Blog

बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अब बद्रीनाथ धाम को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष बुधवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग ने मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया कि बद्रीनाथ को एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त, व्यवस्थित और दिव्य तीर्थस्थल बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर…

देहरादून में हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई…

    देहरादून 05 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आइस रिंक न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाद्रि देश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक है, जहां खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही हैं। वर्ष 2011 में स्थापित इस रिंक का संचालन कुछ समय के…

हनुमान जयंती पर सीएम धामी ने की पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली…

    देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चकराता रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान हनुमान से प्रदेशवासियों के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि हनुमान जी की उपासना से भय, संकट और नकारात्मकता का नाश होता है तथा व्यक्ति…

मुख्यमंत्री धामी से मिले मंत्री गणेश जोशी…

  देहरादून, 05 मई । उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं।   भेंट के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही…

उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

  देहरादून, 05 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखण्ड को भारतीय ज्ञान-विज्ञान, संस्कृति और अध्यात्म का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ऋषिकुल स्थित श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा। मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने संस्थान के समग्र विकास और विस्तार योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य शीघ्र शुरू कर आगामी कुंभ से पहले पूर्ण किया जाए। उन्होंने पर्यटन…

भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले—गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

  देहरादून, 4 मई। पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में जोरदार जश्न मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल के साथ होली और दिवाली एक साथ मनाते हुए जीत का उत्सव मनाया। मुख्यमंत्री धामी ने इस जीत को “गंगोत्री से गंगासागर तक देश को भगवामय करने वाला” बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी संगठन की रणनीति से यह ऐतिहासिक…

छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…

  देहरादून, 04 मई। पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने उनके नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पत्र को पूरी तरह फर्जी बताते हुए इसे उनकी और पार्टी की छवि खराब करने की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई पत्र उन्होंने न तो प्रधानमंत्री और न ही किसी अन्य व्यक्ति को लिखा है।   पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पांडेय ने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस फर्जी पत्र के आधार पर लगाए जा रहे आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। उन्होंने…

कुंभ मेला-2027 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज…

  हरिद्वार, 04 मई ।राज्य सरकार आगामी कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।   मंत्री ने मेला नियंत्रण भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ से जुड़े अवस्थापना विकास कार्यों, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, घाटों के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत…

सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी महत्वपूर्ण बैठकों में अधूरी जानकारी के साथ आना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है और भविष्य में अधिकारी पूरी तैयारी के साथ ही उपस्थित हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और जनता से किए गए वादों को हर हाल में समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों से यह भी पूछा कि कितनी…

04 मई से चम्पावत में सजेगा ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’, 10 दिन तक गूंजेगी संस्कृति और आस्था की धुन…

चम्पावत, 03 मई 2026 न्याय के देवता भगवान गोल्ज्यू की पावन भूमि चम्पावत एक बार फिर भव्य सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रही है। नगर पालिका परिषद द्वारा गोरलचौड़ मैदान में आयोजित ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’ का शुभारंभ 04 मई से होगा, जिसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रस्तावित है।   13 मई तक चलने वाले इस 10 दिवसीय महोत्सव में धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव का शुभारंभ प्रथम दिवस प्रातः भव्य कलश यात्रा के साथ होगा,…