनीतिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें राज्यहित से जुड़े कई विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ।

टिहरी वाहन हादसे पर पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 7 लाख तक की सहायता…

देहरादून। टिहरी गढ़वाल जनपद में हुई दर्दनाक वाहन दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं, राज्य सरकार ने भी उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के तहत मृतकों के आश्रितों को…