Blog

कपकोट में तहसील दिवस: 49 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, आपदा क्षेत्र की विकास योजनाओं पर कड़े निर्देश

कपकोट में तहसील दिवस: 49 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, आपदा क्षेत्र की विकास योजनाओं पर कड़े निर्देश

बागेश्वर : तहसील कपकोट में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। कुल 49 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान हेतु अग्रसारित किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत के समाधान में देरी न हो तथा सभी विभाग नियमित रूप से शिकायत पंजी संधारित कर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। तहसील दिवस न मुख्यत: स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत, कनेक्टिविटी, जलापूर्ति, ब्रिज, भूमि प्रबंधन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने…

शीतकालीन चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा,मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

शीतकालीन चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा,मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

उत्तरकाशी: शीतकालीन चारधाम यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ ही मंदिर समिति एवं होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि शीतकालीन यात्रा जिले की आर्थिकी और पर्यटन संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण है,इसलिए यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करना सभी विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने शीतकालीन चारधाम यात्रा प्रमुख पड़ावों पर स्वच्छ पेयजल,शौचालय,विद्युत आपूर्ति,पार्किंग तथा चिकित्सा सहायता जैसी मूलभूत सुविधाओं को…

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान निर्देश दिये कि राज्य में दुर्घटना प्रभावित लोगों को आयुष्मान योजना के अलावा अन्य अस्पतालों में भी कैशलेस उपचार के लिए परिवहन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्ताव बनाया जाए। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उन्होंने और प्रभावी प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चौकिंग की जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। यह सुनिश्चित…

ग्रैन्यूल्स ग्रीन हार्टफुलनेस रन और प्लांटेशन वीक के चौथे संस्करण में 100,000 धावकों ने 10,000 से अधिक पौधे उगाए

ग्रैन्यूल्स ग्रीन हार्टफुलनेस रन और प्लांटेशन वीक के चौथे संस्करण में 100,000 धावकों ने 10,000 से अधिक पौधे उगाए

देहरादून – 17 नवंबर 2025: बहुप्रतीक्षित ग्रैन्यूल्स ग्रीन हार्टफुलनेस रन और वृक्षारोपण सप्ताह का चौथा संस्करण आज सुबह-सुबह आयोजित किया गया, जिसमें भारत भर के विभिन्न स्थानों से 1,00,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। अकेले हार्टफुलनेस के मुख्यालय कान्हा शांति वनम में, जहाँ दुनिया का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र स्थित है, 5,000 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित थे। यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) और फिट इंडिया द्वारा समर्थित है और इसका उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य और एकता के लिए समुदायों को एक साथ लाना है,…

जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 146 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में

जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 146 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सोमवार को क्लेक्ट्रेट परिसर में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, सीमांकन, अतिक्रमण, मार-पीट, भरण पोषण, आपदा से क्षतिपूर्ति सहायता, आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा आदि से जुड़ी 146 समस्या/शिकायतें दर्ज हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सहस्रधारा निवासी 60 वर्षीय बेसहारा बुजुर्ग…

स्व. साहित्यकार शैलेश मटियानी को “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025”

स्व. साहित्यकार शैलेश मटियानी को “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह में प्रख्यात हिन्दी साहित्यकार स्वर्गीय शैलेश मटियानी को प्रदत्त “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार–2025” उनके पुत्र राकेश मटियानी को प्रदान किया। यह सम्मान स्व. श्री मटियानी की साहित्यिक उपलब्धियों, हिन्दी कहानी जगत में उनके अमूल्य योगदान तथा उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त पहचान दिलाने के लिए दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि श्री शैलेश मटियानी केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि संवेदनाओं के कुशल शिल्पी थे। आधुनिक हिन्दी कहानी…

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में राज्य के विकास कार्यों की प्रगति, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और प्रशासनिक सुधारों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री जी द्वारा राज्य के विकास के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक…

मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत 31 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा गया श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर

मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत 31 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा गया श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर

जिला पर्यटन विकास अधिकारी टिहरी एस.एस. राणा ने बताया कि उत्तराखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजना मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विकासखंड के 10 पुरुष एवं 21 महिलाओं सहित कुल 31 वरिष्ठ नागरिकों को कल शनिवार को 4 दिवसीय निशुल्क यात्रा पर श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर भेजा गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख देवप्रयाग विनोद सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य दसौली करम सिंह गोसाई, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान चाका पिछवाड़ा अमिता सेमवाल, ग्राम प्रधान अमिल्डा दिनेश डंगवाल द्वारा तीर्थ…

“बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन

“बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन

उत्तरकाशी: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र दत्त भट्ट की अध्यक्षता में “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार डॉ.रामचंद्र उनियाल,रमा भट्ट,राजेन्द्र भट्ट,चिरंजीव सेमवाल,राजेश रतूड़ी,दीपक नौटियाल,पृथ्वी दत्त नैथानी,ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह,महावीर राणा,आशीष मिश्रा,डॉ.विजेंद्र पोखरियाल और मोहन राणा आदि पत्रकारों ने तेजी से बढ़ रही गलत एवं भ्रामक सूचनाओं को समाज के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि ऐसे समय में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती…