देहरादून/चंपावत: जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं आगामी मौसमी बीमारियों से पहले की तैयारियों को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में NHM के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत बच्चों के निःशुल्क उपचार, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, एंबुलेंस की त्वरित सेवा (रिस्पांस टाइम), आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार व जांच सेवाओं सहित निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।…
Blog
97 गवाह, 500 पन्नों की चार्जशीट, अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को मिली सजा
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोटद्वार की जिला अदालत ने तीनों आरोपियों पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने पुलकित आर्य को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई और उसके सह आरोपी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को भी आजीवन कारावास और जुर्माना लगाया गया है। अंकिता के परिवार को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। अंकिता भंडारी मामले में दो साल आठ महीने चली सुनवाई के बाद आज उसे न्याय…
देहरादून जिले में मूर्तरूप लेती आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल मा0 मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर महिला समूह के संकल्प को हिलांस आउटलेट के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने तथा राज्य की महिला समूहों के उत्पादों को विपणन की सुविधा, जन सामान्य को पयर्टन एवं सार्वजनिक स्थ्लों में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, कैंटीन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जिसके फलस्वरूप कलेक्टेªट, कोरोनेशन एवं पर्यटन स्थल गुच्चुपानी में महिला समूहों द्वारा संचालित आधुनिक आउटलेट धरातल पर नजर आने लगी है, जिसका मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा शीघ्र लोकर्पाण किया जाएगा। जनपद में स्वयं सहायता समूहों का आजीविका…
प्रशासन के हाथ जब पंहुचे शिक्षा माफियाओं के कालर तक, तब सुधरने लगा विद्यालयों का फीस स्ट्रक्चर
देहरादून: मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में शिक्षा माफियाओं पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभिभावकों से फीस के नाम पर वसूली की शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा शहर के कई नामी-गिरामी निजी स्कूलों पर कार्यवाही से जहां शिक्षा माफियाओं के हौसले पस्त हुए हैं वही बड़े-बड़े स्कूलों का फीस बढोतरी का खेल भी सामने आया है। फीस बढोतरी पर जिला प्रशासन की जीरो टालरेंस की नीति अपनाए हुए है। जिला प्रशासन के कड़े रूख और निरंतर प्रवर्तन की कार्यवाही…
टैक्स चोरी रोकथाम के लिए उठाए जाए प्रभावी कदम; प्रवर्तन से करें मजबूत
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक हुई। जिसमें रेखीय विभागों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने एवं कर अपवर्चन व राजस्व हानि की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य के लिए गवर्नेस (सुशासन) तभी महत्वपूर्ण होता है जब राजस्व उपलब्ध हो, क्योंकि राजस्व ही राज्य के विकास, सेवाओं और बुनियादी ढांचे को चलाने के लिए आवश्यक धन प्रदान करता है। जिलाधिकारी ने…
मुख्य सेवक संवाद के तहत मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ सीएम ने किया संवाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और स्वरोजगार से जुड़ी अन्य योजनाओं को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने विकासखण्डों में विशेष शिविरों के आयोजन किये जायेंगे। सौर प्लांटों के रख-रखाव के लिए प्रत्येक जनपद में लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने…
संस्कृति व संस्कृत भाषा के संरक्षण व प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री
राज्य की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के संरक्षण-संवर्धन एवं संस्कृत को जनभाषा बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड सचिवालय परिसर में ‘संस्कृत संभाषण शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ बुधवार को कैबिनेट के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा सभी कैबिनेट मंत्रियों एवं मुख्य सचिव की उपस्थिति में किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपनी संस्कृति व संस्कृत भाषा के संरक्षण व प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य को लेकर 13 जनपदों में 13 संस्कृत ग्राम विकसित किये जा रहे हैं। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता देश की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं ने समाज में जन जागरूकता के प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भी हिन्दी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।
सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने आयोजित किया जन जागरूकता कार्यक्रम
देहरादून: सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा मा0 राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की अध्यक्षता में परेड ग्राउंड स्थित दून लाइब्रेरी में जनपद सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए शहर में जन जागरूकता रैली निकाली। सडक सुरक्षा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, मानवाधिकार आयोग के सदस्य राम सिंह मीणा, सहायक परिवहन आयुक्त शैलेस तिवारी, संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने शिरकत की। परिवहन…
राज्य हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर कैबिनेट द्वारा लिये गए महत्वपूर्ण निर्णय – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कैबिनेट द्वारा राज्य की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति (प्रोक्योरमैन्ट) नियमावली में संशोधन करते हुए राज्य में 10 करोड़ तक के कार्य अब राज्य के स्थानीय व्यक्तियों या स्थानीय पंजीकृत फर्मों के माध्यम से कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें राज्य के स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा उनकी आर्थिकी मजबूत होगी। कैबिनेट के द्वारा स्वयं सहायता समूहों एवं एमएसएमई को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय…
