देहरादून, 23 मई । आर्थिक और पारिवारिक संकट से जूझ रही बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में जिला प्रशासन देहरादून का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “नंदा–सुनंदा” लगातार मिसाल बन रहा है। शनिवार को आयोजित 15वें संस्करण में 39 जरूरतमंद बालिकाओं को ₹12.98 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में बालिकाओं को चेक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस चरण में प्राथमिक से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की छात्राओं को सहायता दी गई, जिनमें 12 प्राथमिक, 9 अपर प्राथमिक, 5 सेकेंडरी,…
Year: 2026
हीट वेव अलर्ट देहरादून में प्रशासन अलर्ट, DEOC 24×7 सक्रिय…
देहरादून: भीषण गर्मी और संभावित लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जनपद में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सभी विभागों को समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंचने की संभावना है। दून नगर, जौलीग्रांट और डोईवाला…
आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें : मदन कौशिक…
देहरादून 11 मई। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने आपदा प्रबंधन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मानसून का समय बेहद संवेदनशील होता है और इसी दौरान चारधाम यात्रा भी चरम पर रहती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं है।…
खैरासैंण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन, सतपुली झील निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण…
सतपुली, पौड़ी 10 मई। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को सतपुली के खैरासैंण में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने इसे क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि यह केवल भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के भविष्य और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है।…
चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील…
मौसम विभाग द्वारा 12 एवं 13 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस पर संज्ञान लेते हुए गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाएं। आयुक्त ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए…
पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेटमैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी…
पिथौरागढ़ 8 मई। पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ दौरे के दौरान श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर इसे जनपदवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का खेल प्रेमी अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने स्वयं क्रिकेट पिच पर बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों का ओवर खेलकर मैदान का औपचारिक उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और युवाओं के साथ क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी सहित विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम…
₹1096 करोड़ की योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, शिक्षा से लेकर कुम्भ-2027 तक विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार…
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं, शिक्षा, पर्यटन, शहरी एवं ग्रामीण निकायों और कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के लिए कुल ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन स्वीकृतियों से प्रदेश में आधारभूत ढांचे के विकास, स्थानीय निकायों की मजबूती और शिक्षा व्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में कोटाबाग के पतलिया स्थित गुरूणी नाले पर पुल निर्माण के लिए ₹9.43 करोड़ की स्वीकृति दी है। इसके साथ…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार अब बद्रीनाथ धाम को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष बुधवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग ने मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया कि बद्रीनाथ को एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त, व्यवस्थित और दिव्य तीर्थस्थल बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर…
देहरादून में हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई…
देहरादून 05 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आइस रिंक न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाद्रि देश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक है, जहां खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही हैं। वर्ष 2011 में स्थापित इस रिंक का संचालन कुछ समय के…
हनुमान जयंती पर सीएम धामी ने की पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली…
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चकराता रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान हनुमान से प्रदेशवासियों के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि हनुमान जी की उपासना से भय, संकट और नकारात्मकता का नाश होता है तथा व्यक्ति…
