Blog

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने की केदारनाथ यात्रा की समीक्षा बैठक

देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र केदारनाथ धाम की यात्रा आगामी 2 मई से शुरू होने जा रही है। यात्रा को लेकर शासन और प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार को प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग स्थित जिला कार्यालय के यात्रा सभागार कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने यात्रा की अब तक की तैयारियों की विस्तृत…

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 64वीं राज्य स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न हुई

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में 64वीं राज्य स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी विभागों द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत वांछित स्वीकृतियां अथवा आख्या शीघ्र ही उद्योग विभाग को उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम के तहत लम्बित प्रकरणों का ससमय निस्तारण किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम के तहत लगभग 30 विभागों की 200 से अधिक सेवाएं शामिल की गयी हैं। उन्होंने निर्देश…

सुरक्षित यात्रा की तैयारी में जुटा परिवहन विभाग, कमर्शियल वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य

देहरादून: चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। यात्रा रूटों पर किसी भी प्रकार की असुविधा और दुर्घटनाओं के खतरे को टालने के लिए 13 या इससे अधिक यात्री क्षमता के व्यावसायिक (कमर्शियल) वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। दूसरे राज्यों के ऐसे वाहनों को 15 दिन के लिए ही ग्रीन कार्ड मिलेगा जबकि उत्तराखंड के वाहनों के लिए पूरी यात्रा अवधि के लिए यह कार्ड मान्य होगा। आज शुक्रवार से ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू भी कर दिया…

उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक गिर सकते हैं ओले, 80 की स्‍पीड से आंधी का अलर्ट

उत्तराखंड का मौसम 11 अप्रैल 2025: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि के साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज रफ्तार से अंधड़ भी…

उत्तराखंड में निकली पटवारी, लेखपाल समेत ढेरों वैकेंसी, इसी हफ्ते फॉर्म, देखें कितनी मिलेगी सैलरी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के विभिन्न पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। जिसमें पटवारी, लेखपाल, सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक अधीक्षक समेत अन्य पद भी शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे और 15 मई 2025 तक चलेंगे। इस दौरान अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर फॉर्म ऑनलाइन सब्मिट कर सकेंगे। इस भर्ती की लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 27 जुलाई 2025 है। सहायक समीक्षा अधिकारी की रिक्ती उत्तराखंड राज्यपाल सचिवालय के लिए है। इस पद…

उत्तराखंड में हुई लैब ऑन व्हील्स अर्थात मोबाइल साइंस लैब की शुरुआत…

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरिद्वार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग कर नवनिर्मित भवन व स्मार्ट रूम का लोकापर्ण किया। उन्होंने प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने नए भवन व स्मार्ट रूम के लोकापर्ण पर सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देश जब अपने पैरो पर खड़ा हो रहा था, उस समय राष्ट्र निर्माण की भावना को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक…

कत्यूर महोत्सव स्थल का दर्जा राज्य मंत्री व जिलाधिकारी ने किया संयुक्त निरीक्षण

बागेश्वर: आगामी 13 से 15 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कत्यूर महोत्सव की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट व जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आगामी कत्यूर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने हेतु आयोजन स्थल भकुनखोला मैदान का संयुक्त रुप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि महोत्सव के दौरान जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने आयोजन स्थल की सौंदर्यीकरण पर…

पुराने कुओं के जीर्णोंधार के लिए चलेगा विशेष अभियान – मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दशकों पुराने कुओं का जीर्णोंधार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कुओं का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जाएगा, साथ ही रख रखाव के जरिए इन्हें फिर से पुनर्जीवित किया जाएगा। कुएं प्राचीन काल से गांवों से लेकर शहरों में तक मीठे और साफ पानी के स्रोत रहे हैं, कुंए धार्मिंक और सांस्कृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण होते हैं, कई जगह कुंए एतिहासिक घटनाओं के भी गवाह हैं। लेकिन समय के साथ जलापूर्ति की व्यवस्था बदलने से कुंओं का उपयोग घटता चला गया, वर्तमान…

राज्य की प्रथम ऑटोमेटेड मैकेनिक पार्किंग अपने अंतिम चरण में, जल्द जनमानस को समर्पित

देहरादून: मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन जिलाधिकारी सविन बंसल के विजन ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग कार्य युद्धस्तर पर गतिमान है। तिब्बती मार्केट 132 वाहनों की क्षमता, परेड ग्राउंड में 96वाहन, कोरोनेशन अस्पताल 18 वाहनों, की क्षमता वाली पार्किंग विकसित की जा रही है। मा0 सीएम के आधुनिक राज्य के संकल्प को डीएम सविन बंसल अपने नए आइडिया और सोच से धरातल पर उतारने में जुटे हैं। इसी का परिणाम है कि राज्य की प्रथम ऑटोमेटेड मैकेनिक पार्किंग निर्माण अपने अंतिम चरण में है, जो जल्द ही जनमानस को समर्पित की जाएगी। इस…

बाल अधिकारों की सुरक्षा पर जोर, बच्चों को दी गई संवैधानिक जानकारी

रुद्रप्रयाग: ज्वाल्पा पैलेस में आज उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बाल अधिकार एवं सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आयोग के अनु सचिव डॉ. एस.के. सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत तीनों अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ…